गर्मियों में चेहरे पर लगाएं तरबूज और दूध से बना फेस मास्क, कई समस्याएं होंगी दूर

Milk Watermelon Face Mask: दूध और तरबूज का फेस मास्क बनाने का तरीका और इससे त्वचा को मिलने वाले फायदे, इस लेख में जानें।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Apr 12, 2023 20:14 IST
गर्मियों में चेहरे पर लगाएं तरबूज और दूध से बना फेस मास्क, कई समस्याएं होंगी दूर

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Milk Watermelon Face Mask: गर्मियों में तरबूज तो हम सभी खूब खाते हैं। कोई सीधे तौर पर तरबूज का सेवन पसंद करता है, तो कोई सलाद, शेक या स्मूदी के रूप में तरबूज खाते हैं। यह गर्मियों का एक बेहतरीन सुपर फूड है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करता है, बल्कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप सिर्फ तरबूज खा ही नहीं सकते हैं, बल्कि चेहरे पर इसे लगा भी सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यह गर्मियों त्वचा को परेशान करने वाली कई स्किन प्रोबलम से भी आसानी छुटकारा दिला सकता है। अब सवाल यह उठता है, कि आप चेहरे पर तरबूज का प्रयोग कैसे कर सकते हैं?

चेहरे पर तरबूज का प्रयोग करने का सबसे आसान तरीका है, इसका फेस मास्क बना कर अप्लाई करना है। तरबूज और कच्चे दूध की मदद से घर पर आसानी से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। यह नैचुरल फेस मास्क आपको गर्मियों की कई समस्याओं से बचाएगा, साथ ही साफ और निखरी त्वचा पाने में मदद करेगा। इस लेख में हम आपको इसे बनाने और प्रयोग का आसान तरीका बता रहे हैं।

Milk Watermelon Face Mask

तरबूज और दूध से फेस मास्क कैसे बनाएं- How To Make Milk Watermelon Face Mask

इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच तरबूज का गूदा लेना है और इसे अच्छी तरह मैश कर लेना है। एक कटोरी में तरबूज का गूदा डालें। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अंत में एक विटामिन ई कैप्सूल मिला लें। मिक्स कर लें और आपका नैचुरल तरबूज से बना फेस मास्क तैयार है।

इसे भी पढें: आंखों पर बर्फ रगड़ने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इससे मिलने वाले फायदे

तरबूज और दूध से फेस मास्क कैसे लगाएं- Milk Watermelon Face Mask How To Use 

सबसे पहले एक क्लींजर की मदद से चेहरे को साफ कर लें। आप सादे पानी से चेहरा धो भी सकते हैं। चेहरे को नैचुरली सूखने दें। उसके बाद चेहरे पर तरबूज और दूध से बना फेस मास्क लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर ही लगा रहने दें। उसके बाद बिना साबुन या फेस वॉश के चेहरा धो लें। चेहरा सुखाकर आप अंत में एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं

इसे भी पढें: होठों पर बर्फ रगड़ने से दूर होगी पिगमेंटेशन, मिलेंगे सॉफ्ट और गुलाबी होंठ

चेहरे के लिए तरबूज और दूध से फेस मास्क के फायदे- Milk Watermelon Face Mask Benefits In Hindi

दूध में लैक्टिक एसिड होता है। यह हेल्दी फैट से भरपूर होता है और त्वचा के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है। दूध में मॉइश्चराइजिंग और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा की डेड स्किन साफ करता है, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी कम करता है। तरबूज चिलचिलाती गर्मी में त्वचा को हाइड्रेट रखने और ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। यह फेस मास्क लगाने से त्वचा को कई लाभ मिल सकते हैं....

  • यह धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करने में मदद करता है
  • टैनिंग और पिगमेंटेशन को रोकने और कम करने में मदद करता है
  • कील-मुंहासों और उनके जिद्दी निशान साफ करता है
  • त्वचा में कसाव लाता है और आपको जवां बनाए रखता है
  • त्वचा को साफ, कोमल और चमकदार बनाता है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer