
Benefits Of Applying Ice On Eyes: बर्फ के टुकड़ों को चेहरे पर रगड़ते हुए तो आपने अक्सर लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी आंखों पर बर्फ लगाकर सिकाई की है? क्या आप जानते हैं, अगर आप आंखों पर बर्फ रगड़ते हैं, तो यह आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बहुत से लोग सुबह के समय आंखों पर बर्फ रगड़ते हैं। इससे आंखों की थकान और फूली हुई आंखों की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इससे आंखों को ठंडक और आराम भी मिलता है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आंखों पर बर्फ कैसे लगानी चाहिए, जिससे कि आंखों को कोई नुकसान न पहुंचे और सिर्फ लाभ मिले। इस लेख में हम आपको आंखों पर बर्फ लगाने के फायदे (aankho par barf lagane ke fayde), प्रयोग का आसान तरीका और कुछ जरूरी सावधानियां बता रहे हैं।
आंखों पर बर्फ लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Ice On Eyes In Hindi
आंखों की सूजन होगी दूर
अक्सर लोग जब रात को ठीक से सो नहीं पाते हैं या रात को सोने से पहले शराब का सेवन करते हैं, तो सुबह के समय उनकी आंखों में सूजन और पफीनेस देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप आंखों पर बर्फ लगाकर 3-4 मिनट मसाज करते हैं, तो इससे सूजन दूर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: होठों पर बर्फ रगड़ने से दूर होगी पिगमेंटेशन, मिलेंगे सॉफ्ट और गुलाबी होंठ
आंखों की जलन करे दूर
बर्फ लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है और जलन शांत होती है। यह आंखों में एलर्जी और लालिमा को दूर करने में भी मदद करता है।
आंखों का दर्द करे कम
जिन लोगों को आंखों में सूखापन और दर्द महसूस होता है, उनके लिए बर्फ रगड़ना एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। इससे आंखों का दर्द और थकान दूर करने में मदद मिलेगी।
डार्क सर्कल होंगे कम
आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों की समस्या लोगों में बहुत आम हो गई है, लेकिन अगर आप नियमित आंखों के आसपास बर्फ रगड़ते हैं, तो इससे आपको डार्क सर्कल को नैचुरली कम करने में मदद मिलेगी। बर्फ रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे डार्क सर्कल को कम करने में बहुत मदद मिलती है।
त्वचा में आता है कसाव
बर्फ रगड़ने से आंखों के आसपास की त्वचा में कसाव आता है। इससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं और एजिंग के लक्षण कम होते हैं।
इसे भी पढें: त्वचा को टाइट करने के लिए इस तरह लगाएं अंडे की सफेदी, झुर्रियां और फाइन लाइन्स होंगी कम
आंखों पर बर्फ कैसे लगाएं- How To Apply Ice On Eyes In Hindi
आंखों या चेहरे पर बर्फ का प्रयोग करते समय हमेशा ध्यान रखें कि त्वचा के रोम छिद्र हानिकारक बैक्टीरिया और गंदगी से बंद हो सकते हैं। इसलिए हमेशा साफ पानी से बने बर्फ के टुकड़ों का प्रयोग करें। साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इसके अलावा, ध्यान रखें कि बहुत लंबे समय तक बर्फ आंखों पर न रगड़ें। इससे आंख और त्वचा में जलन महसूस हो सकती है।
आप साफ पानी, कच्चे दूध, ग्रीन टी, फलों के रस या अन्य हर्बल चाय से बने आइस क्यूब्स का प्रयोग कर सकते हैं। हल्के हाथ से धीरे-धीरे इन बर्फ के टुकड़ों को आंखों और इसके आसपास के हिस्सों पर लगाएं। 3-4 मिनट इससे मालिश करें। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।
All Image Source: Freepik