
Benefits Of Applying Ice On Lips: आपने अक्सर देखा होगा कि गर्मियों के मौसम में लोग चेहरे पर बर्फ रगड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके चेहरे की जलन, लालिमा, पिगमेंटेशन और टैनिंग आदि से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। चेहरे पर बर्फ रगड़ने से सनबर्न के प्रभाव को कम करने, चकत्ते और मुंहासों को कम करने में भी मदद मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं यह त्वचा को टाइट करने में भी मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप होंठों पर बर्फ रगड़ते हैं, तो यह आपके होंठ के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है? इससे होठों की डेड स्किन हटाने, जलन को शांत और कालापन दूर करने में भी मदद मिलती है। लेकिन बहुत से लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं, कि होंठों पर बर्फ लगाने का सही तरीका क्या होती है। इस लेख में हम आपको होंठ पर बर्फ लगाने के फायदे और तरीका बता रहे हैं।
होंठो पर बर्फ लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Ice Cube On Lips In Hindi
- सूजन करे कम: जब आप होठों पर बर्फ रगड़ते हैं, तो इससे रक्त वाहिकाओं का संकुचन होता है और होठों की सूजन कम होती है। बर्फ होंठों के आसपास जलन और सूजन से भी राहत प्रदान करती है।
- होंठ बनते हैं गुलाबी: होंठों पर बर्फ लगाने से उनमें ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है, इससे होंठों की डेड स्किन साफ होती है और होंठ गुलाबी नजर आते हैं।
- होंठों का कालापन करे दूर: होंठों पर एक्सफोलिएट करने के लिए बर्फ रगड़ना एक बहुत प्रभावी तरीका है। यह होंठों की डेड स्किन को साफ करने के उन्हें चिकना बनाने में मदद करती है। साथ ही पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाती है। यह होंठों के आसपास के कालेपन को भी दूर कर सकती है।
- धूप का प्रभाव कम करती है: अगर आप धूप में अधिक समय बिताने के लिए होंठों में जलन और कालापन नोटिस करते हैं, तो बर्फ रगड़ने से आपकी समस्या दूर हो सकती है।
- होठ हाइड्रेट रहते हैं: बर्फ रगड़ने से होंठों में नमी बनी रहती है। यह होंठों को हाइड्रेट रखती है और उन्हें फटने से रोकती है। यह होंठों के रूखेपन की समस्या दूर करने में भी कारगर है।
होंठों पर बर्फ कैसे लगाएं- How to apply ice cubes on lips in hindi
आप हर्बल चाय, फलों के रस, एलोवेरा जेल आदि की मदद से आइस क्यूब्स जमा सकते हैं। आप इनका प्रयोग रात को सोने से पहले कर सकते हैं, या सुबह के समय। आप धूप से घर लौटने के बाद भी चेहरे पर बर्फ रगड़ सकते हैं। सिर्फ होंठ ही नहीं, इन आइस क्यूब्स का प्रयोग आप पूरी त्वचा पर कर सकते हैं।
All Image Source: freepik