आंख में गुहेरी (बिलनी) क्यों होती है? जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स

Eye Stye Causes and Prevention: आंख में गुहेरी या बिलनी की समस्या बहुत गंभीर हो सकती है, जानें इसके कारण और बचाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंख में गुहेरी (बिलनी) क्यों होती है? जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स


Eye Stye Causes and Prevention: आंख में बिलनी या गुहेरी की समस्या एक आम समस्या है और हर व्यक्ति में कभी न कभी यह समस्या जरूरी होती है। दरअसल यह आंख में होने वाला एक तरह का संक्रमण है जिसकी वजह से पलकों और बालों के रोम में इन्फेक्शन फैलने पर दानें हो जाते हैं। कई बार गुहेरी एक दर्दनाक गांठ में बदल जाती है और इसकी वजह से मरीज को तेज दर्द और सूजन का सामना करना पड़ता है। बिलनी या गुहेरी को अंग्रेजी में स्टाई और होर्डिओलम भी कहा जाता है। बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। कई मामलों में गुहेरी अपने आप ही ठीक हो जाती है। इस लेख में आइए जानते हैं आंख में बिलनी या गुहेरी क्यों होती है और इस समस्या से कैसे बचें?

आंख में गुहेरी (बिलनी) क्यों होती है?- What Causes Eye Stye in Hindi

आंख में गुहेरी या बिलनी की समस्या के कारण आंख की पलकों पर लाल रंग की गांठ बन जाती है। इसकी वजह से आंखों में सूजन और दर्द भी होता है। कई लोगों में यह समस्या पलकों की बाहरी तरफ होती है तो कुछ लोगों में गुहेरी अंदर की तरफ भी हो सकती है। अपने आप ठीक न होने पर इस समस्या में आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है।

Eye Stye Causes and Prevention

इसे भी पढ़ें: आंख में सूजन और दर्द हो तो न करें ये 6 गलत‍ियां, बढ़ जाएगी समस्या

आंख में गुहेरी या बिलनी होने के प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

  • एलर्जी के कारण खुजली और बिलनी 
  • पर्याप्त नींद न लेने की वजह से
  • कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से
  • आंखों में मेकअप लगा रहने के कारण
  • गंदे हाथों से आंख छूने के कारण
  • दूषित पानी से आंख धोने के कारण
  • आपकी पलक में ब्लेफराइटिस के कारण
  • डायबिटीज की समस्या के कारण
  • सेबोरीक डर्मेटाइटिस
  • ऑकुलर रोजेशिया

आंख में गुहेरी के लक्षण- Eye Stye Symptoms in Hindi

आंख में गुहेरी की समस्या होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • पलकों पर गांठ बनना
  • दृष्टि धुंधली होना
  • पलकों पर सूजन
  • आंखों में दर्द।
  • आंखों में बार-बार खुजली 
  • आंख में सूजन

इसे भी पढ़ें: आंखों की बीमारियों का कारण बनती हैं आपकी ये 5 गलतियां, जानें इनसे बचाव के उपाय

आंख में गुहेरी की समस्या से बचने के टिप्स- Eye Stye Prevention in Hindi

आंख में गुहेरी की समस्या से बचने के लिए आपको आंखों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आंख को गंदे हाथों से बार-बार छूने से बचें और एलर्जी बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आप कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

खाने के बाद बार-बार डकार आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version