Doctor Verified

आंखों में कैंसर क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसका लक्षण और इलाज

What Causes Eye Cancer: आंखों के कैंसर की शुरुआत आईबॉल और इसके आसपास की संरचनाओं में होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में कैंसर क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसका लक्षण और इलाज

What Causes Eye Cancer: शरीर में कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचान न पाने के कारण ही ज्यादातर कैंसर मरीजों की समस्या गंभीर हो जाती है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के कारण हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। इस बीमारी के लक्षणों को सही समय पर पहचानकर सही कदम उठाने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। कैंसर कई तरह का होता है और शरीर के किसी भी हिस्से या अंग को प्रभावित कर सकता है। आंखों में होने वाला कैंसर भी आम कैंसर का ही एक प्रकार है। इस स्थिति में आंखों में कैंसर सेल्स बनने लगती हैं और गंभीर रूप लेने पर आंखों को पूरी तरह से खराब कर देती हैं। आंखों का कैंसर जानलेवा और गंभीर होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं आंखों का कैंसर क्यों होता है और इसके शुरुआती लक्षण।

आंखों में कैंसर क्यों होता है?- What Causes Eye Cancer in Hindi

आंखों का कैंसर मुख्य रूप से दो तरह का होता है। आंखों में असामान्य रूप से कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि के कारण आई कैंसर हो सकता है और शरीर के दूसरे हिस्से से कैंसर कोशिकाओं के आंखों तक फैलने के कारण भी आंखों का कैंसर हो सकता है। सीतापुर आंख अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ धर्मेंद्र सिंह कहते हैं, "आंखों के कैंसर की शुरुआत आईबॉल और इसके आसपास की संरचनाओं में होती है। जब आंखों में कोशिकाएं असामान्य रूप से विकसित होने लगती हैं, तो यह ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। ट्यूमर दो तरह का होता है- एक मैलिग्नेंट और दूसरा बिनाइन। ये ट्यूमर शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकते हैं।"

What Causes Eye Cancer

इसे भी पढ़ें: धुंधला नजर आना, पलकों पर गांठ जैसे कई लक्षण हैं आंखों के कैंसर का संकेत, जानें Eye Cancer के बारे में

आंखों के कैंसर के मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  • अल्ट्रावॉइलेट किरणों के प्रभाव की वजह से
  • जेनेटिक या आनुवांशिक कारणों से
  • टिनोब्लास्टोमा के कारण
  • बढ़ती उम्र की वजह से
  • शरीर के किसी अन्य हिस्से में कैंसर
  • तंबाकू और शराब का बहुत ज्यादा सेवन
  • अनियंत्रित जीवनशैली और खानपान

आंखों में कैंसर के लक्षण- Eye Cancer Symptoms in Hindi

आंखों में कैंसर के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

  • नजर धुंधली होना
  • आंशिक या पूर्ण रूप से रोशनी खत्म होना
  • आंखों में लगातार दर्द और लालिमा
  • टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं या धब्बे (फ्लोटर्स) दिखना
  • आइरिस में काला धब्बा
  • आईबॉल में गांठ बनना
  • लिम्फ नोड में सूजन होना
  • अस्पष्टीकृत वजन घटना
  • थकान और भूख न लगना

आंखों के कैंसर का इलाज और बचाव- Eye Cancer Treatment And Prevention in Hindi

आंखों के कैंसर का इलाज मरीज की स्थिति और कैंसर के स्टेज के हिसाब से अलग-अलग होता है। सबसे पहले डॉक्टर मरीज के आंखों की जांच करते हैं। जांच में इमेजिंग टेस्ट, क्लीनिकल एग्जामिनेशन, बायोप्सी जैसे टेस्ट किए जाते हैं। इसके बाद स्थिति के हिसाब से दवा और सर्जरी की सलाह दी जाती है। आंखों के कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी, क्रायोथेरेपी, लेजर थेरेपी, सर्जरी आदि का इस्तेमाल किया जाता है।

आंखों के कैंसर से बचने के लिए हेल्दी डाइट और एक्टिव जीवनशैली अपनानी चाहिए। इसके अलावा सूरज की पराबैंगनी किरणों से बचने के लिए धूप में जाते समय चश्मा जरूर पहनना चाहिए। समय-समय पर आंखों की जांच कराते रहने से आंखों के कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिलती है। कैंसर के शुरुआती लक्षणों को सही समय पर पहचानकर डॉक्टर की सलाह लेने से आप इस गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) होने पर रात को पसीना क्यों आता है? जानें इसके कारण

Disclaimer