Expert

उंगलियों को मजबूत बनाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द से भी मिलेगी राहत

Exercises To Strengthen Fingers In Hindi: उंगलियों में हो रहे दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप ग्रिपिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
उंगलियों को मजबूत बनाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द से भी मिलेगी राहत


Exercises To Strengthen Fingers In Hindi: मौजूदा समय में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है, जो डेस्क जॉब करते हैं। डेस्क जॉब यानी कंप्यूटर पर 8 से 10 घंटे तक का समय बिताना। इस दौरन न कंप्यूटर कीबोर्ड पर उंगलियां लगातार चलती रहती हैं। अगर समय रहते अपनी उंगलियों की केयर न की जाए, तो ये कमजोर हो सकती हैं। उम्र से पहले उंगलियों में थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती है। अगर आप चाहते हैं कि इस तरह की परेशानियां आपके साथ न हों, तो जरूरी है कि आप उंगलियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करें। इस तरह की एक्सरसाइज हर व्यक्ति के जरूरी है। इससे उंगलियों को मजबूती मिलेगी और हर तरह के काम के लिए आप खुद को फिट पाएंगे। इस संबंध में हमने यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल से बात की।

ग्रिपिंग एक्सरसाइज- Gripping Exercises

Gripping Exercises

ग्रिपिंग एक्सरसाइज की मदद से भारी सामान उठाने में मदद मिलती है। यह एक्सरसाइज असल में उंगलियों की पकड़ को मजबूत बनाता है, जिससे किसी भी तरह का सामान उठाने में आसानी होती है। स्पोर्ट्स के लोगों के लिए यह एक्सरसाइज खासकर लाभकारी है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप हैंड ग्रिपर का यूज कर सकते हैं या फिर एक सॉफ्ट बॉल ले सकते हैं। इसे हाथ में लेकर दबांए और फिर रिलीज करें। ऐसा करीब 10 से 15 बार एक हाथ से करें।

इसे भी पढ़ें: कंप्यूटर पर घंटों टाइप करते हुए उंगलियां थक जाती हैं तो करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

फिंगर पुश-अप्स- Finger Push-Ups

हालांकि, फिंगर पुश-अप्स करना सबके लिए संभव नहीं होता है। अगर कोई रेगुलरली पुश-अप्स करता है, तो ऐसे लोग फिंगर पुश-अप्स ट्राई कर सकते हैं। अगर संभव न हो, तो इसे खुद करने की कोशिश न करें। यह भी ऐसी एक्सरसाइज है, जो हाथों की ग्रिप मजबूत होती है और हथेलियों की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने के फायदे, सावधानियां और सही तरीका

फिंगर स्ट्रेचिंग- Finger Stretching

Finger Stretching

फिंगर स्ट्रेचिंग करना भी उंगलियों के लिए बहुत ही लाभकारी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करना भी आसान है। इसे करने के लिए आप अपनी दाई हाथ की उंगलियों से बाई हाथ की उंगलियों को पीछे की ओर यानी जमीन की ओर खींचने की कोशिश करें। इससे उंगलियं स्ट्रेच होती हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि उंगलियां उतनी ही खींचे, जितना आसानी से हो सके। ऐसा करने से उंगलियों में हो रहे दर्द से राहत मिलती है, उंगलियों की मूवमेंट बेहतर होती है। यही नहीं, जो लोग गिटार प्ले करते हैं, उनके लिए यह एक्सरसाइज काफी उपयोगी है।

इसे भी पढ़ें: कंधों और हाथों को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, जानें तरीका और फायदे

गिटार प्ले करें- Piano or Guitar Playing

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट भी उंगलियों को मजबूत प्रदान करते है। इसमें गिटार और पियानो जैसे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट शामिल है। गिटार या पियानो प्ले करने से उंगलियों को मजबूती मिलती है और उंगलियों की मांसपेशियां भी बेहतर होती है

थंब ऑपोजिशन- Thumb Opposition

इस एक्सरसाइज के दौरान आपको अपनी सभी उंगलियों से अंगूठे के टिप को छूना है। ऐसा करीब 15 बार एक हाथ से दोहराना है। इसके बाद दूसरे हाथ से दोहराएं। इस तरह की एक्सराइज करने से भी उंगलियों में लचीलापन बढ़ता है और उंगलियों में हो रहे दर्द से भी आराम मिलता है

image credit: freepik

Read Next

देर तक खड़े रहने से हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, न करें अनदेखी

Disclaimer