कंप्यूटर पर घंटों टाइप करते हुए उंगलियां थक जाती हैं तो करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

कंप्यूटर पर घंटों काम करने से थक जाती हैं आपकी उंगलियां, तो आगे बताई गई एक्सरसाइज से उंगलियों को दें आराम। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Mar 23, 2023 18:53 IST
कंप्यूटर पर घंटों टाइप करते हुए उंगलियां थक जाती हैं तो करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आज के दौर में अधिकतर ऑफिस में कंप्यूटर से ही काम होता है। कंप्यूटर में डाटा को मेंटन करना बेहद ही आसान होता है। साथ ही डिजिटल दुनिया में लगभग सभी काम कंप्यूटर की मदद से ही किया जाता है। ऐसे में हम ऑफिस में घंटों कंप्यूटर की स्क्रिन के आगे बैठकर अपना समय बिताते हैं। कंप्यूटर पर काम करने से काम में तेजी तो आई है लेकिन इसके अपने कुछ नुकसान हैं। घंटों एक ही पोजीशन में बैठने और लगातार कंप्यूटर की स्क्रिन को देखने से आपकी आंखों और हाथों पर दबाव उत्पन्न होता है। यदि हाथ, उंगलियों और शरीर की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाए तो इससे कई तरह बड़ी समस्याएं हो सकती है। इस लेख में आपको कंप्यूटर में घंटों टाइप करने से थकी उंगलियों को आराम देने वाली कुछ एक्सरसाइज के विषय में विस्तार से बताया गया है।

finger exercise in hindi

उंगलियों के लिए एक्सरसाइज - Exercises For Fingers In Hindi 

उंगली में खिंचाव (Finger Stretch)

उंगलियों में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। ये बेहद ही आसान एक्सरसाइज है। जब भी कंप्यूटर पर काम करते हुए उंगलियां दर्द करने लगे तब आप 5 से 6 मिनट के ब्रेक में इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। 

कैसे करें एक्सरसाइज 

  • अपने हाथ की हथेलियों को नीचे टेबल या अन्य सपाट सतह पर रखें।
  • अपनी उंगलियों को सतह के साथ सीधा करने की कोशिश करें। इससे हथेली और उंगलियों पर हल्का सा खिंचाव महसूस होगा। 
  • इस एक्सरसाइज को दोनों हाथों से एक ही समय पर किया जा सकता है। 
  • एक्सरसाइज करते समय स्ट्रेचिंग पोजीशन में हाथों को करीब 40 से 60 सेकेंड तक होल्ड करें। 

इसे भी पढ़ें : अगर हाथों पर जमा हो गया है फैट, तो रोज करें ये एक्सरसाइज

फिंगर लिफ्ट (Finger Lift)

कंप्यूटर पर काम करने से उंगलियों की थकान को दूर करने के लिए ये एक्सरसाइज बेहद ही कारगर मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को आप किसी भी समय कर सकते हैं। कंप्यूटर पर हर घंटे के बाद भी आप इस एक्सरसाइज से उंगलियों को आराम दे सकते हैं। 

कैसे करें एक्सरसाइज 

  • अपने हाथ की हथेली को टेबल पर सपाट रख दें। 
  • इसके बाद एक-एक उंगली को धीरे से ऊपर की ओर उठाएं। 
  • उंगली को ऊपर को सेकंड के लिए होल्ड करें और फिर उसे दोबारा नीचे ले आएं। 
  • इस तरह सभी उंगलियों को एक-एक कर ऊपर उठाएं। 
  • इस एक्सरसाइज को दोनों हाथों की उंगलियों से करें।
  • इससे आपको उंगलियों में आराम मिलने लगेगा। 

पंजा खिंचाव (Claw Stretch)

हाथ की उंगलियां पंजे से जुड़ी होती हैं। इसलिए जब भी आपकी उंगलियों में दर्द हो तो आपको पंजे को भी आराम देना आवश्यक होता है। पंजे के स्ट्रेचिंग से आपको उंगलियों के दर्द में आराम मिलने लगता है।

कैसे करें एक्सरसाइज  

  • इसे करने के लिए आप हाथ की हथेलियों को सीधा रखें। 
  • इसके बाद आप उंगलियों को पंजे से जोड़ते हुए इस पोजीशन को करीब 30 से 40 सेकंड तक होल्ड करें। 
  • एक हाथ से ये एक्सरसाइज करने के बाद इसी पोजीशन को दूसरे हाथ से करें। 
  • इसे दो से तीन बार करना चाहिए। 

ग्रिप स्ट्रेंथनर एक्सरसाइज (Grip Strengthener)

घंटों टाइप करने के बाद उंगलियों में दर्द होने पर आप कुछ समय का ब्रेक अवश्य लें। इस ब्रेक में आप उंगलियों को आराम देने के लिए अपनी पकड़ को मजूबत बनाने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

कैसे करें एक्सरसाइज 

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप किसी सॉफ्ट बॉल को ले लें। 
  • अब बॉल को पकड़कर उसके कुछ सेकंड के लिए दबाएं। इससे आपकी उंगलियों और हाथ को आराम मिलता है। 
  • एक हाथ से एक्सरसाइज करने के बाद इसे दूसरे हाथ से दोहराएं। 
  • इससे हाथों का लचीलापन बना रहता है। 

पिंच स्ट्रेंथनर (Pinch Strengthener)

इस एक्सरसाइज से आपकी उंगलियों और अंगूठे की मांसपेशियां मजबूत होती है। किसी को पिंच करने की तरह इस एक्सरसाइज को किया जाता है। 

कैसे करें एक्सरसाइज 

  • इसके लिए आप सॉफ्ट बॉल को ले लें। 
  • इस बॉल को पिंच करें। इससे आपकी उंगलियों का मुवमेंट सही होता है। 
  • इस एक्सरसाइज को आप एक हाथ से करीब 30 सेकंड तक करें। 
  • इसके बाद दूसरे हाथ से ये एक्सरसाइज करें। 

इसे भी पढ़ें : लैपटॉप और मोबाइल से आंखों पर पड़ रहा है असर? इन 4 एक्सरसाइज से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

कंप्यूटर पर घंटों काम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए बीच-बीच में थोड़ा समय के लिए ब्रेक लेना बेहद जरूरी होता है। कंप्यूटर पर काम करते समय अपने बैठने के पॉश्चर का भी पूरा ध्यान दें। आंखों को भी कुछ सेकंड के लिए बंद करें। इससे आपकी आंखों पर थकान नहीं होती है।

 
Disclaimer