Exercise to Reduce Hand Fat in Hindi: एक्सरसाइज करना हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो आप हमेशा फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक हेल्दी रहते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर के अंगों को मजबूती मिलती है, शरीर में कसाव आता है और स्किन टोन बनती है। इसके साथ ही अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो आपको अपने वजन को भी कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है। कई लोग अपने वजन कम करने के लिए भी जमकर एक्सरसाइज करते हैं। कोई अपने बैली फैट, तो कोई पैरों के फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज करता है। इसके अलावा अगर आप अपने हाथों की चर्बी या फैट से परेशान हैं, तो भी एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। जी हां, हाथों के फैट को बर्न करने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपके हाथों की मसल्स टोन होंगी, आपके हाथों को मजबूती भी मिलेगी।
हाथों का फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज- Exercise to Reduce Hand Fat in Hindi
1. पुशअप्स एक्सरसाइज
अगर आपके हाथों पर फैट जमा है, तो आप रोजाना पुशअप्स की प्रैक्टिस कर सकते हैं। पुशअप्स करने से हाथों की मसल्स को मजबूती मिलती है। साथ ही आप इसे आसानी से घर पर भी कर सकते हैं। पुशअप्स करने से आपकी बॉडी भी बैलेंस में रहेगी। पुशअप्स करने का तरीका-
टॉप स्टोरीज़
- पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं।
- अब अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधों के साथ में रखें।
- इसके बाद अपनी हथेलियों पर जोर देते हुए ठुड्डी समेत शरीर को ऊपर उठाएं।
- फिर कुछ देर इसी अवस्था में रहें, शरीर को नीचे लाएं।
- आपको ऐसा लगातार करते रहना होता है, इससे आपकी पूरी बॉडी स्ट्रेच होगी।
- साथ ही आपका बैली, हाथों और पैरों का फैट भी बर्न होगा।
2. बारबेल कर्ल
हाथों के फैट या चर्बी को कम करने के लिए आप बारबेल कर्ल एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। रोजाना घर पर बारबेल कर्ल एक्सरसाइज करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इससे हाथों की मसल्स टोन होंगी, साथ ही फैट भी धीरे-धीरे बर्न होने लगेगा। बारबेल कर्ल करने का तरीका-
- बारबेल कर्ल एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आप खड़े होकर रॉड को अपने दोनों हाथों से होल्ड कर लें।
- इस दौरान अपने पैरों के बीच थोड़ा गैप होना चाहिए।
- अब इस रॉड को अपने हाथों पर जोर लगाकर ऊपर की तरफ उठाएं और छाती तक लेकर लाएं।
- इसके बाद कुछ देर इसी अवस्था में रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आ जाएं।
- इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि आपकी कोहनियां और हाथ दोनों बिल्कुल सीधे होने चाहिए।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी क्षमतानुसार ही वेट उठाना चाहिए।
3. सीजर एक्सरसाइज
हाथों के फैट को बर्न करने के लिए आप सीजर एक्सरसाइज की भी घर पर प्रैक्टिस कर सकते हैं। सीजर एक्सरसाइज को तेजी से करने से फैट भी तेजी से बर्न होता है। इस एक्सरसाइज में हाथों को कैंची के खुलने या बंद होने जैसा करना होता है।
- सीजर एक्सरसाइज करने के लिए आप बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने हाथों को कंधों की ऊंचाई तक सामने की तरफ लाएं।
- इसके बाद अपने दाएं हाथ को बाएं हाथ के साथ ओवरलैप करें। इस स्थिति में आपके हाथ खुली कैंची की तरह नजर आएंगे।
- इसके बाद हाथों को फिर साइड में लाएं और इसके बाद सामने की तरफ लेकर करें।
- इस तरह से आप बार-बार इस एक्सरसाइज को 10-15 बार दोहरा सकते हैं।
4. आर्म सर्किल
आर्म सर्किल एक्सरसाइज की मदद से भी आप अपने हाथों के फैट को बर्न कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करना बेहद आसान है। आप इसे आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। अकसर लोग वार्म अप के रूप में इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करते हैं।
- इसके लिए आप सबसे पहले बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। अपने हाथों को शरीर के साथ लगा लें।
- इसके बाद अपने हाथों को कंधे के समान स्तर तक लेकर आएं।
- अपनी कोहनियों और हाथों को मोड़े नहीं और बिल्कुल सीधा रखें।
- इसके बाद दोनों हाथों को घुमाते रहें। आप एक बार में 10 बार हाथों को घुमा सकते हैं और ऐसा 3 सेट में कर सकते हैं।
आप भी अपने हाथों के फैट को कम करने के लिए पुशअप्स, बारबेल, सीजर और आर्म एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। रोजाना एक एक्सरसाइज की मदद से आपको हाथों के फैट को घटाने में काफी मदद मिल सकती है।