इस तरह से करेंगे पुशअप्स तो मिलेंगे सभी फायदे, जानें इसके 5 तरीके

अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं और आप अपने पेट, हाथों और जांघों की मसल को टोन करना चाहते हैं तो, आपको पुशअप्स करने चाहिए। जानिए इसके करने का सही तरीका।

Monika Agarwal
Written by: Monika AgarwalUpdated at: Jun 19, 2022 10:00 IST
इस तरह से करेंगे पुशअप्स तो मिलेंगे सभी फायदे, जानें इसके 5 तरीके

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

पुशअप्स करना एक ऐसी एक्सरसाइज होती है, जिसमें शरीर की सभी मांसपेशियां मजबूत बन सकती हैं। पुशअप्स करने से शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बनती है, साथ ही बॉडी टोन भी होती है। लेकिन पुशअप्स करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हर व्यक्ति इसे आसानी से नहीं कर सकता है। साथ ही पुशअप्स एक्सरसाइज के सभी लाभ लेने के लिए इसे सही तरीके से करना भी बहुत जरूरी होता है। पुशअप्स को कई तरीकों से किया जा सकता है। अगर आप बिगीनर हैं, तो इसे सिंपल तरीके से कर सकते हैं। धीरे-धीरे आप इसके लेवल को बढ़ा सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं पुशअप्शन करने का सही तरीका और इसके प्रकार-

पुशअप्स लगाने का सही तरीका

  • पुशअप्स लगाने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने हाथों को पैरों से थोड़ी दूरी पर फैलाएं। कोहनियों को थोड़ी मुड़ी हुई रखें और पूरी तरह से लॉक न करें। 
  • अब अपने पैरों को फैलाएं, जिससे आप अपने हाथों और पैरों की उंगलियों पर शरीर को बैलेंस कर सकें।
  • अपनी एब्स को कॉन्ट्रैक्ट करें। अपने बेली बटन को रीढ़ की हड्डी की ओर खींचते हुए अपने पेट को टाइट करने की कोशिश करें।
  • अब जैसे ही आप अपनी कोहनियों को धीरे-धीरे मोड़ने लगेंगे, तो खुद को जमीन के करीब लाएं। ऐसा करते हुए सांस अंदर की ओर खींचें। 
  • ऐसा तब तक करें जब तक कोहनी से 90 डिग्री का एंगल न बन जाए।
  • अपनी चेस्ट की मसल्स को कॉन्ट्रैक्ट करते हुए सांस बाहर छोड़ दें।
  • अपने हाथों को भी पीछे की ओर ले आएं।
  • जिससे आप शुरुआती अवस्था तक पहुंच सकें।

पुशअप्स करने के तरीके

1. बेंट नी पुशअप्स

यह एक मोडिफाई किया गया वर्जन है, जो पुशअप्स करना आसान बना देता है। इसे पुशअप्स के शुरुआत में किया जा सकता है। इसमें आपको अपने पैरों के पंजों पर पुशअप करने की बजाए घुटनों को जमीन पर रखकर पुश अप करना होता है। इसमें यह ध्यान रखें कि आपके घुटने, रीढ़, हिप्स और कंधे एक सीधी लाइन में हों।

2. इंक्लाइन पुशअप्स 

यह पुशअप भी आपको थोड़ा आसान लग सकता है। इसमें आपको कोहनियों को 90 डिग्री के एंगल पर लाने की जरूरत नहीं, बल्कि आप ऊपर से ही पुशअप लगाने की कोशिश कर सकते हैं।

push ups

3. स्टेबिलिटी बॉल पुशअप्स 

अगर आप पुशअप्स का लेवल बढ़ाना चाहते हैं, तो आप कोर स्टेबिलिटी वर्क कर सकते हैं। आप ऐसा करने से पहले नॉर्मल 20 पुशअप जरूर लगा लें।

इसे भी पढ़ें- फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

4. डिक्लाइन पुशअप्स 

यह एक कठिन पुशअप होता है। इसमें आपके पैरों को पीछे एक डिब्बे या किसी ऊंचाई पर रखा जाता है और फिर आपको पुशअप  लगाने होते हैं। आप अपने शरीर के वजन के हिसाब से इस डिब्बे की लंबाई तय कर सकते हैं।

5. डायमंड पुश अप

यह आपके ट्राइसेप्स पर फोकस करता है। इसमें आपके हाथ एक-दूसरे को जमीन पर टच करने चाहिए। आपके दोनों अंगूठे और दोनों छोटी उंगलियों को मिलाकर एक डायमंड शेप बना लें और उसके बाद पुशअप करना शुरू करें।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और हेल्दी

पुशअप्स के फायदे

पुशअप्स करने से पेट की मांसपेशियों पर असर पड़ता है। इससे पेट, हाथों और पैरों की मसल्स मजबूत बनती हैं. पुशअप करने से लगभग ऊपरी शरीर की सभी मांसपेशियों को फायदा मिलता है।

पुशअप मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक अच्छी एक्सरसाइज है। पुशअप करते समय गर्दन, कोहनी या शरीर की स्थिति ठीक रखें। अगर कंधे ,घुटने या शरीर में किसी प्रकार का दर्द है, तो ऐसे में पुशअप्स ना करें। कोई भी नई तरह की कसरत शुरू करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Disclaimer