हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने के फायदे, सावधानियां और सही तरीका

अगर आप भी अपने हाथों की पकड़ मजबूत बनाना चाहते हैं तो यहां जानें हैंड ग्रिप एक्सरसाइज से होने वाले फायदे और इसे करने के सही तरीके के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने के फायदे, सावधानियां और सही तरीका

एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन शरीर के तमाम हिस्सों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए कई एक्सरसाइज होती हैं। एक्सरसाइज और हेवी वेट लिफ्टिंग  करने के लिए निश्चित तौर पर हाथों की पकड़ मजबूत होनी चाहिए। क्या आपने कभी हैंड ग्रिप एक्सरसाइज (Hand Grip Exercise) के बारे में सुना है? अगर नहीं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इस एक्सरसाइज से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। दरअसल, हैंड ग्रिप एक्सरसाइज मुख्य रूप से आपके हाथों की पकड़ को मजबूत बनाने के साथ ही कलाई की मसल्स को भी मजबूत करती है। इस एक्सरसाइज से आपके अंगूठे और कलाई की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसे नियमित रूप से करने से आपके हाथों की पकड़ बिलकुल मजबूत हो जाती है। इसे आप हैंड ग्रिपर की मदद से आसानी से कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज पूरी तरह से आपके हाथों की उगलियों और अंगूठे पर ही आधारित है। आइये जानते हैं हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने के फायदे और सही तरीके के बारे में। 

हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने के फायदे (Benefits of Hand Grip Exercise) 

handstrength

1. हाथों की पकड़ मजबूत करे (Strengthen Hands)

वेट लिफ्टिंग या किसी भारी भरकम एक्सरसाइज को करने के लिए आपके हाथों की पकड़ मजबूत होनी चाहिए। यह एक प्रकार की स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है, जो आपके हाथों को मजबूत बनाती है। वेट लिफ्टिंग या फिर पुल अप्स करने वाले व्यक्तियों को तो खासतौर पर इस एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। इससे उनकी हथेली में स्ट्रेंथ आने के साथ ही उंगलियां और अंगूठे भी मजबूत होते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस प्रक्रिया को दोहराते हैं तो इससे आपके हाथ कुछ ही समय में काफी मजबूत बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - पैरों को मिलेगी मजबूती के लिए 9 काफ एक्सरसाइज और इन्हें करने का तरीका

2. कलाई और भुजाओं की मांसपेशियों को मजबूत बनाए (Strengthens Muscles of Wrists and Arms)

यह एक्सरसाइज आपकी कलाई और भुजाओं को मजबूत बना सकती है। इसका नियमित अभ्यास करने से आपकी कलाई और भुजाओं की मांसपेशियां भी मजबूत होने लगती हैं। अगर आप वेट लिफ्टिंग या फिर पुश अप्स कर रहे हैं तो आपरी भुजाएं मजबूत होनी बेहद जरूरी है। हैंड ग्रिप एक्सरसाइज को करते हुए आपकी भुजाओं और कलाई के आस पास के हिस्सों पर अधिक बल पड़ता है, जिससे मांसपेशियों में तनाव आता है, जो  उन्हें मजबूत बनाता है। रोजाना कम से कम 15 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करने से आप कलाई और भुजाओं पर अधिक भार थामने की क्षमता विकसित कर लेते हैं। 

forearm

3. फोरआर्म्स को मजबूत करे (Strengthens Forearms)

अगर आप भी बॉडी बिल्डर्स की तरह ही अपनी फोरआर्म्स यानि बांह के निचले हिस्से को मजबूत बनाना चाहते हैं तो उसके लिए वेट लिफ्टिंग या फिर हैंड ग्रिप एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद मानी जाती है। बहुत से लोग जिम जाकर बाइसेप्स बनाने में तो कामयाब हो जाते हैं, लेकिन फोरआर्म्स में अधिक स्ट्रेंथ के साथ ही बेहतर लुक नहीं ला पाते हैं। वहीं हैंड ग्रिप एक्सरसाइज न सिर्फ आपके फोरआर्म्स को मजबूत और गतिशील बनाती है बल्कि फोरआर्म्स को एक आकर्षक लुक देने में भी काफी मदद करती है। इसका प्रयास नियमित रूप से करने पर आप अपने हाथों में एक सकारात्मक उर्जा महसूस करेंगे। 

4. धैर्य रखने में बनाए सक्षम बनाए Hand Endurance)

हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने से आपके हाथों में धैर्य रखने की क्षमता भी बढ़ती है। एक तरह से इस एक्सरसाइज का अभ्यास आपको धैर्य रखना भी सिखाता है। इससे आपके हाथों में इतनी स्ट्रेंथ आ जाती है कि आप कोई भी चीज लंबे समय तक उठाने में सक्षम होते हैं। हैंड ग्रिपर का इस्तेमाल करते-करते आप खुद को लंबे समय तक बोझ या किसी चीज को उठाने के लिए सक्षम बनाने के साथ ही खुद को प्रेशर झेलने के लिए भी मजबूत बनाते हैं। 

handgripper

5. स्ट्रेस दूर करने में मददगार (Helps in Reducing Stress)

स्ट्रेस में रहने वाले लोगों के साथ ही जल्दी गुस्से में आने वाले लोगों के लिए यह एक्सरसाइज बहुत कारगर साबित हो सकती है। माना जाता है कि गुस्सा आने पर आप हैंड ग्रिपर को दबाएंगे तो इससे सारा गुस्सा आप हैंड ग्रिपर पर ही छोड़ देते हैं। इससे आपका गुस्सा जल्दी शांत होता है और स्ट्रेस से भी राहत मिलती है। ऐसे लोगों को हैंड ग्रिपर अपने साथ ही रखना चाहिए। इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी और किसी भी समय कर सकते हैं। बाजार में कई प्रकार के ग्रिपर मौजूद होते हैं, जिनका चुनाव आप अपनी पसंद के अनुसार आसानी से कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या है शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज? जानें इसके फायदे-सावधानियां और करने का तरीका

6. ब्लड प्रेशर घटाने में मददगाऱ  (Helps to Reduce Blood Pressure)

एक शोध की मानें तो हैंड ग्रिप एक्सरसाइज को ब्लड प्रेशर घटाने में भी काफी कारगर माना जाता है। अगर आप ब्लड प्रेशर घटाने के लिए एक्सरसाइज ढूंढ रहे हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए परफेक्ट है। ब्लड प्रेशर के मरीज घर में बैठकर आसानी से इस अभ्यास को कर सकते हैं। इसके लिए केवल हैंड ग्रिपर की आवश्यकता है, जो आसानी से किसी भी बाजार में उपलब्ध होते हैं। 

handgripper

हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करते समय बरतें ये सावधानियां (Precautions While Doing Hand Grip Exercise)

  • अगर आपने हाल ही में इस एक्सरसाइज की शुरूआत की है तो इसे जोर लगाकर करने से बचें। इससे आपकी उंगलियों और अंगूठे में दर्द हो सकता है। 
  • अगर आपको हड्डियों से संबंधित समस्या जैसे अर्थराइटिस या ओस्टियोपोरोसिस से परेशान हैं तो ऐसी स्थिति में एक बार चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 
  • हाथ या कलाई में दर्द होने पर इसे बिलकुल धीरे करें या इसे करने से बचें। 
  • हाथ में चोट लगने पर या फिर फ्रैक्चर होने पर हैंड ग्रिप एक्सरसाइज न करें। 
  • अपने ट्रेनर द्वारा दिए गए निर्धारित सेट्स ही लगाएं। इसे ज्यादा समय तक करने से हाथों में दर्द भी हो सकता है। 
griper

हैंड ग्रिप एक्सरसाइज करने का सही तरीका (How to Do Hand Grip Exercise)

  • बहुत से लोग इस एक्सरसाइज को गलत तरीके से भी करते हैं, जिसका परिणाम स्वरूप हाथों में दर्द हो सकता है। इसलिए आपको यह एक्सरसाइज सावधानी के साथ करनी है। 
  • यह ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए हैंड ग्रिपर को टाइट पकड़ें। जिससे इसपर दबाव बनाते समय ग्रिपर उंगलियों से फिसले नहीं। 
  • हैंड ग्रिप को दबाते समय उसपर एकदम से अधिक जोर न दें। इसके लिए धीरे-धीरे इसपर पकड़ बनाएं और इसे करें। 
  • इसके लिए 1 से 2 मिनट तक अपने दाएं और इतनी ही देर के लिए अपने बाएं हाथ से इसे दबाएं। 
  • अगर आप ब्लड प्रेशर घटाने के लिए इसे कर रहे हैं तो एक से 2 मिनट तक ग्रिपर पर प्रेशर बनाकर रखें और फिर छोड़ दें। 

यह एक्सरसाइज आपके लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप हड्डियों से जुड़ी किसी गंभीर समस्या से परेशान हैं तो इस एक्सरसाइज को चिकित्सक की सलाह के बाद ही शुरू करें। 

Read more Articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

क्या है शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज? जानें इसके फायदे-सावधानियां और करने का तरीका

Disclaimer