खाना खाने के बाद करें ये 4 एक्सरसाइज, डाइजेशन में मिलेगी मदद

खाना खाने के बाद बैठे रहने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए खाने के बाद हमेशा एक्टिव रहना चाहिए। इसके लिए आप कुछ एक्सरसाइज की हेल्प ले सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद करें ये 4 एक्सरसाइज, डाइजेशन में मिलेगी मदद


Exercise After Eating for Digestion: आजकल सभी लोग घर, ऑफिस और करियर के बीच इतने उलझे हुए हैं कि उन्हें खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है, खासकर खाना खाने के बाद। अकसर लोग खाना खाने के तुरंत बाद बैठकर काम करने लगते हैं या फिर सो जाते हैं। इससे खाना अच्छे से डायजेस्ट नहीं हो पाता है, पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है। इसलिए अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद 15-20 मिनट खुद के लिए जरूर निकालें। इस दौरान खुद को एक्टिव रखें, वॉक करें। इससे खाने को डायजेस्ट होने में मदद मिलती है।

क्या खाना खाने के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं?

खाना खाने के बाद, भोजन को पचाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन खाने के बाद हमेशा लाइट एक्सरसाइज की जानी चाहिए। हैवी एक्सरसाइज या वर्कआउट से बचना चाहिए। आप खाना खाने के बाद लाइट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपका खाया हुआ खाना अच्छे से डायजेस्ट होगा। आपको गैस, अपच और कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।

तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए-  

1. वॉक करें

वॉक भी एक तरह की एक्सरसाइज ही है। इससे भी आप फिजिकली एक्टिव रह सकते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह हमेशा दी जाती है। खाना खाने के बाद वॉक करने से भोजन पचाने में आसानी होती है। पाचन तंत्र पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। खाने के बाद वॉक करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। आप खाना खाने के बाद 15-20 मिनट वॉक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

walk after eating food

2. एडमिंटाइन पोज

खाना खाने के बाद आप एडमिंटाइन पोज में भी बैठ सकते हैं। एडमिंटाइन पोज में बैठने से खाना आसानी से डायजेस्ट हो जाता है। इस खाना खाने के बाद सबसे अच्छे व्यायाम में से एक माना गया है। एडमिंटाइन पोज ऊपरी शरीर और पेट की मांसपेशियों को खींचता है, श्वांस को आराम देता है। यह एक्सरसाइज पोज भोजन को पचाने में बढ़ावा देता है।

इस पोज में बैठने के लिए सबसे पहले आप पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद घुटनों से अपने पैरों को मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपके पैर, हिप्स के नीचे रहेंगे। अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। अब हाथों को घुटनों पर रखें, गहरी सांस लें। इस एक्सरसाइज पोज में 10-15 मिनट तक बैठे रहें। 

3. कोर एक्सरसाइज 

वैसे तो खाना खाने के बाद एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको खाने के बाद पेट फूलने की दिक्कत, पेट में दर्द महसूस होता है तो एक्सपर्ट की राय पर कोर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, मल त्याग को आसान बनाने में भी मदद होती है।

4. सुखासन 

सुखासन में बैठकर भी आप खाने को डायजेस्ट कर सकते हैं। लेकिन खाने के बाद 5-10 मिनट तक ही सुखासन में बैठना चाहिए। इसके बाद वॉक करना चाहिए। इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। साथ ही आप एक्टिव रहेंगे और पेट की बीमारियां दूर रहेंगी।

इसे भी पढ़ें - माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी बैठना या लेटना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और वह जल्दी खराब होने लगता है। खाना खाने के बाद इसे डायजेस्ट करने के लिए आपको कुछ लाइट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे पाचन तंत्र हमेशा दुरुस्त बना रहता है। आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। खाने के बाद कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

एक्सरसाइज के बाद खाने-पीने से जुड़ी ये 5 आदतें खराब कर सकती हैं बॉडी, नहीं मिलेगा वर्कआउट का फायदा

Disclaimer