.jpg)
फिट रहने और शरीर को शेप में रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करना न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि कई गंभीर रोगों को भी दूर रखता है। हेल्थ एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि हम सभी को दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। लोग अपने फिटनेस लक्ष्यों के अनुसार एक्सरसाइज करते हैं। अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में आप एक्सरसाइज के बाद क्या खाते हैं क्या नहीं, इसकी भी अहम भूमिका होती है। एक्सरसाइज का पूरा लाभ लेने के लिए आपको एक्सरसाइज के बाद अपने खानपान का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन हम में से कुछ लोग एक्सरसाइज के बाद खाने पीने से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो हमारे बॉडी शेप को खराब करती हैं और एक्सरसाइज का पूरा लाभ ले पाने से रोकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी खाने-पीने से जुड़ी ऐसी 5 आदतों (Eating Habits To Avoid After Exercising In Hindi) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एक्सरसाइज के बाद करने से बचना चाहिए
एक्सरसाइज के बाद न करें खानपान से जुड़ी ये 5 गलतियां (Eating Habits To Avoid After Exercising In Hindi)
1. एक्सरसाइज के बाद कुछ भी नहीं खाना
शरीर के स्वस्थ वजन को बनाए रखने और कैलोरी का सेवन कम करने के लिए कई बार लोग एक्सरसाइज के बाद कुछ भी नहीं खाते हैं। लेकिन यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन वे यह नहीं जानते हैं कि मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए शरीर में ईंधन भरना महत्वपूर्ण है। भोजन शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।
इसे भी पढें: चेहरे का फैट (Facial Fat) कम करना है? फ्री-टाइम में बैठे-बैठे करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा
2. पोस्ट-वर्काउट ड्रिंक्स पीना
बहुत से लोग एक्सरसाइज के बाद स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप 60 से 90 मिनट एक्सरसाइज करते हैं तो आपको इन ड्रिंक्स की आवश्यकता नहीं होती है। एक्सरसाइज के बाद संतुलित भोजन और स्नैक्स और पर्याप्त पानी के सेवन से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को वापस पा सकते हैं। साथ ही ज्यादातर स्पोर्ट्स ड्रिंक में चीनी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इनमें एडिटिव्स भी डाले जाते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
3. एक्सरसाइज करने के बाद सलाद का सेवन
कच्ची सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन बहुत से लोग एक्सरसाइज के बाद सलाद का सेवन करते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज के बाद जब आप सलाद का सेवन करते हैं तो इसे पचाने के लिए आपके शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। जब आप एक्सरसाइज के ठीक बाद सलाद का सेवन करते हैं तो इसे पचाना मुश्किल होता है। इससे पेट में गड़बड़ हो सकती है। इसके बजाय आपको एक्सरसाइज के बाद केले और प्रोटीन पाउडर की स्मूदी का सेवन करना चाहिए या ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिसमें कार्ब्स और प्रोटीन मौजूद हो।
4. एक्सरसाइज के बाद पर्याप्त पानी नहीं पीना
एक्सरसाइज के दौरान आपके शरीर से खूब पसीना निकलता है। जिससे आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। एक्सरसाइज के बाद बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि एक्सरसाइज के अन्य फूड्स का सेवन। डिहाइड्रेशन के चलते आपको एक्सरसाइज के बाद सिरदर्द, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सुनिश्चित करें कि एक्सरसाइज के बाद कम से कप 2 कप पानी जरूर पिएं।
इसे भी पढें: क्या रेगुलर एक्सरसाइज के बाद भी कम नहीं हो रहा है बैली फैट? तो हो सकते हैं ये 4 कारण
5. कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करना
हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन का सेवन अधिक करना चाहिए। यह सही है कि प्रोटीन का सेवन करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ ही आपको कार्ब्स का सेवन भी करना चाहिए। क्योंकि कार्ब्स ही हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करते हैं। एक्सरसाइज के बाद जल्दी रिकवरी के लिए कार्ब्स का सेवन करना बहुत जरूरी है। आपको एक ऐसा कॉम्बिनेशन चुनना चाहिए जिसमें प्रोटीन और कार्ब्स दोनों पर्याप्त मात्रा में मौजूद हों, जैसे स्मूदीज।
All Image Source: Freepik.com