Doctor Verified

क्या रात के खाने के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से

कई लोग रात में सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन क्या रात में डिनर के बाद एक्सरसाइज करना सेफ है। डॉक्टर से जानें इसका उत्तर।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात के खाने के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से


Is It Good To Exercise At Night After Dinner: फिट और एक्टिव रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। इससे न सिर्फ हमारी फिजिकल हेल्थ ठीक रहती है, बल्कि हम मेंटली भी रिलैक्स रहते हैं। आपको वजन घटाना हो या मसल्स गैन करनी हो एक्सरसाइज हमेशा जरूरी है। फिटनेस बनाए रखने के लिए लोग जिम जॉइन करते हैं, तो कुछ लोग घर पर ही वर्कआउट कर लेते हैं। जल्द वजन घटाने के लिए कई लोग दिन में दो बार एक्सरसाइज करते हैं। वहीं कुछ फिटनेस फ्रिक डिनर के बाद भी एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डिनर के बाद एक्सरसाइज करना ठीक है या नहीं? क्या डिनर के बाद एक्सरसाइज करने से शरीर को नुकसान होता है? ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ योगा ऑफिसर डॉ राजीव राजेश से। 

exercise

क्या रात के खाने के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं? Can We Exercise After Dinner 

एक्सपर्ट के मुताबिक रात के खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करना ठीक नहीं है। अगर आप खाने के कुछ देर बाद ही एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। अगर आपको वर्कआउट करना है तो आप थोड़ी देर वॉक या हल्के-फुल्के योगासन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप हाई डेंसिटी वर्कआउट करते हैं तो इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद करें ये 4 एक्सरसाइज, डाइजेशन में मिलेगी मदद

खाने के बाद हाई डेंसिटी वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?

रात के दौरान हमारी पाचन क्रिया पहले से धीमी होती है। डिनर के बाद अगर आप हार्ड वर्कआउट करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं ये डिस्कंफर्ट और पेट दर्द का कारण भी बन सकता है। इससे आपको थकावट या सांस फूलने जैसी परेशानी भी हो सकती है। खाना ठीक से न पच पाने के कारण आपको उल्टी भी हो सकती है।

खाने के कितनी देर बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं? 

खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। अगर आपको वर्कआउट करना है, तो डिनर के 30 मिनट बाद आप वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा वज्रासन और गोमुखासन भी किया जा सकता है। इससे खाने को जल्दी पचने में मदद मिलती है और खाने के बाद भारीपन भी महसूस नहीं होता है। अगर आपको हैवी वर्कआउट करना है, तो आपको खाने के 3 से 4 घंटे बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। ऐसे में आप रनिंग या हैवी वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद क्यों नहीं करना चाहिए एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जानें इससे होने वाले नुकसान

डिनर के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से क्या नुकसान हो सकता है?

  • डिनर के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इससे आपको पेट दर्द, अपच, एसिडिटी या दस्त भी हो सकते हैं।  
  • डिनर के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने के कारण ब्लड तेजी से शरीर में फ्लो होता है, जो कई समस्याएं कर सकता है।
  • खाने को पचने में 3 से 4 घंटे लगते हैं। लेकिन खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से खाने को पचने का समय नहीं मिलेगा। तुरंत हार्ड वर्कआउट करने से आपकी हार्ट बीट बढ़ सकती है। साथ ही, आपको उल्टी या मतली भी हो सकती है। 

Read Next

सफर के दौरान फिट रहने के लिए जरूर करें ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, नहीं होगी थकावट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version