शरीर में पानी की महत्ता के बारे में सब जानते हैं। शरीर के कई ऐसे महत्वपूर्ण काम होते हैं, जिनके लिए शरीर को पानी की आवश्यकता होती है। वहीं अगर शरीर में पानी का स्तर कम हो जाए तो वयक्ति को प्यास महसूस होती है। यह एक बेहद साधारण और सामान्य सी प्रक्रिया है। ऐसे में पानी पीने से वह प्यास दूर भी हो जाती है लेकिन अगर व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा प्यास लगे तो यह सोचने वाली बात है। जी हां, अधिक प्यास लगना भी एक प्रकार की समस्या होती है। आज हम उसी समस्या पर बात करेंगे। आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि अधिक प्यास लगने की स्थिति को क्या कहते हैं? इसके पीछे लक्षण, कारण और उपचार क्या हैं? पढ़ते हैं आगे...
अधिक प्यास लगना (excesive thirst in Hindi)
बता दें कि अधिक प्यास लगना एक प्रकार की समस्या है, जिसे पॉलिडिप्सिया के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या का शिकार हुआ व्यक्ति हर वक्त प्यासा महसूस करता है। ऐसे व्यक्ति बिना किसी शारीरिक गतिविधि को अपनाएं या ठंडे वातावरण में रहने के बाद भी अधिक प्यासे रहते हैं।
अधिक प्यास लगने के लक्षण (symptoms of excessive thirst)
जैसे कि हमने पहले भी बताया कि अधिक मात्रा में प्यास लगना भी एक समस्या है। इसके भिन्न लक्षण नजर आ सकते हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं-
1 - सबसे आम और महत्वपूर्ण लक्षण बार बार पानी पीना
2 - मुंह में सूखा पर महसूस करना
3 - मुंह की लार का गाढ़ा हो जाना
4 - बाद में पानी पीने के बाद भी प्यास का ना भुजना
अन्य लक्षण-
5 - चक्कर आना
6 - हर वक्त जी मचलाना
7 - कमजोरी महसूस करना, थकान हो जाना
8 - पसीने का कम आना
9 - कम मात्रा में पेशाब जाना
10 - मांसपेशियों में ऐंठन होना
इसे भी पढ़ें- Toothache day: दांतों में सड़न के लिए जिम्मेदार हैं ये 6 कारण, डेंटिस्ट से जानें लक्षण और उपचार
वहीं डायबिटीज के मरीज को प्यास ज्यादा लगने के निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-
11 - शरीर में लगे किसी भी घाव का जल्दी ठीक ना होना
12 - धुंधला दिखना
13 - जरूरत से ज्यादा भूख लगना
14 - बार बार पेशाब जाना
15 - हाथ व पैरों का सुन हो जाना।
अधिक प्यास के पीछे कारण (causes of excessive thirst polydipsia)
बता दें कि जब व्यक्ति को प्यास लगती है तो वह तरल पदार्थ की तरफ जाता है। लेकिन बार-बार प्यास लगने के पीछे निम्न कारण हो सकते हैं-
1 - व्यायाम एक्सरसाइज करने के दौरान ज्यादा पसीने का बहना।
2 - लूज मोशन के कारण शरीर में पानी की कमी का होना।
3 - गर्म तापमान में रहना।
4 - अत्यधिक नमक का सेवन करना या मसालेदार भोजन करना।
5 - अधिक मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन करना अर्थात कैफीन युक्त पेय पदार्थ को ज्यादा मात्रा में लेना।
6 - पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीना।
इसके अलावा अगर ब्लड में शुगर का स्तर ज्यादा बढ़ जाए तब भी यह समस्या हो सकती है। साथ ही शरीर जब पेय पदार्थों के स्तर को नियंत्रित नहीं रख पाता है तो डायबिटीज इन्सिपिडस हो सकता है ऐसी स्थिति में व्यक्ति बार-बार पेशाब जाने लगता है। उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे उसे ज्यादा प्यास लगती है।
इसे भी पढ़ें- Brain Infection: मस्तिष्क संक्रमण (ब्रेन इंफेक्शन) क्या है? एक्सपर्ट से जानें इसके सभी लक्षण, कारण और इलाज
अधिक प्यास से कैसे बचें (prevention of excessive thirst)
वैसे तो यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है। ऊपर बताए गए कारणों से पता चलता है कि अगर जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव किया जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है। जानते हैं इसके बचाव-
1 - जंक फूड का अत्यधिक सेवन ना करें। साथ ही घर का बना भोजन खाएं।
2 - कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचें।
3 - तली भुनी चीजों से परहेज करें।
4 - अपनी दिनचर्या में सुबह शाम व्यायाम को जोड़ें।
5 - ज्यादा गर्म मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें।
6 - अपनी डाइट में फलों व सब्जियों को जगह दें।
नोट- बता दें कि अगर अधिक प्यास की समस्या नहीं जा रही है तो इसका ठीक प्रकार से इलाज करवाना बेहद जरूरी है। खासकर डायबिटीज के रोगियों को ज्यादा सावधानी की जरूरत है।
Read More Articles on other diseases in hindi
Read Next
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, डॉक्टर से जानें इसे कंट्रोल करने के आसान नैचुरल तरीके
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version