Estrogen Boosting Foods: एस्ट्रोजन हार्मोन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाएं और पुरुष दोनों में पाया जाता हैं। शरीर में इसको स्तर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। एस्ट्रोजन महिलाओं में प्रजनन और यौन विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में एस्ट्रोजन हार्मोन को शरीर में पूर्ति करने के लिए डाइट को कुछ फूड्स को शामिल किया जा सकता हैं। ये फूड्स शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ाने के साथ शरीर का विकास भी ठीक ढ़ंग से करेंगे। आइए जानते हैं एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ाने वाले फूड्स के बारे में।
अखरोट
अखरोट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम और फोलेट आदि पाए जाते हैं। नियमित अखरोट खाने से शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी पूरी होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। अखरोट खाने से दिमाग तेज होने के साथ कब्ज से भी आराम मिलता है।
टॉप स्टोरीज़
फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्स सीड्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3, प्रोटीन और कॉपर आदि पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एस्ट्रोजन हार्मोन भी होता है। फ्लैक्स सीड्स को खाने के लिए इसे ब्रैड पर और सलाद में डालकर आसानी से खाया जा सकता है। इसे खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
तिल
तिल शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं तिल में भरपूर मात्रा में एस्ट्रोजन हार्मोन पाया जाता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाकर बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसको खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- इस तरह चुकंदर से साफ करें चेहरा, गालों पर आएगा गुलाबी निखार
सफेद चने
सफेद चने खाने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। सफेद चना शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की पूर्ति करता है। इसको खाने से शरीर की सूजन कम होती है और डायबिटीज से ग्रसित मरीज भी आसानी से इसे खा सकते हैं। सफेद चने खाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
बींस
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बींस बहुत हेल्दी होते है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, फोलेट, कैल्शियम और जिंक आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती हैं। बींस शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाता है और शरीर को स्वस्थ भी रखता है।
शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik