Too Much Exercise And Heart In Hindi: एक्सरसाइज करना अच्छी बात है। इससे हमारी सेहत में सुधार होता है। हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का जोखिम भी कम होता है। लेकिन, हाल के सालों में आपने देखा होगा कि जो लोग बिल्कुल फिट रहते हैं और लगातार एक्सरसाइज करते हैं, उन लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। खासकर, वो युवा जो नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, उनमें हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ रहा है। आखिर ये लो ऐसी क्या गलती कर रहे हैं कि उनका हार्ट पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है? विशेषज्ञों की मानें, तो आजकल कई लोग फिट रहने के लिए अतिरिक्त एक्सरसाइज करते हैं। हमारी सेहत के लिए ओवर एक्सरसाइज करना कभी भी सही नहीं होता है। हद तो यह है कि इसका हमारे हार्ट हेल्थ पर सबसे बुरा असर पड़ता है। यहां हम जानेंगे कि ओवर एक्सरसाइज का हार्ट हेल्थ पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है? इस बारे में हमने इस बारे में मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विद्या सूरतकल से बात की।
ओवर एक्सरसाइज का हार्ट हेल्थ पर असर- What Are The Effects Of Exercise On Heart In Hindi
1. एरिदमिया
एक्सरसाइज करना फायदेमंद है। लेकिन, ओवर एक्सरसाइज करना कभी भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। जो लोग ओवर एक्सरसाइज करते हैं, इससे उनके हार्ट पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ओवर एक्सरसाइज करने की वजह से एरिथमिया होने लगता है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें दिल की धड़कनें बहुत तेज रफ्तार से चलने लगती हैं। आपको बता दें कि अगर पहले से ही किसी को एरिथमिया की शिकायत है, तो उन्हें ओवर एक्सरसाइज कभी भी नहीं करना चाहिए। इससे एरिथमिया की समस्या ट्रिगर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: दिल की अच्छी सेहत के लिए रोज कितनी देर एक्सरसाइज करना जरूरी है? जानें डॉक्टर से
2. सडेन कार्डियक अरेस्ट
ओवर एक्सरसाइज करने से हार्ट पर बहुत ज्यादा प्रेशर बढ़ने लगता है। इससे सांस लेने में भी लोगों को तकलीफ होने लगती है। अगर व्यक्ति ओवर एक्सरसाइज करता है, तो इसकी वजह से अनियमित हार्ट बीट होने लगती है। अगर अपनी हार्ट रेट को समय पर संयमित न किया जाए, तो यह सडेन कार्डियक अरेस्ट का कारण भी बन सकता है। ऐसे में लोगों को जब भी ह्रदय गति तेज होने लगे, तो उसे कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए।
3. कार्डियोमायोपैथी
यह हृदय की मांसपेशियों की एक बीमारी है, जिसे मायोकार्डियम भी कहा जाता है। जो लोग नियमित रूप से ओवर एक्सरसाइज करते हैं, उनकी हार्ट की मांसपेशियों में दिक्कत होने का जोखिम रहता है। इस स्थिति में हार्ट को ब्लड पंप करने में परेशानी होने लगती है। ध्यान रखें कि जब बॉडी में पर्याप्त मात्रा में ब्लड पंप नहीं होता है, तो इससे कई अन्य बीमारियां होने लगती हैं। बहरहाल, कार्डियोमायोपैथी होने पर हार्ट सख्त, मोटा और आकार में बड़ा हो जाता है। ये स्थिति बहुत ही भयावह मानी जाती है। ओवर एक्सरसाइज करने की वजह से हार्ट स्ट्रक्चर भी बदल सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या हृदय रोगियों के लिए एक्सरसाइज करना सेफ है? डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
4. सांस लेने में तकलीफ
जब कोई ओवर एक्सरसाइज करता है, तो इसकी वजह से हार्ट को ब्लड पंप करने में दिक्कत आने लगती है। ध्यान रखें कि जब हार्ट सही तरह से काम नहीं करता है, तो लंग्स को इसकी जगह पर अधिक एक्टिव होना पड़ता है। जाहिर है, ऐसा होने पर व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। ऐसी स्थिति में पूरे शरीर में सही तरह से ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होता है। सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
5. सीने में दर्द
जो व्यक्ति ओवर एक्सरसाइज करता है, रेस्ट नहीं लेता है। उन्हें लगता है कि वे अपनी हेल्थ में सुधार कर रहे हैं। जबकि, ऐसा नहीं होता है। ओवर एक्सरसाइज करने से हार्ट मसल्स चोटिल हो सकती हैं। इस स्थिति में व्यक्ति जितना ज्यादा एक्टिव होने की कोशिश करता है, उतना ही सांस लेने की दिक्कतें बढ़ने लगती है। इस कंडीशन में कई बार सीने में तीव्र दर्द भी महसूस होने लगता है।
All Image Credit: Freepik