
आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारे आंखों की रोशनी कम होती जाती है। लेकिन आजकल छोटी उम्र में ही बच्चों के आंखों की रोशनी कम होने लगी है। दरअसल बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण बच्चों की आंखें कमजोर होती जा रही हैं। गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल के कारण बच्चे बाहर जाकर खेलने के बजाय मोबाइल फोन, कंप्यूटर या टेलीविजन पर ज्यादा समय बिताते हैं। इनकी स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों को नुकसान पहुंचाती है। यही वजह है कि आजकल छोटी उम्र में ही बच्चों की आंखों पर चश्मा लग जाता है। बच्चे की खुशी या मनोरंजन के लिए उन्हें कुछ देर के लिए मोबाइल फोन या टेलीविजन देखने देना ठीक है, लेकिन आंखों की अच्छी रोशनी के लिए आपको उन्हें कुछ एक्सरसाइज करने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए। आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज करने से न केवल उनके आंखों की रोशनी बढ़ेगी, बल्कि बच्चे अंदर से फिट भी रहते हैं। आइए जानते हैं आप बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन-कौन से आसान एक्सरसाइज करवा सकते हैं।
बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय
1. आंखों को सेंकना
बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप उन्हें रोज सुबह उठने पर आंखों की सिंकाई करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें सबसे पहले अपने दोनों हाथों को अच्छे से रगड़ने को कहें, जब तक वह गर्म न हो जाएं। इसके बाद आंखों को बंद करके गर्म हथेलियों को आंखों पर रखने को कहें। हालांकि ये ध्यान दें कि बच्चे की आंखों पर हथेलियों का ज्यादा दवाब न पड़े। इस एक्सरसाइज को 3 मिनट रोजाना करने से काफई आराम मिल सकता है।

2. आंखों को बंद करें
बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप काम या पढ़ाई के बीच में उन्हें 3-5 सेकेंड के लिए आंखें पूरी तरह बंद रखने को कहें। ये कुछ सेकेंड्स का ब्रेक आंखों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इस प्रक्रिया को दिन में 4-5 बार करने को कहें। इससे उनकी आंखों की मांसपेशियों को काफी आराम मिलता है।
3. आंखों को आराम दें
आंखों को आराम देने के लिए आप बच्चे के आंखों पर दो छोटे तौलिए लेकर एक को गर्म में और दूसरे तौलिए को ठंडे पानी में भिगो लें। अब एक तौलिए से उनकी आंखों की भौंहों, बन्द आंख की पुतलियों और गालों को हल्के से सिंकाई करें। ऐसा एक बार गर्म और दूसरी बार ठंडे तौलिए से करें। इससे आंखों को काफी आराम मिलता है।
इसे भी पढे़ं- चश्मा हटाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं इन 3 विटामिन्स से भरपूर फूड्स
4. ऊपरी पुतलियों को दबाएं
बच्चों के लिए ये काफी आसान एक्सरसाइज है। बस उन्हें अपने हाथों की तीन उंगुलियों से आंखों की ऊपरी पुतलियों को दबाने को कहें। ऐसा कम से कम 1-2 सेकेंड के लिए करने को कहें। इससे भी बच्चे को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही इससे बच्चे की एकाग्रता क्षमता भी बढ़ती है।
5. आंखों को घुमाना
बच्चों की आंखों की फोकस क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें आंखों को घुमाने को कहें। उन्हें रोजाान सुबह अपने दैनिक काम से समय निकालकर आंखों को घड़ी की दिशा में घुमाने को कहें। बीच-बीच में उन्हें अपने आंखों की पलकें भी झपकाने को कहें।
इन छोटी-छोटी एक्सरसाइज का अभ्यास करवाकर और इन्हें बच्चों की आदतों में शामिल करके आप उनकी आंखों को कम उम्र में खराब होने से बचा सकते हैं
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version