
अंडा खाने से शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। इसलिए अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। अंडे से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं और यह आपके शरीर को स्वस्थ व एक्टिव रखने में मदद करता है। इसलिए बहुत से लोग अंडे का रोजाना सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे का ज्यादा सेवन आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। जहां एक ओर अंडे से आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद मिलती है, वहीं अध्ययन बताते हैं कि अंडे का ज्यादा सेवन आपके लिए स्वास्थ्य जोखिमो से भरा है।
अध्ययन के अनुसार
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मेडिकल एक्सप्रेस की रिर्पोट का हवाला देते हुए कहा है कि अंडे का अधिक सेवन करना हृदय रोग के साथ कई बीमारियों और समय से पहले मौत खे खतरे को बढ़ाता है।
इस अध्ययन में 30 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया और 31 वर्षों तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की गई। जिसमें यह पाया गया कि 300 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल से 17 प्रतिशत हृदय रोग का खतरा बढ़ता है और 18 प्रतिशत समय से पहले मृत्यु का खतरा बढ़ता है। एक अंडे में लगभग 200 मिलीग्राम तक कोलेस्ट्रॉल होता है। इसलिए यदि अंडे का अधिक सेवन किया जाए, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए घातक भी हो सकता है।
इस अध्ययन में 'UMass Lowell's Zuckerberg College of Health Sciences' के बायोमेडिकल और पोषण विज्ञान के प्रोफेसर 'कैथरीन टकर' के मुताबिक, इस अध्ययन में आहार की गुणवत्ता जैसे कारकों को शामिल किया गया है। यहां तक कि स्वस्थ आहार पर लोगों के लिए, अंडे और कोलेस्ट्रॉल के उच्च सेवन का हानिकारक प्रभाव था।
इसे भी पढें: रोजाना एक कप ब्लूबेरी खाने से दिल की बीमारियां नहीं फटकेंगी पास, जानें क्यों
प्रोस्टेट कैंसर का खतरा
अध्ययनों के अनुसार यदि अंडे का अधिक सेवन किया जाए, तो कैंसर जैसे घातक रोगों का खतरा भी बढ़ता है। एक दिन में 2 या तीन से अधिक अंडे का सेवन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। इसके अलावा अधिक अंडा खाने से मोटापे, जोड़ो का दर्द और नपुंसकता की समस्या भी हो सकती है। यदि किसी को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या दिल की बीमारी है, तो उसे अंडे का पीला भाग नहीं खाना चाहिए और कोशिश करें कि अंडे का सेवन अधिक न करें। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने के कारण यह आपके लिए नुकसानदाय हो सकता है।
Read More Article On Health News In Hindi