आज के समय में अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और आहार में फाइबर युक्त चीजों की कमी होने के कारण व्यक्ति कब्ज जैसी आम समस्या का शिकार हो जाता है। हाजमा खराब होने के कारण वे व्यक्ति का काम में मन लगता है और ना खाने में। इसके कारण व्यक्ति की रोजमर्रा के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद कुछ चीजें समस्या से राहत दिला सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने हाजमे को दुरुस्त करने के लिए किन घरेलू उपायों का अपना सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
हाजमा को ठीक करने के घरेलू उपाय
बता दें कि हमारी रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनके सेवन से या जिनका कांबिनेशन हमें पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। ऐसे में जानते हैं इन चीजों के बारे में...
1 - सेब का सेवन - अगर खाली पेट नियमित रूप से सेब का सेवन किया जाए तो कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि सेब का सेवन छिलके सहित करना है।
2 - किशमिश का पानी - किशमिश के पानी को पीने से भी कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करती है। ऐसे में रात को सोने से पहले एक मुट्ठी किशमिश पानी में भिगोएं और सुबह उठकर उस पानी का सेवन करें। इससे अलग आप एक मुट्ठी किशमिश को पानी में भिगोकर उसे खा भी सकते हैं।
3 - चोकर वाला आटा - अक्सर लोग आटे का सेवन करने से पहले चोकर को बाहर निकाल देते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि चोकर वाले आटे से बनी रोटी कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी हैं। जी हां, ऐसे में आप चोकर वाले आटे की रोटी का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- घी और पानी के मिश्रण से दूर करें कब्ज की समस्या, जानें सेवन का तरीका
4 - गेहूं और चने का आटा - जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है वे गेहूं के आटे में थोड़े से चने का आटा मिलाएं और उसकी बनी रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से समस्या से राहत मिलती है।
5 - अजवाइन की चाय - बता दें कि अजवाइन की चाय कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। लेकिन इस चाय में आपको अजवाइन के साथ पुदीना और जीरा भी मिलाना होगा। ऐसा करने से कब्ज में राहत मिलेगी।
6 - हरी सब्जी का सेवन - यदि कोई व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो वे अपनी डाइट में हरी सब्जियों को जोड़ें। इसके लिए वह व्यक्ति किसी डायटिशियन की मदद भी ले सकता है। बता दें कि हरी सब्जी का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी है।
7 - बेल और गुड़ का सेवन - ध्यान दें कि खाना खाने से पहले अगर बेल के गूदे में गुड़ को मिलाकर सेवन किया जाए तो कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज से राहत दिलाने में नारियल तेल है मददगार, आजमाएं ये 3 तरीके
8 - बेल का रस - अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बेल का रस आपकी समस्या को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप शाम के खाने से पहले बेल के रस का सेवन करें। आराम मिलेगा।
9 - छाछ का सेवन - अगर कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो ताजी छाछ का सेवन एक अच्छा विकल्प है। ऐसे में आप ताजे छाछ में अजवाइन का पाउडर मिलाएं और उसका सेवन करें। ऐसा करने से जल्दी समस्या से राहत मिलेगी।
10 - त्रिफला का पाउडर - अगर आप कब्ज की समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत मिलती है। इसका सेवन आप नियमित रूप से कर सकते हैं।
11 - दूध और गुड़ का सेवन - एक गिलास गर्म दूध में गुड को मिलाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले दूध और गुड़ का सेवन करें।
12 - कुछ फलों के सेवन से - फल भी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में अमरूद, अनार, सेब, पपीता, केला आदि फलों को जोड़ें। ऐसा करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
13 - मुन्नके का सेवन - अगर रोज सुबह खाली पेट 7-8 मुन्नके को खाया जाए तो ऐसा करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इससे अलग आप मुनक्का को रात में भिगोकर सुबह उनके बीज निकालकर उसे दूध में डालकर भी पी सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि हाजमा को ठीक करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। किचन में मौजूद कुछ चीजें इसे दूर करने में बेहद उपयोगी है। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं या कोई स्पेशल डाइट फोलो कर रहे हैं तो ऊपर बताई गई चीजों को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एख बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Read More Articles on healthy diet in hindi