घी और पानी के मिश्रण से दूर करें कब्ज की समस्या, जानें सेवन का तरीका

Ghee and Water Cure Constipation : अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, ताे राेज सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ घी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट के सभी राेग दूर हाेते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
घी और पानी के मिश्रण से दूर करें कब्ज की समस्या, जानें सेवन का तरीका

क्या आप भी लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान हैं? दरअसल, आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से  लाेग बीमार रहते हैं। लाेगाें में लाइफस्टाइल डिजीस बढ़ने लगे हैं। इन्हीं में से एक है कब्ज की समस्या (Constipation Problem)। आजकल बच्चाें से लेकर बूढ़ाें तक सभी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज एक ऐसी समस्या हाेती है, जिसमें मल त्याग करने में दिक्कत हाेती है। साथ ही इसमें व्यक्ति दिनभर परेशान रहता है। लंबे समय तक कब्ज हाेने पर पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, जाे अन्य दूसरी बीमारियाें का कारण बनता है। ऐसे में इसे समय रहते ठीक करना बहुत जरूरी हाेता है। इसके लिए आप गुनगुने या गर्म पानी और घी का मिश्रण उपयाेग में ला सकते हैं। घी काे कब्ज दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है।

use ghee for get relief in constipation

जंक फूड, फास्ट फूड और अधिक मात्रा में कैफीन के सेवन से कब्ज की समस्या हाेती है। साथ ही धूम्रपान और एल्काेहल भी इसकी एक वजह हाे सकती है। शरीर में पानी की कमी हाेने पर भी कब्ज की परेशानी हाेती है। लेकिन आप चाहें ताे नियमित रूप से खाली पेट घी का सेवन करके कब्ज की दिक्कत ठीक कर सकते हैं। घी शरीर में चिकनाई लाता है, जिससे आंताें में जमा मल आसानी से बाहर निकल जाता है। यह शरीर की सफाई करने में बेहद उपयाेगी हाेता है। 

घी में मौजूद पाेषक तत्व (Nutrients in Ghee)

  • कैल्शियम (Calcium)
  • मिनरल्स (Minerals)
  • पाेटैशियम (Potassium)
  • एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants)
  • विटामिन ए (Vitmain A)
  • विटामिन डी (Vitmain D)
  • विटामिन के (Vitmain K)
  • फॉस्फाेरस (Phosphorus)
  • फैटी एसिड (Fatty Acid)
  • बायट्रिक एसिड (Butyric Acid)

घी काे कब्ज की समस्या दूर या ठीक करने के लिए एक बेहतरीन दवा माना जाता है। इसमें बायट्रिक एसिड (Butyric Acid) काफी अच्छी मात्रा में हाेता है, जाे कब्ज काे दूर कर पाचन तंत्र काे मजबूत बनाता है। घी के सेवन से पेट के सभी राेग दूर हाेते हैं। यह पेट दर्द, ब्लाेटिंग की समस्या में भी राहत दिलाता है। साथ ही घी में मौजूद बायट्रिक एसिड मेटाबॉलिज्म काे भी स्ट्रॉन्ग बनाता है।

how to consume ghee at empoty stomach

कैसे करें सेवन (How to Consume Ghee and Water in Constipation)

कब्ज की समस्या काे दूर करने के लिए आप गुनगुना पानी और घी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाएं। इसे राेज सुबह खाली पेट पी लें। इससे आपकाे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। घी पेट से सारी गंदगी निकालने में सहायक हाेता है। इसके सेवन से मल त्याग में आसानी हाेती है और शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें - कब्ज और एसिडिटी की परेशानी को करना है दूर, तो लहसुन के साथ करें गर्म पानी का सेवन

घी के अन्य फायदे (Other Health Benefits of Ghee)

  • अगर आप राेजाना गर्म पानी के साथ घी का सेवन करते हैं, ताे आपकाे कब्ज की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल सकती है। लेकिन कब्ज के साथ ही घी और पानी लेने से आपकाे कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। 
  • घी आंताें के मेटाबॉलिक में सुधार करता है। घी से स्वास्थ्य काे बेहद लाभ मिलते हैं।
  • घी में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में हाेता है, जाे हड्डियाें काे मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • घी कब्ज या पेट के राेगाें काे दूर कर मन और दिमाग काे शांत करता है, जिससे नींद काफी अच्छी आती है।
  • घी वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद हाेता है।
  • गर्म पानी में घी मिलाकर लेने से डायबिटीज राेगियाें काे भी लाभ मिलता है।
  • त्वचा काे काेमल और मुलायम बनाने में घी मददगार हाेता है।

अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, ताे घी और पानी के इस घरेलू उपाय काे आजमा सकते हैं। कुछ ही दिनाें में आपकाे पेट साफ हाेने लगेगा और शरीर से सारी गंदगी निकलने लगेगी। घी मल त्याग करने की प्रक्रिया काे आसान बनाने में मदद करता है। 

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

दांताें के बीच के गैप काे कम करे ये 4 घरेलू उपाय

Disclaimer