Expert

Eid-ul-Adha 2024: बकरीद पर टेस्टी पकवान खाते वक्त इन 3 बातों का रखें ध्यान, हाजमा नहीं होगा खराब

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका का कहना है कि बकरीद के मौके पर मटन को पकाते वक्त ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल न करें। ध्यान रहे कि मटन में नेचुरल फैट होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Eid-ul-Adha 2024: बकरीद पर टेस्टी पकवान खाते वक्त इन 3 बातों का रखें ध्यान, हाजमा नहीं होगा खराब


Eid-Al-Adha 2024: मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद-अल-अजहा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, इस बार 17 जून को मनाया जाएगा। बकरीद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरी की कुर्बानी देते हैं। बकरीद के दिन दी गई कुर्बानी का मीट 3 भागों में बांटा जाता है। मीट का पहला हिस्सा गरीब और जरूरतमदों को दिया जाता है। दूसरा रिश्तेदारों और दोस्तों को तीसरा हिस्सा खुद रखा जाता है। मुस्लिमों का यह त्योहार परिवार और दोस्तों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, कुर्बानी के मीट से बिरयानी, कबाब, कटलेट और भी कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। बकरीद के मौके पर पकाए जाने वाले पकवान जुबान के स्वाद को तो लुभाते हैं, लेकिन खाते वक्त उसके पोर्शन का ध्यान न रखा जाए, तो इसकी वजह से हाजमा बिगड़ सकता है। ज्यादा मात्रा में मटन खाने से पेट में दर्द, दस्त, उल्टी और कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस बकरीद के मौके मटन खाते वक्त आपको पाचन संबंधी समस्याएं न हो इसके लिए आप कुछ खास टिप्स को फॉलो करना चाहिए। मटन खाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसकी जानकारी दे रही हैं दिल्ली की न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका रोहतगी।

मटन को पचाने में लगता है शरीर को ज्यादा समय

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका रोहतगी का कहना है कि चिकन और मछली के मुकाबले मटन को पचाने में शरीर को ज्यादा वक्त लगता है। मटन में प्रोटीन और फैट बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जब प्रोटीन और फैट जब एक साथ खाया जाता है, तो पाचन क्रिया को इसे पचाने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, भारत में मटन को कई तरह के साबुत मसाले, दही, घी और पीसे हुए मसालों के साथ पकाया जाता है। जिसकी वजह से मटन को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। आमतौर पर एक बड़ी प्लेट मटन को सही तरीके से पचाने के लिए शरीर को 2 से 3 दिन का वक्त लग सकता है। इसलिए इसे खाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

bakrid-mutton-ins

बकरीद पर मटन खाते वक्त इन 3 बातों का रखें ध्यान

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका का कहना है कि बकरीद के मौके पर मटन को पकाते वक्त ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल न करें। ध्यान रहे कि मटन में नेचुरल फैट होता है। जब मटन को उसी के नेचुरल फैट में पकाया जाता है, तो यह न सिर्फ स्वाद में बेहतर बनता है, बल्कि इसे पचाने में भी शरीर को अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती है। आइए आगे जानते हैं मटन खाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. मटन को सही तरीके से चबाएं

मटन की बिरयानी, करी या कबाब खाते वक्त ध्यान दें कि आप इसे सही तरीके से चबाएं। मटन को सही तरीके से चबाने से पेट में गैस्ट्रिक एसिड स्राव को छोड़ने में मदद मिलती है। जिससे इसे पचाने का प्रोसेस आसान हो जाता है। ध्यान रहे कि मटन को जल्दबाजी में खाएं।

2. मैरिशन जरूर करें

मटन या चिकन दो ऐसे प्रोटीन हैं, जिसको पकाने से पहले मैरिनेट कर दिया जाए, तो न सिर्फ इसे खाना आसान हो जाता है, बल्कि इसे पचाने के लिए भी शरीर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। बकरीद पर मटन को पकाने से पहले उसे 2 से 5 घंटे सिरके या दही में मैरिनेट करके रखें। दही या सिरके में मैरिनेट करने से मटन का प्रोटीन पचाने में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ेंः शुगर क्रेविंग कम करने के लिए पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद

3. अनानास या पपीता खाएं

अगर आपको मटन खाने के बाद पेट में दर्द, कब्ज या पेट फूलना जैसी समस्या हो रही है, तो अनानास और पपीता खाएं। अनानास और पपीता में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर मल को मुलायम बनाकर पेट को साफ करता है।

All Image credit: Freepik.com

Read Next

पहाड़ी फल हिसालू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer