Foods To Reduce Body Fat: आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है। लेकिन कई बार गलत खानपान, एक्ससाइज न करना, देर तक जागना आदि कारणों से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह की डाइट को फॉलो भी करते है। लेकिन कई बार वजन कम नहीं होता। साथ ही शरीर की चर्बी भी कम होने का नाम नहीं लेती। ऐसे मे इस समस्या से निपटने के लिए आप डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं। ये फूड्स वजन कम करने के साथ शरीर की जिद्दी चर्बी को भी कम करेंगे। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
बींस
बींस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बींस में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट आदि पाए जाते हैं। बींस खाने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता साथ ही शरीर की चर्बी भी तेजी से कम होती है। बींस खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त भी रहता है। बींस पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
टॉप स्टोरीज़
गाजर
गाजर में प्रचुर मात्रा में जिंक, आयरन, विटामिन ए और विटामिन बी आदि पाए जाते हैं। गाजर खाने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता है और शरीर की चर्बी भी कम होती है। गाजर खाने से शरीर का हीमोग्लोबीन लेवल भी बढ़ता है। गाजर का आप सब्जी बनाकर खा सकते है।
खीरा
खीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर हाइड्रेट होने के साथ शरीर के विषैले पदार्थ को भी बाहर निकालने में मदद करता है। खीरा खाने से बैली फैट कम करने में भी मदद मिलती है। खीरे में फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- नारियल तेल से बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका
सेब
सेब का सेवन करने से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। सेब पाचन तंत्र को मजबूत करके इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करने में मदद करता है। सेब खाने से चेहरे पर ग्लो भी आती है। सेब में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर आदि पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
दही
दही पाचन तंत्र को मजबूत रखने के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करती है। दही के सेवन से हमारी गट हेल्थ अच्छी होती है। दही खाने से वजन भी नहीं बढ़ता और बैली फैट को कम करने में मदद भी मिलती है। दही में प्रोटीन और कैल्शियम आदि पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- छोटे बच्चों को जरूर खिलाएं मूंग दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
ये सभी फूड्स वजन शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करते है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से बात करके ही इनका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik