हेल्दी और फिट रहना हर कोई चाहता है लेकिन कामकाज के बोझ और समय की कमी के कारण सभी लोग इसके प्रति अधिक एक्टिव नहीं रह पाते हैं। हाउसवाइफ महिलाएं अपनी फिटनेस के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाती हैं। ऐसी महिलाएं जो घर का काम काज करती हैं वे काम में बहुत ज्यादा व्यस्त होने के कारण अपनी फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाती। ऐसे में उनके लिए तकिए से की जाने वाली एक्सरसाइज बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। हाउसवाइफ के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। ऐसी महिलाओं को रोजाना फिट रहने के लिए कुछ देर एक्सरसाइज या वर्कआउट का अभ्यास जरूर करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका अभ्यास आप तकिए की सहायता से कर सकती हैं। आइये विस्तार से जानते हैं तकिए की सहायता से की जाने वाली एक्सरसाइज के फायदे और तरीके के बारे में।
तकिये से की जाने वाली एक्सरसाइज ( Easy Exercise With Pillow)
तकिया हर घर में मौजूद होता है और लोग इसका इस्तेमाल बिस्तर पर सिर रखने के लिए करते हैं। लेकिन घर के कामकाज में व्यस्त रहने वाली गृहणियों के लिए यह वर्कआउट का एक अच्छा इक्विपमेंट साबित हो सकता है। एक्सरसाइज करने के लिए छोटे साइज का चौकोर तकिया सही माना जाता है। तकिए का साइज भले ही छोटा रहे लेकिन यह वजनदार होना चाहिए। तकिए की मदद से हाउसवाइफ कुछ ऐसे एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकती हैं जो उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट साइज बढ़ाए वॉल प्रेस एक्सरसाइज, जानिए कैसे करें यह एक्सरसाइज
1. स्क्वाट टॉस एक्सरसाइज
तकिए की सहायता से आप आसानी से स्क्वाट टॉस एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपकी अपर बॉडी के साथ-साथ लोअर बॉडी को भी फायदा मिलता है। स्क्वाट टॉस एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले तकिए को लेकर उसे ऊपर की तरफ टॉस करें।
- इसके बाद स्क्वाट्स करते हुए ऊपर की तरफ उठें और तकिए को पकड़ें।
- अब वापस तकिए को हाथ में लेकर नीचे की तरफ जाएं।
- इस पोजीशन में थोड़ी देर रहने के बाद दोबारा से यही प्रक्रिया दोहराएं।
- इस एक्सरसाइज को शुरुआत में 20 रेप्स में करें।
2. साइड स्लैम
तकिए की सहायता से आप आसानी से साइड स्लैम एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने और फिटनेस लेवल बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है। इसका नियमित अभ्यास करने से आपका स्ट्रेस भी कम होता है। अत्यधिक थकान और शरीर की फिटनेस ठीक न होने पर साइड स्लैम एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत उपयोगी माना जाता जाता है। इसका अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले एक तकिया लें और उसे दीवार की तरफ जोर से फेंके।
- इस तकिए को जोर से दीवार की तरफ फेंकने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद दीवार पर तकिए को हाथ से दबाएं।
- इस प्रक्रिया को 30 रेप्स में करें।
- इसका अभ्यास आपके आर्म्स और बैक के लिए उपयोगी माना जाता है।
3. वॉल प्रेस एक्सरसाइज
तकिए की सहायता से की जाने वाली एक्सरसाइज वॉल प्रेस महिलाओं की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आप इसका नियमित रूप से अभ्यास कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज से आपका सीना, पीठ, कंधा और हाथ मजबूत होता है। महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में भी वॉल प्रेस एक्सरसाइज काफी लाभदायक है। पुरुषों के लिए भी यह एक्सरसाइज सीने को चौड़ा करने में बहुत ही फायदेमंद है। इसका अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- इसका अभ्यास करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को दीवार से लगभग 2 फीट की दूरी पर रखकर खड़े हो जाएं।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधों की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखें। इसके बाद अपनी उंगलियों को ऊपरी दिशा में रखें।
- अब दीवार के सहारे पुशअप्स करें।
- पुशअप करने के लिए अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ते हुए सिर को दिवार के पास ले जाएं।
- इसके लिए आप दीवार पर तकिए का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद दोनों हाथों को कोहनी की ओर से सीधा रकें और सिर को दीवार से दूर करें।
- इसके बाद अपनी स्थिति में वापस आ जाएं।
- अब इस क्रिया को बार-बार दोहराएं। करीब 20 से 30 बार इस एक्सरसाइज को करें।
इसे भी पढ़ें : फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज
इन 3 एक्सरसाइज का तकिए की सहायता से अभ्यास सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हाउसवाइफ महिलाओं के लिए तकिए से की जाने वाली ये एक्सरसाइज बहुत प्रभावी और फायदेमंद है।
(All Image Source - Brightside.com)
Read Next
खाना खाने के बाद गर्म पानी पीना है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इससे सेहत को मिलने वाले 6 लाभ
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version