खूबसूरत और सुडौल ब्रेस्ट चाहिए तो रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, स्तनों में आएगी कसावट

कुछ महिलाएं ब्रेस्ट के आकार और आकृति को लेकर बड़ी कॉन्शियस होती हैं। ढीले स्तनों में कसावट लाने और इन्हें सुडौल बनाने के लिए ये 5 एक्सरसाइज हैं बेस्ट।
  • SHARE
  • FOLLOW
खूबसूरत और सुडौल ब्रेस्ट चाहिए तो रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, स्तनों में आएगी कसावट

अत्यधिक वजन घटाने या स्तनपान कराने या फिर डाइट फूड से लेकर बच्चे के जन्म तक, एक महिला की लाइफ में ऐसे बहुत सी बातें हैं, जो ब्रेस्ट में ढीलापन (Saggy Breasts) का कारण हो सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रेस्ट किसी मांसपेशी की नहीं बल्कि फैटी टिश्यूज़ से बनती हैं और आपकी ब्रेस्ट के इन टिश्यूज़ का कमजोर होना भी आपके सर्वाइकल स्पाइन (Cervical Spine) और स्पांडिलाइटिस (Spondylitis) की वजह बन सकता है। जो आपके पोश्चर को बिगाड़ सकता है। इन दिनों ऐसे बहुत से साधन उपलब्ध हैं जैसे पैडेड ब्रा आदि जिनसे आप आकर्षक ब्रेस्ट वाली लुक (Firm Breasts) पा सकती हैं। लेकिन यह सब टेंपरेरी विकल्प हैं।

अगर आप चाहती हैं कि वाकई आप सुंदर व आकर्षक दिखें तो आपको रोजाना कुछ वर्कआउट करने होंगे। ताकि आपको कसाव दार और सुंदर शरीर ही नहीं बल्कि ब्रेस्ट (Firm and Lift Breasts) भी मिले। इसलिए नियमित वर्कआउट इन ब्रेस्ट को फुलर और सुडौल लुक देता है। साथ ही इन एक्सरसाइज़ से ब्रेस्ट को एक अच्छा लिफ्ट (Firm and Lift Breasts) भी मिलता है। जिससे महिलाओं की बॉडी और भी ज्यादा आकर्षित दिखती है। अगर आप रेगुलर ये एक्सरसाइज़ करती हैं तो आपकी ब्रेस्ट की मांसपेशियों (Breasts Muscles) को मजबूती मिलने के साथ शरीर के पोश्चर में सुधार भी होगा व आपका आत्मविश्वास भी खुद ब खुद बढ़ने लगेगा। आज हम आपको निम्न कुछ ऐसी ब्रेस्ट वर्कआउट बताएंगे जो आपको देंगी आकर्षक लुक (Firm and Lift Breasts)।

डंबल प्रेस (Dumbbell Press)

dumbbell press exercise

डंबल प्रेस ब्रेस्ट के लिए काफी प्रभावशाली कसरत है। इसे करने के लिए एक ऐसी बेंच की जरूरत है, जो एक तरफ से झुकी हो। ये एक्सरसाइज़ ब्रेस्ट की मांसपेशियों पर अपना काम करती है। इसे करने के लिए सीधे लेटें और कंधों को पीछे की ओर धकेलते हुए डम्बल को हाथों से उपर उठाएं। ब्रेस्ट के पास आते हुए किनारों के पास रोक लें। आप इसे हर रोज 10-10 के तीन सेट करें।

इसे भी पढ़ें: आपके ब्रेस्ट के नैचुरल शेप को खराब करती हैं ये 8 गलतियां, अंजाने में आप भी कर रही हैं तो बचें इनसे

बार्बल बेंच प्रेस (Barbell Bench Press)

barbell bench press

ये एक्सरसाइज़ ब्रेस्ट की मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें आपको बेंच की जरूरत होती है। इसे करने के लिए बेंच पर सीधे लेट जाएं और ब्रेस्ट को टाइट रखें। अपने पैरों को जमीन पर सटाएं।अपनी हथेलियों को मजबूती से बार्बल को पकड़ें, सांस लेते हुए कोहनी को सीधा करके उपर की ओर ले जाएं। फिर हाथों को नीचे करते हुए सांस को छोड़ें। आप इसे 10-10 के 3 सेट करें।

कैमल पोज (Camel Pose)

camel pose

कैमल पोज से ब्रेस्ट को खुलने में मदद मिलती है। इससे पीठ को खिंचाव मिलता है और ग्लोइंग स्किन भी मिलती है। इसे करने के लिए घुटनों पर बैठें और उन्हें अलग रखें, और पीछे की ओर झुकें। आप पीछे झुकने के साथ अपनी बाहें पीछे ले जाएं। और हथेलियों से एड़ी को पकड़ने की कोशिश करें। इस मुद्रा में 30 सेकेंड तक रहिये। आप 5-5 के दो सेट करने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के 3 नैचुरल तरीके, जानें क्यों होते हैं स्ट्रेच मार्क्स?

ओवरहेड शोल्डर प्रेस (Overhead Shoulder Press)

overhead shoulder press

कंधों के लिए ये एक्सरसाइज़ बेहद अच्छी होती है। इससे ब्रेस्ट की मांसपेशियों को खुलने में और मजबूत होने में मदद मिलती है। आपको अपने दोनों हाथों में डंबल पकड़ने होते हैं। आप अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग करके सीधा खड़े हों। अपने कंधों को उपर की ओर उठाएं फिर हथेलियों को आगे की ओर ले जाएं। आप 12-12 के तीन सेट करें। ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

वॉल पुश-अप्स (Wall Push-Ups)

वॉल पुश-अप्स एक्सरसाइज़ से मसल्स टोन होती है और कैलोरी भी बर्न करने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए आप दिवार से दो से तीन फीट की दूरी पर खड़ी हों। फिर अपने हथेलियों को दीवार या किसी पिलर पर रखकर कंधे की चौड़ाई पर रखें। आप ब्रेस्ट पर दबाव डालते हुए अपनी कोहनी को मोड़ें और ब्रेस्ट को दीवार के नजदीक लाएं। ऐसे करते समय सांस लें। आप 10-10 के तीन सेट करें। अपने बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

ब्रेस्ट एक्सरसाइज़ से आपके शरीर के उपरी हिस्से में मजबूती मिलती है। इसे शरीर टोन होता है। महिलाओं के लिए ये एक्सरसाइज़ काफी फायदेमंद है। अगर आप भी अपने शरीर के उपरी हिस्से को फिट और आकर्षित दिखाना चाहती हैं तो हमारी बताई हुई ब्रेस्ट एक्सरसाइज़ को एक बार जरुर आजमाएं। इससे आपको अपने शरीर के ब्रेस्ट वाले हिस्से और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Read More Articles on Exercise Fitness in Hindi

Read Next

वर्कआउट के बाद आपको क्यों खाने चाहिए प्रोटीन वाले फूड्स? जानें शरीर की प्रोटीन की जरूरत के बारे में

Disclaimer