Early Signs Of Appendicitis In Kids In Hindi: अपेंडिक्स लार्ज इंटेस्टाइन से जुड़ा एक छोटा सा अंग है। जब अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है, तो उसी स्थिति को अपेंडिसाइटिस के नाम से जाना जाता है। अगर किसी वजह से अपेंडिक्स फट जाए, तो यह एक सीरियस कंडीशन होती है, जिसमें मरीज को तुरंत मेडिकल इमर्जेंसी की जरूरत होती है। इस तरह की स्थिति की अनदेखी करना जानलेवा भी हो सकता है। बहरहाल, अपेंडिसाइटिस जैसी समस्या के बारे में सोचते ही हम वयस्कों और प्रौढ़ों के बारे में सोचते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस तरह की बीमारी बच्चों को भी हो सकती है? जी, हां! यह सच है। सवाल है, बच्चे को अपेंडिसाइटिस है, इसका पता कैसे लगाया जा सकता है? अपेंडिसाइटिस होने पर बच्चों में भी कुछ लक्षण नजर आते हैं। आइए, Gr. Noida West स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में Consultant - Paediatrics डॉ. अर्चना यादव से जानते हैं इनके बारे में-
बच्चों में अपेंडिसाइटिस के शुरुआती लक्षण- What Are The Early Signs Of Appendicitis In Children
पेट दर्द
प्रौढ़ हों, वयस्कों हों या बच्चे। अपेंडिसाइटिस होने के शुरुआती लक्षणों में पेट दर्द की समस्या शामिल है। हालांकि, पेट दर्द बहुत ही कॉमन समस्या है। पेट से जुड़ी हर समस्या में पेट दर्द होने लगते हैं। जैसे डायरिया, ब्लोटिंग, गैस आदि कई तरह की समस्याएं देखी जा सकती है। हालांकि, अपेंडिसाइटिस में पेट दर्द इतना तीव्र होता है कि उसे सहा नहीं जा सकता है। आमतौर पर अपेंडिसाइटिस के कारण हो रहा दर्द पेट के दाहिने ओर अधिक महसूस होता है और इस दर्द की वजह से किसी भी तरह की एक्टिविटी करने में दिक्कत आती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों में अपेंडिसाइटिस (अपेंडिक्स) के क्या कारण होते हैं? जानें इसके लक्षण और इलाज
भूख न लगना
अपेंडिसाइटिस होने पर बच्चों में भूख की कमी हो सकती है। असल में, अपेंडिक्स की सूजन साइटोकिन्स के स्राव को ट्रिगर करती है। यह एक तरह का प्रोटीन है, जो भूख को दबाने का काम करती है। यही नहीं, अपेंडिसाइटिस के कारण शुरुआती लक्षणों में बच्चों को उल्टी और मतली जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
बुखार आना
अपेंडिसाइटिस में अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है और इसमें इंफेक्शन का रिस्क भी बढ़ सकता है। याद रखें कि किसी भी तरह के इंफेक्शन को अगर समय रहते न रोका जाए, तो वह फैल सकता है। ऐसे में बुखार आना, कंपकंपी छूटने जैसी दिक्कतें देखी जा सकती हैं। बहरहाल, अगर अपेंडिसाइटिस में बुखार आने लगे, तो इसका मतलब है कि अपेंडिक्स फट चुका है अब बच्चे को जल्द से जल्द डॉक्टर द्वारा ट्रीटमेंट की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो सकती है अपेंडिक्स की समस्या, न करें नजरअंदाज
बाउल मूवमेंट में बदलाव
अपेंडिसाइटिस के कारण बच्चों में बाउल मूवमेंट में भी बदलाव हो सकता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? असल में, अपेंडिसाइटिस के कारण अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम में ब्लॉकेज हो सकती है। इसी वजह से बच्चां में बाउल मूवमेंट में बदलाव देखा जा सकता है।
पेट में जलन
हालांकि, अपेंडिसाइटिस के कारण डाइरेक्टली पेट में जलन की समस्या नहीं होती है। लेकिन, इसकी वजह से पेट में सूजन और दर्द होने लगता है। यह बात आप जानते ही होंगे कि जब भी पेट में दर्द होता है, तो इसकी वजह अपने आप में असहजता बढ़ने लगती है, जो कि पेट में जलन भी पैदा कर सकती है। इसके अलावा, हमारी बॉडी संक्रमण और सूजन के प्रति रिएक्शन देती है, जिसके नतीजे के तौर पर पेट में जलन होने लगती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि बच्चों को भी अपेंडिसाइटिस हो सकता है। इसलिए, पैरेंट्स को इसके लक्षणों को लेकर कॉन्शस रहना चाहिए। जरूरी हो, तो बच्चों को समय पर डॉक्टर के पास ले जाएं, ताकि सही समय पर उसको ट्रीटमेंट मिल सके।
All Image Credit: Freepik