Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स की समस्या होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें इसका कारण

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह के साथ ही अपेंडिसाइटिस यानी अपेंडिक्स का दर्द भी हो सकता है। आगे जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स के दर्द के लक्षण और कारण क्या हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स की समस्या होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें इसका कारण


Appendicitis During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में महिलाओं को पेट में दर्द, ऐंठन, मितली और जी मिचलाना आदि को शामिल किया जाता है। लेकिन, इस दौरान कुछ महिलाओं को अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) यानी अपेंडिक्स का दर्द भी हो सकता है। इसमें पेट में सूजन आ सकती है। यह महिला व पेट में पल रहे बच्चे के लिए जोखिम कारक बन सकती है। अपेंडिक्स पेट के अंदर छोटी और बड़ी आंत के बीच होता है। यदि सही समय पर इलाज न मिलें तो इससे बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। डॉक्टर्स बताते हैं कि अपेंडिक्स की वजह से प्रेग्नेंसी में महिलाओं को प्री-मैच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ सकता है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की गाइनाक्लॉजिस्ट सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में अपेंडिसाइटिस के कारण और लक्षण क्या हो सकते हैं?

गर्भावस्था में अपेंडिसाइटिस के कारण - Causes Of Appendicitis During Pregnancy In Hindi

अपेंडिसाइटिस में पेट के अंदर छोटी और बड़ी आंत के बीच में होता है। इसमें अपेंडिक्स में सूजन हो जाती है और इसमें संक्रमण हो सकता है। यह पेट के दाहिने निचले हिस्से में स्थित होता है। आगे जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में अपेंडिक्स के क्या कारण होते हैं।

प्रेग्नेंसी में कब्ज

प्रेग्नेंसी में ज्यादातर महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को कब्ज की परेशानी हो सकती है। कब्ज की वजह से महिलाओं के अपेंडिक्स में ब्लॉकेज हो सकती है, जो सूजन का कारण बन सकता है।

Appendicitis-During-Pregnancy-in

हार्मोनल बदलाव

प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं को हार्मोनल बदलाव का सामना करना पड़ता है। यह हार्मोनल बदलाव महिलाओं को पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसकी वजह से अपेंडिक्स में सूजन आ सकती है और महिलाओं को पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

गर्भाशय का दबाव

प्रेग्नेंसी में गर्भाशय का आकार समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। ऐसे में महिला के पेट के अंदरुनी अंगों पर प्रेशर पड़ता है। इससे अपेंडिक्स में जलन हो सकती है और यह अपेंडिक्स के दर्द का कारण बन सकता है।

प्रेग्नेंसी में अपेंडिसाइटिस के लक्षण - Symptoms Of Appendicitis During Pregnancy In Hindi

  • प्रेग्नेंसी में पेट के दाहिने निचले हिस्से पर अचानक दर्द महसूस होना।
  • कई बार बार-बार उल्टी या जी-मिचलाना भी अपेंडिसाइटिस का संकेत हो सकता है।
  • कुछ महिलाओं को इस स्थिति में भूख नहीं लगती है।
  • इंफेक्शन की वजह से महिलाओं को बुखार आने की समस्या हो सकती है।
  • कुछ महिलाओं को यूरिन करने में जलन महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अपेंडिक्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 9 घरेलू नुस्खे

Causes And Symptoms Of Appendicitis In Pregnancy in Hindi: प्रेग्नेंसी में महिलाओं में अपेंडिसाइटिस की पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि गर्भाशय बढ़ने के कारण अपेंडिक्स की सामान्य स्थिति बदल जाती है। ऐसे में डॉक्टर एमआरआई, खून की जांच और अल्ट्रासाउंड से पेट की जांच कर सकते हैं। अपेंडिसाइटिस की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर लैप्रोस्कोपिक सर्जरी और ओपन सर्जरी के द्वारा इलाज करते हैं। प्रेग्नेंसी में किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए। ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

प्रेग्नेंसी में एनीमिया क्यों होता है, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version