
Appendicitis Early symptoms: हर किसी को पेट में दर्द कभी न कभी, तो होता ही है। लेकिन कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि सहन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग पेट दर्द को हल्का-फुल्का समझकर अवॉयड कर देते है। लेकिन अगर ये पेट दर्द बार-बार हो, तो ये अपेंडिक्स हो सकता है। अपेंडिक्स का दर्द कई बार इतना अचानकर उठता है कि समझ नहीं आता कि क्या करें। ये दर्द पेट के निचले हिस्से में होता है और इस दर्द की वजह से चलने, खाने-पीने और खांसने तक में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपेंडिक्स का हिस्सा पेट के निचले हिस्से में मौजूद होता है। कई बार आंतों के बैक्टीरिया जब अपेंडिक्स में चले जाते हैं और संक्रमण पैदा करते हैं, तो उससे अपेंडिसाइटिस की समस्या हो सकती है। वैसे, तो अपेंडिक्स की समस्या होने पर पेट में दर्द होता है। लेकिन कई बार इसे नॉर्मल दर्द समझ कर हम इसे अवॉयड करते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं अपेंडिक्स होने के अन्य लक्षणों के बारे में।
नाभि के आसपास दर्द
अपेंडिक्स के शुरुआती लक्षणों में से एक है नाभि के आसपास दर्द होना। कई बार अपेंडिक्स की जब शुरुआत होती है। जब नाभि के आसापास हल्का दर्द का अनुभव होता है। ये दर्द नाभि से होता हुआ पेट के दाई तरफ बढ़ता है। ये दर्द कई बार पेट के दाहिने हिस्से में भी हो सकता है।
कब्ज की समस्या
अपेंडिक्स की समस्या होने पर कब्ज की समस्या और पेट खराब जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। अगर आपका पेट 2 से 3 दिन तक खराब रहे और दवाइयों का असर न हो, तो ये अपेंडिक्स का लक्षण हो सकता है। अपेंडिक्स होने पर दस्त में बलगम की समस्या भी हो सकती है।
पेट फूलना
कई बार पेट फूलने की समस्या को हम हल्के में लेते है। लेकिन आपको बता दें, अगर पेट फूलने की समस्या आपको बार-बार हो रही है, तो ये अपेंडिक्स का लक्षण हो सकता है। कई बार अपेंडिक्स होने पर पेट में गैस भी बन सकती है।
इसे भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने के बाद इन 5 नट्स का करें सेवन, थकान होगी दूर
बुखार
सामान्यत मौसम बदलने के साथ शरीर में बुखार की शिकायत हो सकती है। लेकिन कई बार अगर आपको जल्दी-जल्दी बुखार आए, तो यह अपेंडिक्स का लक्षण हो सकता है। अपेंडिक्स की समस्या होने पर बुखार के साथ उच्च रक्तचाप की समस्या भी हो सकती है।
भूख में कमी
भूख में कमी भी अपेंडिक्स का लक्षण हो सकता है। कई बार भूख में कमी को हम नजरअंदाज करते है। लेकिन ये अपेंडिक्स के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। कई बार अपेंडिक्स होन पर भूख में कमी होने के साथ पेट में कब्ज की समस्या भी रहती है।
अपेंडिक्स शरीर के लिए बहुत खतरनाक होता है। ऐसे में इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik