Nuts For After Workout: शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत आवश्यक होता है। एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मूड भी फ्रेश रहता है। कई लोग घंटों जिम में पसीना बहाने के बाद केवल पानी, जूस या शेक आदि ही पीते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि शरीर से पसीना निकला है, तो केवल तरल चीजों का ही सेवन करना चाहिए। लेकिन आपको बता दें जिम जाने के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में प्रोटीन और कार्ब्स का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। जिम या एक्ससाइज करने के बाद प्रोटीन के सेवन से शरीर को पोषण मिलने के साथ शरीर हेल्दी भी रहता है। कई लोगों को समझ नहीं आता है कि एक्सरसाइज से आने के बाद क्या खाना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे नट्स के बारे में बताने वाले है, जो एक्सरसाइज या वर्कआउट करने के बाद आसानी से खाएं जा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे नट्स के बारे में।
बादाम
बादाम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ई आदि पाए जाते हैं। बादाम खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी होती है और मसल्स फाइबर्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है। बादाम खाने से शरीर को इंस्टेट एनर्जी भी मिलती है। वर्कआउट करने के बाद इसे आसानी से खाया जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
अखरोट
अखरोट शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और फोलेट आदि पाए जाते हैं। वर्कआउट करने के बाद अखरोट खाने से मांसपेशिया मजबूत होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। अखरोट को भिगा कर या इसे ऐसे ही आसानी से खाया जा सकता है।
काजू
काजू शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। जिम या वर्कआउट करने के बाद काजू का सेवन किया जा सकता है। इसको खाने से शरीर की थकावट भी दूर होती है। आप स्मूदी में भी इसे आसानी से डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ जाती हैं सांस संबंधी ये 4 परेशानियां, जानें बचाव के उपाय
पिस्ता
पिस्ता शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, सोडियम, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से वजन घटाने में मदद मिलने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। वर्कआउट करने के बाद इसे आसानी से खाया जा सकता है।
मूंगफली
मूंगफली शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। वर्कआउट के बाद मूंगफली खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। मूंगफली खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
एक्सरसाइज करने के बाद इन नट्स का सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन नट्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik