अंजीर का हलवा खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

Anjeer Halwa Benefits: अंजीर का हलवा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका -
  • SHARE
  • FOLLOW
अंजीर का हलवा खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

Anjeer Halwa Benefits In Hindi: अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंजीर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन, आयरन, जिंक, पोटेशियम, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं हैं। अंजीर एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। अंजीर का सेवन से सेहत को कई अद्भुत लाभ मिलते हैं। आप अंजीर का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप अंजीर को सीधे तौर पर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप भीगे हुए अंजीर खा सकते हैं या अंजीर को दूध के साथ भी खा सकते हैं। आप चाहें तो अंजीर का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। अंजीर का हलवा स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होता है। अंजीर का हलवा खाने से शरीर को पोषण और एनर्जी मिलती है। अंजीर की तासीर गर्म होती है, इसलिए अंजीर का हलवा सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। अंजीर का हलवा खाने से एनीमिया की शिकायत भी दूर होती है। तो चलिए, जानते हैं अंजीर का हलवा खाने के फायदे (Anjeer Ka Halwa Khane Ke Fayde) और इसे बनाने का तरीका - 

अंजीर के हलवे के फायदे - Anjeer Halwa Benefits In Hindi

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

अंजीर का हलवा खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। अंजीर में पोटेशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। अंजीर के हलवे का सेवन करने से हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।  

पाचन संबंधी समस्याएं दूर करे

अंजीर का हलवा खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर बनती है। अंजीर का हलवा खाने से पेट में कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। 

Anjeer-Halwa-Benefits

इम्यूनिटी मजबूत होती है

अंजीर का हलवा खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, अंजीर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में अंजीर का हलवा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। अंजीर की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे खाने से सर्दी-जुकाम में भी राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: अंजीर और खजूर से बनाएं स्वादिष्ट बर्फी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

हड्डियां मजबूत बनती हैं 

अंजीर का हलवा खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, अंजीर में कैल्शियम काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में फायदेमंद है। अंजीर का हलवा खाने से हड्डियों के दर्द को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। 

अंजीर का हलवा बनाने का तरीका - Anjeer Halwa Recipe In Hindi

सामग्री 

  • 200 ग्राम भीगा हुआ अंजीर
  • 200 ग्राम खोया
  • 4 चम्मच घी
  • 4-5 इलाइची 
  • 1 टुकड़ा दालचीनी 
  • 1 कप ड्राई फ्रूट्स (मिक्स)  
  • चीनी - जरूरत के अनुसार 
  • पानी - जरूरत के अनुसार 

तरीका 

  • अंजीर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले अंजीर को 3-4 घंटे के लिए दूध में भिगोकर रख दें। 
  • फिर अंजीर को मिक्सी में पीस लें।  
  • इसके बाद एक पैन में घी डालकर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो इसमें दालचीनी और इलायची डालें। 
  • अब इसमें अंजीर वाले पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • इसके बाद इसे मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक भून लें। 
  • अब इसमें शक्कर और खोया डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • जब हलवा अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर 2 मिनट तक पकाएं। 
  • अंजीर का हलवा तैयार है। आप इसे कटोरी में निकालकर गर्मागरम सर्व करें। 
  • आप चाहें तो इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर रेफ्रिजरेटर में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

Read Next

Guava Seed Benefits: औषधीय गुणों का खजाना हैं अमरूद के बीज, कई समस्याओं को करते हैं दूर

Disclaimer