
छुहारे का हलवा खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अकसर लोग सर्दियों में इसका सेवन हलवे के रूप में करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। छुहारा में कॉपर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए आप चाहें तो सर्दी के मौसम में इसका सेवन कर सकते हैं।
छुहारे में मौजूद पोषद पोषक तत्व (Nutrients in dates)
- सिलेनियम (selenium)
- कॉपर ( Copper)
- प्रोटीन (protein)
- फाइबर (fiber)
- कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)
- पोटैशियम (potassium)
- मैग्नीशियम (magnesium)
- मैंगनीज (manganese)
- आयरन (Iron)
- फॉस्फोरस (Phosphorus)
- कैल्शियम (calcium)
- राइबोफ्लेविन (riboflavin)
- नियासिन (niacin)
- फोलिक एसिड (folic acid)
- विटामिन ए (vitamin a)
- विटामिन सी (vitamin C)
छुहारे के हलवे के फायदे (Health benefits of Chhuhara or Dry Dates Halwa)
छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई ऐसे विटामिंस, मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। अधिकतर लोग छुहारे का सेवन हलवे के रूप में करते हैं। सर्दियों में इसे खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
छुहारे का हलवा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और लीवर टॉक्सिटी को कम कर सकता है। छुहारे में एंटी माइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो कई तरह के संक्रमण को दूर करने में मददगार होता है। छुहारे में मौजूद एंटी डायबिटीक प्रभाव डायबिटीज या मधुमेह की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद गुण एक समस्या नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
इसे भी पढ़ें - फॉलो करना चाहते हैं वीगन स्किन केयर रुटीन? तो इन 5 मेकअप इंग्रीडिएंट्स से रहें दूर
1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए (dates halwa for boost immunity)
सर्दियों में छुहारे का हलवा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी के अलावा कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको सर्दी के मौसम में इसका हलवा जरूर ट्राई करना चाहिए। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का अच्छा उपाय है।
2. एनीमिया की समस्या दूर करे (dates halwa cure anemia problem)
एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होने वाली एक समस्या है। जब शरीर में खून की कमी होती है, तो एनीमिया की समस्या हो जाती है। अधिकतर महिलाएं एनीमिया की समस्या से जूझ रही हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो आप छुहारे के हलवे का सेवन कर सकते हैं। छुहारे में काफी अच्छी मात्रा में आयरन होता है, जिससे शरीर में खून की कमी यानी हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।
3. मांसपेशियों को मजबूत बनाए (dates halwa makes muscles strong)
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी छुहारे के हलवे का सेवन कर सकते हैं। छुहारे में समृद्ध मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। छुहारे का हलवा खाने से हृदय की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। अगर आप खुद को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सर्दी में छुहारे का हलवा खा सकते हैं।
4. ऊर्जा बढ़ाने के लिए करे छुहारे के हलवे का सेवन (dates halwa for energy)
छुहारे का हलवा खाने से आप अपने शरीर को ऊर्जावान बना सकते हैं। छुहारे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक एनर्जेटिक फूड है। छुहारे में लगभग 70 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। यह आसानी से ग्लूकोज में बदलकर ब्लड में पहुंच जाता है, जो शरीर के लिए ऊर्जा का स्त्रोत बन सकता है। सर्दियों में शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए कारगर साबित हो सकता है।
5. हृदय रोग का खतरा कम करे (reduce heart disease risk)
हृदय रोगों का खतरा कम करने के लिए भी आप सर्दियों में छुहारे का हलवा खा सकते हैं। हृदय रोग के मरीजों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही हैं, ऐसे में अगर आप अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो छुहारे के हलवे का सेवन कर सकते हैं। छुहारे का हलवा हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में मदद करता है। दरअसल, छुहारे में एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी एपोप्टोटिक गुण होते हैं, जो दिल के दौरे को रोकने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा छुहारे के सेवन से उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मी में ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फल और सब्जियां
6. कैंसर से बचाव करे (prevent from cancer)
कैंसर से बचाव करने के लिए भी छुहारे का सेवन किया जा सकता है। सर्दियों में छुहारे का हलवा खाने से कैंसर से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। छुहारे में एंटी ट्यूमर और एंटी कैंसर गुण होते हैं, जो कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह छुहारे का हलवा खाने से आंतें स्वस्थ बनी रह सकती है। छुहारा कोलन कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में काम भी मदद कर सकता है।
छुहारे का हलवा बनाने का तरीका (Chhuhara or dry dates halwa Recipe)
छुहारे का हलवा बनाना बहुत ही आसान है। अधिकतर लोग सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए छुहारे के हलवे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। छुहारे का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट होता है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। जानें छुहारे का हलवा बनाने का तरीका-
छुहारा : 200 ग्राम
दूध : आधा लीटर
चीनी : 100 ग्राम
नारियल (कद्दूकस किया हुआ) : 2-3 चम्मच
देशी घी : 4-5 चम्मच
काजू-बादाम : 10-12
इलायची पाउडर : 1 छोटा चम्मच
किशमिश : 10-12
- छुहारे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले छुहारों को दूध में 6-8 घंटों के लिए भिगोकर रख दें।
- चाकू की मदद से छुहारों के बीज निकाल लें। इसका पेस्ट तैयार करें।
- अब बादाम और काजू को अच्छी तरह से कतर लें।
- फिर एक फ्राई पैन लें, इसमें घी डालें और गर्म करें।
- इसमें छुहारे का पेस्ट डालकर तब तक पकाएं, जब तक उसका रंग सुनहरा न हो जाए।
- इसके बाद इसमें शक्कर, दूध डालें और धीमी आंच तक पकाते रहे। इसको तब तक पकाते रहे, जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए।
- जब घी अलग होने लगे, तो इसमें बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डाल दें।
- इसके बाद आंच बंद कर दें। अब तैयार छुहारे के हलवे को गर्मा-गर्म परोसें।
आप भी सर्दियों में छुहारे के हलवे को एंज्वॉय कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।