फॉलो करना चाहते हैं वीगन स्किन केयर रुटीन? तो इन 5 मेकअप इंग्रीडिएंट्स से रहें दूर

अगर आप वीगन स्किन केयर रुटीन फॉलो करना चाहते हैं, तो कुछ चीजों को दूर रहना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
फॉलो करना चाहते हैं वीगन स्किन केयर रुटीन? तो इन 5 मेकअप इंग्रीडिएंट्स से रहें दूर

इन दिनों कई लोग वीगनिज्म लाइफस्टाइल अपना रहे हैं। इस लाइफस्टाइल में जानवरों से किसी भी प्रकार के शोषण और क्रूरता से प्राप्त चीजों का त्यागना पड़ता है। वीगनिज्म का उद्देश्यन जानवरों के प्रति शोषण को खत्म करना है। इस लाइफस्टाइल में लोग सिर्फ खाने तक ही सीमिनत नहीं है, वे कपड़ा और स्किन केयर रुटीन में भी इस रुल्स को फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में धीरे-धीरे वीगन प्रोडक्ट्स की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है। इसके अलावा वीगन स्किन केयर प्रोडक्ट्स काफी अच्छे और नुकसान होने का खतरा भी कम होता है। वीगन स्किन केयर रुटीन में प्राकृतिक तत्वों को शामिल किया जाता है। इसमें पौधों पर आधारिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी वीगन स्किन केयर रुटीन अपनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ ऐसी चीजों का त्याग करना होगा, जिसका शायह आप हर रोज इस्तेमाल करते हैँ। आइए जानते हैं वीगन स्किन केयर रुटीन में किन चीजों का नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?

वीगनिज्म फॉलो करने वालों को नहीं करना चाहिए ये चीजें

1. शहद का न करें इस्तेमाल

स्किन की देखभाल के लिए कई लोग शहद का इस्तेमाल करते हैं। यह आपकी स्किन के लिए वरदान माना जाता है। लेकिन अगर आप वीगन स्किन केयर रुटीन फॉलो करना चाहते हैं, तो शहद का इस्तेमाल बंद करना होगा। दरसअल, शहद मधुमक्खियों से प्राप्त होता है। ऐसे में वीगनिज्म को फॉलो करने वाले लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय आप एलोवेरा, ऑर्गन ऑयल या फिर जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - आंवला पाउडर का इन 9 तरीकों से करें इस्तेमाल, दूर होगी त्वचा की कई समस्याएं और मिलेगा बेदाग चेहरा

2. कोलेजन से भी बनाएं दूरी

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करने में कोलेजन युक्त क्रीम या फिर पैक बहुत ही मददगार साबित होता है। इसलिए कई लोग कोलेजन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप वीगनिज्म लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहते हैं, तो आपको कोलेजन से दूरी बनानी होगी। दरअसल, कोलेजन मछली, मवेशी और घोड़ों के जानवरों से प्राप्त होती है। इसलिए स्किन केयर रुटीन में कोजन का इस्तेमान नहीं करने की सलाह दी जाती है। 

3. रेटिनोल नहीं कर सकते हैं इस्तेमाल

एंटी-एजिंग घटकों से भरपूर रेटिनोल भी वीगनिज्म फॉलो करने वालों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, यह पशुओं से प्राप्त विटामिन ए होता है, इसके इस्तेमाल से झुर्रियां कम होती है। 

4. ग्लिसरीन भी है मना

कई लोग सर्दियों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं। यह एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर है, जिससे आपकी स्किन चिपचिपी नहीं होगी। लेकिन अगर आप वीगन स्किन केयर रुटीन फॉलो कर रहे हैं, तो ग्लिसरीन से दूरी बनाएं। दरअसल, ग्लिसरीन पशुओं से प्राप्त वसा होता है। इसलिए यह क्रूअल्टी फ्री (cruelty free) प्रोडक्ट नहीं माना जाता है। 

5. जिलेटिन

जिलेटिन कई क्रीम और लोशन में इस्तेमाल किया जाने वाला घटक है। यह जानवरों के शरीर से प्राप्त कोजलन होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा अगर आप कोई भी प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं, तो उसके इंग्रीडिएंट जरूर चेक करें। ताकि आप वीगनिज्म को सही तरीके से फॉलो कर सकें। 

इसे भी पढ़ें - ठंड में फटी और रूखी स्किन से छुटकारा दिलाती है ग्लिसरीन, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

स्किन स्किन केयर रुटीन फॉलो करने से होने वाले फायदे?

वीगन स्किन केयर रुटीन की बात करें, तो यह आपके लिए काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें परबेन्स (parabens) और सल्फेट्स (sulphates) जैसे तत्व नहीं होते हैं। ऐसे में वीगन स्किन केयर रुटीन फॉलो करना आपकी स्किन के लिए अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही इससे साइड-इफेक्ट होने का खतरा भी कम होता है। 

1. ऑयली त्वचा के लिए वालों के लिए वीगन स्किन केयर रूटीन काकी मददगार साबित हो सकती है। 

2. स्किन को मुंहासे से फ्री करने में भी वीगन स्किन केयर काफी फायदेमंद हो सकता है। 

स्किन से सूखापन, जलन और लालिमा को खत्म करने के लिए भी आप वीगन स्किन केयर रुटीन अपना सकते हैं। इससे स्किन के दुष्प्रभाव कम होते हैं। 

3. ड्राई और रूखी त्वचा के लिए भी यह काफी फायदेमंद हो सकता है। 

वीगन स्किन केयर रुटीन आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा हो सकता है। हालांकि, किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर या फिर स्किन केयर एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

Read Next

Glowing Skin: दमकती त्वचा के लिए अपनी डाइट में आज ही जोड़ें ये 8 चीजें

Disclaimer