
ठंड में स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। लंबे समय तक स्किन ड्राई होने से स्किन काफी ज्यादा फटने लगते हैं। साथ ही स्किन पर कई अन्य तरह की परेशानी जैसे- दाग-धब्बे और झुर्रियां होने लगती हैं। ठंड में ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए हम मार्केट में मौजूद तरह-तरह के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने लगते हैं। इन मॉइश्चराइजर से ड्राई स्किन से राहत तो मिल जाती है, लेकिन लंबे समय तक हैवी मॉइश्चराइजर भी स्किन को खराब कर सकता है। ऐसी स्थिति में हमें अपने चेहरे पर ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो ज्यादा हैवी न हो। अगर आप चाहे तो ठंड में ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन से आपकी स्किन ज्यादा ऑयली नहीं दिखेगी। साथ ही स्किन पर निखार बना रहेगा। आज हम इस लेख में ठंड में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे करें ठंड में ग्लिसरीन का इस्तेमाल-
1. गुलाबजल के साथ ग्लिसरीन
ठंड में ग्लिसरीन का इस्तेमाल आप बॉडी लोशन के रूप में भी कर सकते हैं। इससे आपके पूरे शरीर की स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो सकती है। इसके लिए गुलाबजल और ग्लसरीन को बराबर मात्रा में मिलाएं और एक बोतल में भर कर रख दें। अब इस मिश्रण को नहाने के बाद हर रोज अपने पूरे शरीर में लगाएं। वहीं, चेहरे पर क्लींजर के रूप में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन काफी सॉफ्ट और निखरी नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें - सर्दियों में क्यों काली पड़ती है स्किन? जानें इसके 5 कारण और छुटकारा पाने के आसान तरीके
2. नींबू के रस के साथ ग्लिसरीन
ठंड में चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण को दूर करने के लिए आप नींबू के साथ ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैँ। इसके लिए 1 से 2 चम्मच ग्लिसरीन लें। अब इसमें आधे नींबू का रस डालें। फिर इसे किसी छोटे से डिब्बे में बंद करके रख दें। जरूरत पड़ने पर इसे अपने चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा होगा। फटी और ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिल सकता है।
3. शहद और ग्लिसरीन
ठंड में आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल क्लींजर के रूप में कर सकते हैँ। इसके लिए आधा चम्मच शहद लें। अब इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट को एक डिब्बे में रख दें। फिर सुबह और शाम चेहरे को साफ करने के लिए इसका क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर मौजूद गंदगी साफ होगी। साथ ही ठंड में फटी स्किन से भी छुटकारा मिल सकता है।
4. कच्चा दूध और ग्लिसरीन
चेहरे पर निखार लाने के लिए आप ठंड में कच्चा दूध और ग्लिसरीन को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए दूध और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि यह कच्चे दूध से तैयार होता है, तो इसलिए इस मिश्रण को आप सिर्फ 1 ही दिन लगा सकते हैं। इसलिए अपने जरूरत के हिसाब से ही मिश्रण को तैयार करें।
इसे भी पढ़ें - रूखी त्वचा पर कौन सा तेल लगाएं? जानें सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या दूर करने वाले खास ऑयल
5. विटामिन ई ऑयल और ग्लिसरीन
ठंड में स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए आप ग्लिसरीन और विटामिन ई का मिश्रण भी अपने चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैँ। इसके लिए 1 चम्मच ग्लिसरीन लें। अब इसमें 1 या 2 बूंदें विटामिन ई ऑयल डालेँ। इससे आपकी स्किन पर निखार आ सकता है।
ठंड में स्किन पर निखार लाने के लिए आप ग्लिसरीन का कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे साइड-इफेक्ट होने का खतरा कम होता है। हालांकि, अगर आपको इससे किसी तरह का नुकसान होने का खतरा है, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके।