Guava Seed Benefits: औषधीय गुणों का खजाना हैं अमरूद के बीज, कई समस्याओं को करते हैं दूर

Guava Seed Benefits: अगर आप भी अमरूद के बीजों को निकल देते हैं, तो यह गलती न करें। अमरूद के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जानें इसके फायदे -
  • SHARE
  • FOLLOW
Guava Seed Benefits: औषधीय गुणों का खजाना हैं अमरूद के बीज, कई समस्याओं को करते हैं दूर

अमरूद खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही फायदेमंद भी होता है। सर्दियों में धूप में बैठकर अमरूद का सेवन करने का अपना ही मजा होता है। अमरूद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। अमरूद के फल में मुलायम और रसदार गूदे के ही छोटे-छोटे बीज भी होते हैं। ज्यादातर लोगों को अमरूद के बीज खाना पसंद नहीं होता है, इसलिए वे इन्हें निकालकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अमरूद ही नहीं, इसके बीजों भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जी हां, अमरूद के बीजों में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, पोटेशियम और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अमरूद के साथ-साथ इसके बीजों का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अमरूद के बीज कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं अमरूद के बीज के फायदों के बारे में -  

अमरूद के बीज के फायदे - Guava Seeds Benefits In Hindi

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे 

अमरूद के बीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। दरअसल, इसके बीजों में फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है। अमरूद के बीजों का सेवन करने से मल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही, अमरूद के बीजों को सीधे निगलने से एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिल सकती है।  

वजन घटाने में मददगार 

अमरूद के बीजों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अमरूद में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इसके बीजों में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। अमरूद के बीजों का सेवन करने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट घटता है और वजन घटाने में आसानी होती है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अमरूद के बीजों का सेवन जरूर करें।  

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी अमरूद के पत्तों से करें ब्लड शुगर कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे 

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अमरूद के बीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, अमरूद के बीजों में पोटेशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। अमरूद के बीज खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और हाई बीपी की समस्या से भी राहत मिलती है।

Amrud-Beej-Ke-Fayde

डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें डायटरी प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शुगर और शुगर कम्पाउंड को तोड़ने में मदद करता है। यह मीठे खाद्य पदार्थों को आसानी से पचाता है। अमरूद के बीज शरीर में इंसुलिन लेवल को कम करते हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है। 

इसे भी पढ़ें: शरीर के इन हिस्सों पर लगाएं अमरूद का लेप, मिलेंगे ये 5 फायदे

अमरूद के बीजों का सेवन कैसे करें - How To Eat Guava Seeds

आप अमरूद का फल खाते समय इसके बीजों को चबाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इन बीजों को पीसकर अमरूद के जूस या स्मूदी के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही, आप आइसक्रीम या फ्रूट सलाद बनाते समय भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

सर्दियों में जरूर पिएं कांजी, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer