अंजीर और खजूर से बनाएं स्वादिष्ट बर्फी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Anjeer aur Kajoor: अंजीर और खजूर सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। आप इनका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंजीर और खजूर से बनाएं स्वादिष्ट बर्फी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Fig and Dates Benefits in Hindi: ड्राई फ्रूट्स हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कई लोग बादाम, काजू और किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें सूखे अंजीर और खजूर भी शामिल हैं। वैसे तो कई लोग अंजीर और खजूर को अलग-अलग ही खाते हैं, लेकिन आप चाहें तो इन दोनों का सेवन एक साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। अंजीर और खजूर एक साथ लेने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। 

अंजीर और खजूर के फायदे- Fig and Dates Benefits in Hindi

anemia diet

एनीमिया से बचाए

अधिकतर महिलाओं को एनीमिया का सामना करना पड़ता है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में खून की कमी होने लगती है। अंजीर में आयरन अधिक होता है, इससे शरीर में खून की पूर्ति होती है। एनीमिया की समस्या से बचाव होता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन लेवल कम होता है, वे अंजीर और खजूर का सेवन कर सकते हैं। 

इम्यूनिटी बूस्ट करे

जब शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो व्यक्ति को कई तरह के रोग घेर लेते हैं। ऐसे में अंजीर और खजूर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अंजीर और खजूर में मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- अंगूर कब खाना चाहिए और कब नहीं? जानें एक दिन में कितने अंगूर खा सकते हैं

पाचन क्रिया सही रहती है

जब पाचन सही रहता है, तो व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है। लेकिन पाचन में गड़बड़ी की वजह से गैस, कब्ज और एसिडिटी से परेशान होना पड़ता है। लेकिन अंजीर और खजूर खाने से पाचन सही रहता है। इससे भोजन अच्छे से डाइजेस्ट होता है और पाचन सही रहता है। इसलिए अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो इन दोनों का सेवन जरूर करें।

वजन बढ़ाने में मददगार

अंजीर और खजूर में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन अधिक होता है। इन दोनों को एक साथ लेने आपको वेट गेन में भी मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में इन दोनों को जरूर शामिल करें।

anjeer khajor ki barfi

अंजीर और खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी- Anjeer Khajoor Barfi

अंजीर और खजूर को आप बर्फी बनाकर खा सकते हैं। अंजीर और खजूर की बर्फी सेहत और स्वाद में काफी अच्छी होती है। इसलिए आप चाहें तो अंजीर और खजूर को बर्फी बनाकर भी खा सकते हैं। अंजीर और खजूर की बर्फी में आप ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। इससे बर्फी काफी पौष्टिक बनेगी। लेकिन बर्फी में शुगर डालने से बचें।

इसे भी पढ़ें- दुबला-पतला शरीर है तो इन 5 तरीकों से खाएं चावल, बढ़ेगा वजन

अंजीर और खजूर कैसे खाएं?

  • अंजीर और खजूर का सेवन आप भिगोकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 सूखे अंजीर और खूजर लें। इन दोनों को पानी में भिगो लें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।
  • इसके अलावा अंजीर और खजूर को आप दूध में मिलाकर भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। 

आप भी अंजीर और खजूर को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। आप अंजीर और खजूर को कई तरीकों से खा सकते हैं। लेकिन इनकी तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए आपको इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

Read Next

सेहत की थाली: 1 पीस रसमलाई में कितनी कैलोरीज होती हैं? क्या ये हेल्दी होती है

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version