सेहत की थाली: 1 पीस रसमलाई में कितनी कैलोरीज होती हैं? क्या ये हेल्दी होती है

Rasmalai Calories : रसमलाई कई लोगों की पसंदीदा मिठाई होती है। अगर आपको यह काफी पसंद है, तो खाने से पहले इसकी कैलोरी जरूर जान लें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत की थाली: 1 पीस रसमलाई में कितनी कैलोरीज होती हैं? क्या ये हेल्दी होती है


Rasmalai Calories: रसमलाई उत्तरी एवं पूर्वी भारत की एक खास मिठाई है, जिसका नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को यह मिठाई काफी ज्यादा पसंद होती है। यह छेने से तैयार होती है, जिसे केसर वाली मलाई में डुबोया होता है। कई लोगों की यह पसंदीदा मिठाई होती है। अगर आपको भी रसमलाई खाना पसंदहै, तो क्या आपने कभी इसमें मौजूद पोषक तत्वों और कैलोरीज के बारे में जानने की कोशिश की है?  अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि रसमलाई खाने में कितनी कैलोरीज होती हैं और ये सेहत पर कैसे असर डालती है। 

ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज ‘सेहत की थाली’ में आज हम रसमलाई में मौजूद पोषक तत्वों और कैलोरीज की चर्चा करेंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल की डाइटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की। आइए जानते हैं 1 पीस रसमलाई में कितनी कैलोरीज और फैट होते हैं?

1 पीस ( लगभग 185 ग्राम) रसमलाई में मौजूद कैलोरी

1 पीस (लगभग 185 ग्राम) रसमलाई में लगभग 220 कैलोरीज होती है। इन कैलोरीज का लगभग 16 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन से, 11 प्रतिशत हिस्सा कार्बोहाइड्रेट से, 20 फीसदी हिस्सा फैट से और 8 प्रतिशत हिस्सा कॉलेस्ट्रॉल से होता है। ऐसे में 1 पीस रसमलाई खाने से वयस्क व्यक्ति को पूरे दिन की लगभग 12 फीसदी कैलोरीज उपलब्ध हो जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें - सेहत की थाली : 1 प्लेट वेजिटेबल चाउमिन में कितनी कैलोरीज होती हैं? क्या हेल्दी चाउमिन होता है

आपको बता दें कि एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को पूरे दिन में करीब 2000 कैलोरीज की आवश्यकता होती है। इससे अधिक कैलोरीज का सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरीज जमा हो जाती हैं, जिससे वजन बढ़ने के साथ-साथ कई तरह की समस्याएंहो सकती हैं। 

1 पीस रसमलाई में मौजूद पोषक तत्व

  • कैलोरी - 220
  • फैट - 7.7 ग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल - 15 mg
  • सोडियम - 92 mg
  • पोटैशियम - 267  mg
  • कार्बोहाइड्रेट - 33 ग्राम
  • शुगर - 32 ग्राम
  • विटामिन ए - 5%
  • विटामिन सी - 2%
  • कैल्शियम - 17%
  • आयरन - 2%

क्या रसमलाई हेल्दी होती है?

डायटीशियन का कहना है कि रसमलाई शरीर के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होती है क्योंकि इसमें फुल फैट मिल्क और शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य की कई समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं। ऐसे में रसमलाई को हेल्दी कहना गलत होगा। 

रसमलाई में मौजूद हेल्दी चीजें

दूध

रसमलाई में लगभग 70 फीसदी मिल्क होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। दूध शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा दूध से दांतों और मसूड़ों में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

नींबू का रस 

रसमलाई को बनाने के दौरान इसमें नींबू का रस मिक्स किया जाता है। नींबू का रस विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो आपकी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। खासतौर पर यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जाना जाता है, जो संक्रमण से दूर रखता है। 

बादाम और केसर

रसमलाई को सजाने के लिए कई लोग बादाम और केसर का इस्तेमाल करते हैं। बादाम विटामिन ई और बी का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह आपके मस्तिष्क के विकास के लिए काफी अच्छा हो सकता है। बादाम आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकता है। 

रसमलाई में अनहेल्दी चीजें

रसमलाई में चीनी का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसमें जीरो पोषक तत्व होते हैं। इससे ब्लड शुगर हाई होने की संभावना होती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल, मोटापा जैसी परेशानियों को भी बढ़ा सकता  है।   

रस मलाई स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होती है। हालांकि, अगर यह आपकी पसंदीदा मिठाई है, तो आप कभी-कभार कुछ मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

सेब का छिलका नहीं है सेब से कम, इन 5 समस्याओं को कर सकता है दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version