Doctor Verified

उम्र के अनुसार बच्चों को कितनी कैलोरी की जरूरत होती है? डॉक्टर से जानें

बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए शरीर में कैलोरी की मात्रा सही होना बहुत जरूरी है, क्योंकि कैलोरी का कम या ज्यादा होना शरीर में कई समस्याओं को बढ़ा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र के अनुसार बच्चों को कितनी कैलोरी की जरूरत होती है?  डॉक्टर से जानें


How Many Calories Should Children Eat According To Age: जन्म के बाद से ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स बहुत जरूरी है। खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल कम उम्र में ही बच्चों में मोटापा, किडनी और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन रहा है। इसलिए, पेरेंट्स को अपने बच्चे के खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए शरीर में कैलोरी की मात्रा सही होना बहुत जरूरी है, क्योंकि कैलोरी का कम या ज्यादा होना शरीर में कई समस्याओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट उजमा बानो (Msc. Nutrition, DNHE) से जानते हैं कि उम्र के अनुसार बच्चों को एक दिन में कितनी कैलोरी देनी चाहिए? (ek din me bachon ko kitni calories deni chahiye)

उम्र के अनुसार बच्चों को कितनी कैलोरी की जरूरत होती है? - How Many Calories Kids Need As Per Age in Hindi?

कैलोरी की जरूरत बच्चे की उम्र, लिंग और शारीरिक गतिविधियों (calorie requirements by age and gender) पर निर्भर करती है। इसलिए, एक दिन में आपके बच्चे को उम्र के अनुसार कितनी मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है, आइए जानते हैं-

1. 2 से 3 साल

2 से 3 साल तक के बच्चों को एक दिन में कम से कम 1000 से 1200 कैलोरी की जरूरत होती है। इस उम्र में बच्चे चलना, बोलना और नई-नई चीजें सीखना शुरू करते हैं। उनका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, इसलिए उनके शरीर को तेजी से एनर्जी चाहिए होती है। साथ ही, उनकी शारीरिक गतिविधियां सीमित होती है, इसलिए उन्हें ज्यादा कैलोरी की जरूरत नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या उल्टा (पीछे की तरफ) दौड़ने से ज्यादा कैलोरीज बर्न होती हैं? जानें एक्सपर्ट से

2. 4 से 8 साल

4 से 8 साल के लड़के और लड़कियों की कैलोरी की जरूरत अलग-अलग मात्रा में हो सकती है, जैसे लड़कियों को 1200 से 1400 कैलोरी और लड़कों को 1400 से 1600 कैलोरी एक दिन में देना जरूरी होता है। इस उम्र में बच्चे स्कूल जाने लगते हैं, खेलों में हिस्से लेते हैं और उनका शारीरिक विकास भी तेज होता है। इस उम्र में बच्चों की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत हो रही होती हैं, जिससे उनके शरीर को ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता होती है।

3. 9 से 13 साल

9 से 13 साल के बच्चों को एक दिन में 1600 से 2200 कैलोरी की जरूरत होती है। लड़कियों को एक दिन में 1600 से 200 कैलोरी और लड़कों को 1800 से 2200 कैलोरी देना चाहिए। यह उम्र किशोरावस्था के पहले की होती है, जब बच्चों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होना शुरू होते हैं। लड़कियों और लड़कों की कैलोरी जरूरतों में अंतर आने लगता है, क्योंकि लड़कों की मांसपेशियां तेजी से बढ़ती हैं। इस उम्र में स्कूल, खेल और शारीरिक गतिविधियां ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे एनर्जी की जरूरत भी बढ़ जाती है।

calories For Kids

4. 14 से 18 साल

14 से 18 साल के बच्चे किशोरावस्था यानी टिनेज में आ चुके होते हैं, ऐसे में लड़कों को एक दिन में 2400 से 2800 कैलोरी और लड़कियों को 2000 से 2400 कैलोरी की जरूरत होती है। शारीरिक बदलाव के कारण दोनों के कैलोरी इनटेक की मात्रा अलग-अलग होती है। किशोरावस्था हमारे जीवन का वह चरण है, जिसमें शरीर वयस्कता (Adult) की ओर बढ़ता है। इस दौरान बच्चों की हाइट तेजी से बढ़ती है, मांसपेशियां तेजी से विकास करती हैं और मानसिक विकास भी तेज होता है। इस उम्र में भी लड़कों को ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है, क्योंकि उनके शरीर में मांसपेशियों का विकास ज्यादा होता है और उनकी एनर्जी भी ज्यादा जल्दी खत्म होती है।

इसे भी पढ़ें: सेहत में नजर आने वाले ये 6 संकेत बताते हैं जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं आप

बच्चों के लिए हाई कैलोरी फूड्स - High Calorie Foods For Kids in Hindi

बच्चों की कैलोरी की जरूरत को पूरा करने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, विटामिन और मिनरल्स शामिल हों। ऐसे में उनके शरीर में कैलोरी की जरूरत को पूरी करने के लिए आप हेल्दी डाइट के साथ इन हाई कैलोरी फूड्स को भी शामिल कर सकते हैं-

  • बादाम, अखरोट, काजू और सूरजमुखी के बीज जैसे नट्स और सीड्स
  • पीनट बटर भी कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर फूड है
  • डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे घी, मक्खन, दूध, दही आदि
  • खाना बनाने के लिए नारियल का तेल, जैतून का तेल और घी
  • एवोकाडो, केला और शकरकंद जैसी फल और सब्जियां।

निष्कर्ष

हर उम्र के बच्चों की शरीर के लिए एनर्जी की जरूरत अलग-अलग होती है। इसलिए पेरेंट्स को यह समझना जरूरी है कि बच्चों को उनके विकास और उम्र के अनुसार सही मात्रा में पोषण और कैलोरी मिलें। बहुत कम या बहुत ज्यादा कैलोरी की मात्रा बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं, जो कमजोरी, थकान, मोटापा आदि की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • सबसे ज्यादा कैलोरी कौन से खाने में होती है?

    सबसे ज्यादा कैलोरी तेल, मक्खन, और मीट में पाया जाता है, इसके अलावा, नट्स और फास्ट फूड में भी कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है।
  • अधिक कैलोरी लेने के क्या नुकसान हैं?

    कैलोरी का ज्यादा सेवन आपके शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है, जिसमें मोटापा, दिल की बीमारी, डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर शामिल हैं।
  • कैलोरी की कमी का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

    कैलोरी की कमी से शरीर में कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। इससे शरीर का वजन कम होना, मेटाबॉलिज्म धीमा होना, एनर्जी की कमी और इम्यूनिटी कमजोर होने की समस्या हो सकती है।

 

 

 

Read Next

एक्‍सरसाइज के बाद काले चने खाने से शरीर को म‍िलते हैं ये 7 फायदे, एक्‍सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer