
Chowmein Calorie : भारत में चाइनीज फूड्स में सबसे अधिक चाउमिन का सेवन किया जाता है। खासतौर पर बच्चों को चाउमिन काफी ज्यादा पसंद होती है। यह एक ऐसी डिश है, जिसे सब्जियां और नूडल्स मिलाकर तैयार किया जाता है। देखने में यह काफी हेल्दी लग सकती है, लेकिन इसमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स आपके स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपका पसंदीदा आहार चाउमिन है, तो इसे खाने से पहले इसकी कैलोरी के बारे में जरूर जान लें।
ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज ‘सेहत की थाली’ में आज हम वेजिटेबल चाउमिन में मौजूद पोषक तत्वों और कैलोरीज की चर्चा करेंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल की डाइटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की। आइए जानते हैं 1 प्लेट चाउमिन में कितनी कैलोरीज होती हैं?
वेजिटेबल चाउमिन में कितनी कैलोरी होती है?
1 प्लेट (लगभग 100 ग्राम) वेजिटेबल चाउमिन में 458 कैलोरी होती है। जिसमें 217 के करीब कैलोरीज कार्बोहाइड्रेट से और 53 कैलोरीज प्रोटीन से आती हैं। बची कैलोरी में फैट आता है। 1 प्लेट चाउमिन में मौजूद कैलोरी एक वयस्क की जरूरत का लगभग 23 प्रतिशत पूरा करता है। ऐसे में अगर आप पूरे दिन में 2 से 3 प्लेट चाउमिन के साथ नॉर्मल आहार लेते हैं, तो यह आपके शरीर में काफी ज्यादा अतिरिक्त कैलोरी जमा कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी चाउमिन का सेवन करें तो अपने दैनिक आहार की कैलोरी में कटौती जरूर करें।
इसे भी पढ़ें - सेहत की थाली: 1 वेजिटेबल सैंडविच में कितनी कैलोरीज होती हैं? क्या सच में हेल्दी होता है सैंडविच
1 सर्विंग प्लेट लगभग 100 ग्राम चाउमिन में मौजूद पोषक तत्व
- कैलोरी - 458
- फैट - 18 ग्राम
- सोडियम - 847 mcg
- पोटैशियम - 120 mcg
- कार्बोहाइड्रेट - 67 ग्राम
- प्रोटीन - 11 ग्राम
- विटामिन सी - 0 mg
- आयरन - 4.7 mg
- कैल्शियम - 20 mg
- मैग्नीशियम - 52 mg
चाउमिन के फायदे - Vegetable Chowmein Benefits
चाउमिन में मौजूद सब्जियां आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकती हैं। आइए जानते हैं चाउमिन में मौजूद इंग्रीडिएंट के फायदों के बारे में-
गाजर
अधिकतर लोग चाउमिन में गाजर का इस्तेमाल करते हैं। गाजर स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। यह बीटा कैरोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में प्रभावी है। बढ़ती उम्र के साथ आंखों की परेशानियों से बचने के लिए गाजर का सेवम करें।
पत्तागोभी
चाउमिन में पत्तागोभी भी कई लोग यूज करते हैं। पत्तागोभी में कम कैलोरी होती है। यह कब्ज से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकती है। इसके अलावा पत्तागोभी फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह शरीर में संक्रमण और सूजन से आपको सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकता है।
हरे प्याज
चाउमिन में हरे प्याज का इस्तेमाल होता है। हरा प्याज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है।
नूडल्स
नूडल्स चावल या फिर गेंहू के आटे से तैयार किया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है। साथ ही कैलोरी भी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी होता है।
सोया सॉस
सोया सॉस शरीर के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। इसमें सोडियम की अधिकता होती है, जो आपके शारीरिक कार्यों को प्रभावित कर सकती है।
क्या चाउमिन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है?
एक्सपर्ट का कहना है कि एक वाक्य में बोला जाए, तो यह शरीर के लिए हेल्दी नहीं होता है। हालांकि, इसमें अनहेल्दी चीजों को अवॉइड करके आप इसे हेल्दी तरीके से तैयार कर सकते हैं।
चाउमिन को कैसे बनाएं हेल्दी?
चाउमिन को हेल्दी बनाने के लिए इसे तैयार करने के दौरान रिफाइंड ऑयल की बजाय सरसों या फिर नारियल तेल यूज करें। सोया सॉस और अजीनोमोटा न डालें। साथ ही कम से कम नमक का यूज करें।
मार्केट में उपलब्ध चाउमिन स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी हो सकती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। वहीं, अगर आपका बच्चा चाउमिन खाने की जिद्द करता है, तो घर पर हेल्दी तरीके से चाउमिन तैयार करके दें।