सेब का छिलका नहीं है सेब से कम, इन 5 समस्याओं को कर सकता है दूर

Apple Peel Benefits : सेब का छिलका शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे कई गंभीर समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब का छिलका नहीं है सेब से कम, इन 5 समस्याओं को कर सकता है दूर

Apple Peel Benefits : रोजाना एक सेब खाने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, इस बात से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब की तरह इसका छिलका भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। सेब के छिलके में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, फइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए अहम माना जाता है। नियमित रूप से सेब का छिलका खाने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आज हम इस लेख में सेब के छिलके से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। 

सेब का छिलकों के फायदे

सेब का छिलका वजन कम करने के साथ-साथ प्रोस्टेट कैंसर से बचाव कर सकता है। इसके अलावा सेब के छिलकों के कई फायदे हो सकते हैं। 

1. वजन करे कम

सेब का छिलका फाइबर से भरपूर होता है जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, सेब के छिलके में मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है. जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। 

2. विटामिन ए और सी का बेहतर स्त्रोत

सेब के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर रूप से होती है. डायटीशियन के मुताबिक, सेब का आधे से अधिक विटामिन सी सेब के छिलके में ही होता है। वहीं, इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद हो सकती है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है, जो कई बीमारयों से बचाव करने में असरदार है। 

इसे भी पढ़ें - क्या सेब खाने से मोटापा बढ़ता है? जानें एक दिन में कितने सेब खाने चाहिए

3. दिल को रखे स्वस्थ 

सेब का छिलका आपके हृदय को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखता है. इसके अलावा यह पॉलीअनसैचुरेटेड फैट के ऑक्सीकरण प्रक्रिया को कम करने में प्रभावी होता है, जो दिल की गंभीर से गंभीर बीमारियों से आपको सुरक्षित रख सकता है। 

4. कोशिकाओं के नुकसान से करे बचाव

सेब के छिलके में फ्लेवनॉयड्स और फेनोलिक एसिड गुण पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से बचाव करने में असरदार हो सकते हैं। ऐसे में फ्री रेडिकल्स की वजह से कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। 

5. डायबिटीज की समस्याओं को करे कंट्रोल

डायबिटीज रोगियों के लिए सेब का छिलका काफी हेल्दी हो सकता है। इससे आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करता है। साथ ही ब्लड शुगर को कम करने में भी प्रभावी है। 

सेब का छिलका शरीर को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है। इससे आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही सेब का छिलका खाएं। 

 

Read Next

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन्स, जानें इनके लिए क्या खाएं

Disclaimer