क्या सेब खाने से मोटापा बढ़ाता है? कई लोगों के मन में इस तरह के सवाल उठ सकते हैं। अगर आप बहुत अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर का वजन बढ़ा सकता है। वहीं, सीमित मात्रा में सेब का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है। नोएडा स्थित डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी का कहना है कि सेब में मौजूद फ्रुक्टोज अन्य शर्करा की तुलना में वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, लेकिन यह रिसर्च में साबित नहीं हुआ है।
सेब में कितनी कैलोरी होती है?
सेब कई आकार और विभिन्न वैरायटीज में आते हैं। सेब में मौजूद कैलोरी उसके आकार पर निर्भर करती है। इसकी अलग-अलग वैरायटीज में कैलोरी की मात्रा भी अलग-अलग होती है। एक मध्यम आकार के सेब में 95 कैलोरी हो सकती है। वहीं, एक बड़े आकार के सेब में 116 कैलोरी हो सकती है। एक छोटे से सेब में 77 कैलोरी होती है।
सेब से बढ़ता है वजन?
सामान्य आहार के साथ अगर आप दिनभर में मध्यम आकार के 5 सेब खाते (How Many Apples Can you Eat a Day) हैं, तो यह आपकी दैनिक कैलोरी को प्रति दिन लगभग 500 बढ़ा सकता है। ऐसे में रोज 5 सेब खाने पर आप प्रति सप्ताह लगभग 3,500 कैलोरीज अतिरिक्त जमा कर लेंगे।। बता दें कि 3,500 कैलोरी शरीर के वजन के 1 पाउंड (लगभग 456 ग्राम) के बराबर होती है। ऐसे में अगर आप सालभर रोजाना 5 सेब खाते हैं, तो यह पूरे साल में लगभग 52 पाउंड (22.6 किलोग्राम) वजन बढ़ा सकता है। हालांकि, रोजाना ब्रेकफास्ट में 1 सेब खाना आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। इससे शरीर का वजन कम होता है, लेकिन आपको इसके साथ-साथ अन्य आहार के कैलोरी की मात्रा देखना भी (How many apples a day to gain weight) जरूरी है।
इसे भी पढ़ें - चेहरे के दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करे सेब के छिलके का पाउडर, इस तरह करें इस्तेमाल
सेब में मौजूद फ्रुक्टोज
सेब में फ्रुक्टोज मौजूद होता है, जो फलों के मुख्य शर्करा में से एक है। फ्रुक्टोज का इस्तेमाल उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप बनाने के लिए भी किया जाता है। फ्रुक्टोज युक्त आहार का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ-साथ डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसी परेशानी बढ़ने की संभावना होती है। लेकिन रोजाना 1 सेब खाने से आपको सामान्यतः कोई परेशानी नहीं होगी, बल्कि ये सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा।
फ्रुक्टोज से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानी
अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज मोटापा और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा इसकी वजह से फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है। अगर आप मोटापा, डायबिटीज या फिर मेटाबॉलिज्म डिजीज से जूझ रहे हैं, तो सेब का सेवन कम मात्रा में करें। इसके अलावा इन स्थितियों में आप एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही सेब को डाइट में शामिल करने की कोशिश करें।
अधिक मात्रा में सेब का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि सीमित मात्रा में इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। इसलिए अपने आहार में बदलाव से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version