Doctor Verified

क्या बादाम खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

कई लोग मानते हैं कि रोज बादाम खाने से वजन बढ़ सकता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है। आइए लेख में एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बादाम खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब


Will Eating Almonds Cause Weight Gain: बादाम को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स होने के साथ पोटैशियम, विटामिन ई, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होते हैं। ये पोषक तत्व इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। बादाम के सेवन से बॉडी में एनर्जी लेवल भी मेंटेन रहता है और हम एक्टिव भी रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए रोज सुबह बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। बादाम को साबुत खाने के अलावा भी कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं। बादाम से दूध, हलवा, खीर और लड्डू भी तैयार किये जाते हैं। बादाम का सेवन स्मूदी, स्नैक्स और मिठाईयों में किया जाता है। कई लोग मानते हैं कि डेली डाइट में बादाम खाने से वेट मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। इसके सेवन से वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? क्या बादाम खाने से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई के केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी (BAMS CCH, CGO) से बात की।

01 (1)

क्या बादाम खाने से वजन बढ़ सकता है? Does Eating Almonds Cause Weight Gain

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप कम मात्रा में बादाम खा रहे हैं, तो इससे वजन नहीं बढ़ेगा। यह एक प्लांट बेस्ड फूड है। अगर आप रोज भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। बादाम में कैलोरी अधिक होती है। लेकिन इसमें मौजूद, प्रोटीन और फाइबर दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। अगर आप बादाम का लड्डू या बादाम का दूध पीते हैं, तो इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। ऐसे में ये ओवरऑल कैलोरी इनटेक कम करने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें- क्या गर्मियों में बादाम मक्खन खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

वेट मेंटेन रखने के लिए बादाम का सेवन कैसे करें? How To Consume Almonds For Maintain Weight

  • अपना दिनभर का कैलोरी इनटेक तय करके रखें। क्योंकि, अगर आप पहले से तय करके रखेंगे तो आप ओवरईट नहीं करेंगे। इसे आप सुबह खाली पेट बिना छिलके के खा सकते हैं।
  • अगर आपको डेरी प्रोडक्ट्स नहीं पचते हैं, तो आप बादाम का दूध पी सकते हैं। बादाम के पाउडर को खीर, हलवा या लड्डू में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बादाम को आप शाम के स्नैक्स या कोई भी डिश तैयार करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बच्चों को कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खिलाने चाहिए? जानें डाइटिशियन से

इन बातों का रखें ध्यान

  • बादाम के सेवन से वजन नहीं बढ़ता है। लेकिन, जिस तरह हर चीज को ज्यादा खाना नुकसानदायक होता है। इसी तरह बादाम ज्यादा खाने से भी वजन बढ़ सकता है।
  • ज्यादा खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है, जो वजन बढ़ने की वजह भी बन सकता है। लेकिन, अगर आपकी ओवरऑल डाइट बैलेंस्ड है, तो इसे खाने से वेट गेन नहीं होगा।
  • अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो किसी डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। क्योंकि, इससे आप अपनी डाइट में इसकी मात्रा तय कर पाएंगे।
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करें।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप कम मात्रा में सेवन कर रहे हैं तो बादाम खाने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा। लेकिन, अगर आप बादाम या इससे बने खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करेंगे, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए, अपना कैलोरी इनटेक तय करने के बाद ही इसका सेवन करें। अगर कोई हेल्थ इशु रहता है तो अपने डॉक्टर की सलाह पर इसे खाएं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • क्या रोजाना बादाम खाने से वजन बढ़ता है?

    अगर आप डाइट को बैलेंस्ड रखने के साथ बादाम का सेवन कर रहे हैं, तो इसके सेवन से वजन नहीं बढ़ेगा। लेकिन, अगर आप मात्रा का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। 
  • सुबह खाली पेट बादाम खाने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट बादाम खाने से आप दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होगा। अगर आपको थकावट और कमजोरी रहती है, तो डेली डाइट में बादाम जरूर खाएं। 
  • 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

    हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबित, हेल्दी रहने के लिए आप 20 से 25 ग्राम बादाम रोज खा सकते हैं। आसान शब्दों में समझें, तो रोज एक मुट्ठी बादाम का सेवन रोज कर सकते हैं। इसे आप दूध, स्मूदी या स्नैक्स किसी भी तरह डाइट में ले सकते हैं। 
  • बादाम कब नहीं खाना चाहिए?

    अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम खराब है, तो आपको बादाम का सेवन कम ही करना चाहिए। इसके अलावा, बादाम से एलर्जी या नट्स एलर्जी होने पर भी बादाम अवॉइड करना चाहिए। जिन लोगों की बॉडी हीट की समस्या रहती है उन्हें भी कम मात्रा में बादाम खाना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

नौतपा में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? आइए डॉक्टर से जानें

Disclaimer