Expert

क्या गर्मियों में बादाम मक्खन खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Almond Butter In Summer: बादाम की तरह इससे बना मक्खन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मियों में बादाम मक्खन खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


Is Almond Butter Good To Eat Daily: बादाम को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स के साथ पोटेशियम, विटामिन ई, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम की तरह इसका मक्खन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अक्सर इसे ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है। बादाम के मक्खन के सेवन से बॉडी में इंस्टेंट एनर्जी आती है। इसलिए हर फिटनेस फ्रिक की डाइट में बादाम मक्खन जरूर होता है। बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए बादाम मक्खन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। लेकिन क्या ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए? क्या गर्मियों में बादाम मक्खन खाने से सेहत को नुकसान होता है? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने डायटिशियन कामिनी सिन्हा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

almond butter

क्या गर्मियों में बादाम मक्खन खाना चाहिए? Is It Okay To Eat Almond Butter In Summer

एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में बादाम मक्खन का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही किया जाना चाहिए। बादाम की तासीर गर्म होती है और इसे बादाम से ही तैयार किया जाता है। इसलिए अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। डेली डाइट में इसे शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बादाम का दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

रोज बादाम मक्खन खाना क्यों फायदेमंद है? Benefits of Eating Almond Butter Daily

पोषक तत्वों से भरपूर- Full of Nutrients

बादाम मक्खन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी बनाए रखने और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।

एनर्जी मेंटेन रहती है- Maintain Energy

बादाम मक्खन के सेवन से बॉडी में एनर्जी मेंटेन रखने में मदद मिलती है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। गर्मियों में बॉडी में एनर्जी मेंटेन रखने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बच्चों को कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खिलाने चाहिए? जानें डाइटिशियन से

शरीर को ठंड़क मिलती है- Keep Body Cool

आयुर्वेद के मुताबिक, अगर बादाम को भिगोकर और छिलकर सेवन किया जाए, तो यह शरीर को गर्मी नहीं करता है। ऐसा करने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है और इससे शरीर को ठंडक मिलती है। ऐसे में अगर इससे मक्खन बनाया जाए, तो यह सेहत को नुकसान करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बादाम मक्खन पचने में थोड़ा भारी होता है। इसलिए अगर गर्मियों में इसका सेवन किया जाए, तो यह शरीर को नुकसान भी कर सकता है। अगर इसे ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए, तो इसे पचाना भारी हो सकता है।
  • गर्मियों में बादाम मक्खन जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए इसे हमेशान फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिए।
  • जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें गर्मियों में बादाम मक्खन नहीं खाना चाहिए।
  • गर्मियों में बादाम मक्खन को स्मूदी में डालकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, इसे फलों और ब्रेड टोस्ट पर लगाकर भी खाया जा सकता है।
  • ऐसे ऑप्शन चुनें जिसमें शुगर या हाइड्रोजेनेटिड ऑयल न हो। क्योंकि,अगर इसमें प्रिजर्वेटिव्स होंगे तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।

निष्कर्ष

गर्मियों में बादाम मक्खन का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही किया जाना चाहिए। बादाम की तासीर गर्म होती है और इसे बादाम से ही तैयार किया जाता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

जिलेटिन से सेहत को क्या फायदे होते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer