सुबह उठते ही आती है बार-बार छींक? जानें इसके कारण और घरेलू उपाय

Early morning sneezing home remedies : अगर आपको भी सुबह उठते ही बार-बार छींके आती है तो आगे बताए उपायों को अपनाएं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही आती है बार-बार छींक? जानें इसके कारण और घरेलू उपाय


Early Morning Sneezing Home Remedies In Hindi : कुछ लोगों को सुबह उठते ही बार-बार छींके आने लगती है। ये समस्या मुख्य रूप से सुबह के समय ही देखने को मिलती है। वैसे इससे आपको कुछ परेशानी हो नहीं होती लेकिन सुबह के समय आपको असहज महसूस हो सकता है। दरअसल जब आप उठते हैं तो धूल के कण नाक में जाने से आपको छींक आ सकती है। इसके अलावा श्वसन नली में किसी तरह की एलर्जी की वजह से भी आपको ये समस्या हो सकती है। यदि आप एलर्जी के रोगी की बेडशीट या बिस्तर में सोते हैं तो इससे भी आपको सुबह के समय बार-बार छींंके आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में आपको सुबह के समय बार-बार छींक आने के कारण और इसके आसान घरेलू उपायों के बारे में बताया गया है। ये उपाय आपको इस समस्या में आराम पहुंचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।  

सुबह के समय बार-बार छींक आने के कारण - Early Morning Sneezing Causes In Hindi  

सुबह के समय बार-बार छींक आने के कई कारण हो सकते हैं। इसके मुख्य कारण एलर्जिक राइनाइटिस हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके कमरे का वातावरण शुष्क है तो इससे रात के समय आपकी नाक में रूखापन हो सकता है। जिसकी वजह से आपको सुबह के समय छींके आ सकती हैं। यदि किसी व्यक्ति को पहले से साइनस की समस्या हो तो उसको भी सुबह उठने पर छींके आने की समस्या होती है।  

इसे भी पढ़ें : ठंड में एलर्जी की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जानें बचाव के उपाय 

sneezing in early morning in hindi

सुबह के समय बार-बार छींके आने का घरेलू उपाय - Early Morning Sneezing Home remedies In Hindi 

कैमोमाइल की चाय 

कैमोमाइल एक तरह का फूल होता है। इस फूल की चाय पीने से आप छींक आने की समस्या को कम कर सकते हैं। इस चाय में एंटीहिस्टेमाइन गुण होते हैं, जो आपकी सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही छींक आने के कारण को तेजी से दूर करते हैं। यदि गले में दर्द भी हो रहा हो तो आप इसमें शहद मिला सकते हैं।  

अदरक का सेवन करें  

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से सर्दी की वजह से नाक का म्यूकस बाहर आ जाता है और आपको सांस लेने में आराम मिलता है। साथ ही आपको बार-बार छींक आने में भी आराम मिलता है। आप दो कप पानी में करीब एक छोटा टुकड़ा अदरक का कूटकर डालें। इसके बाद पानी को एक कप रहने तक उबालें। इस पानी को चाय की तरह पीने से आपको समस्या में आराम मिलने लगेगा।  

दालचीनी से पाएं आराम  

दालचीनी लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध होती है। दालचीनी सर्दी के कारण बंद नाक, कफ और गले में दर्द की समस्या को कम करने में सहायक होती है। इसके साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो आपको बार बार छींक आने में राहत प्रदान करती है।  

तुलसी का पानी  

आयुर्वेद में तुलसी के कई गुण बताए गए हैं। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। तुलसी के सेवन से शरीर में एंटी बॉडीज का निर्माण तेजी से होता है और इंफेक्शन कम होने लगता है। यदि आपको भी सुबर के समय बार-बार छींक आ रही हो तो ऐसे में तुलसी की चाय पीने से आपको आराम मिलता है।  

इसे भी पढ़ें : एलर्जी होने पर न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है खुजली-जलन की समस्या 

हल्दी का गरारा करें  

अगर आपको सुबह के समय बार-बार छींक आ रही है तो ऐसे में आप रात के समय हल्दी के पानी से गरारे कर सकते हैं। हल्दी में इंफेक्शन को दूर करने के गुण होते हैं। इसके उपयोग के लिए आप रात के समय हल्दी को पानी में उबाल लें, और जब ये गुनगुना रह जाए तो इससे गरारे करके सोए। इससे आपको रात के समय होने श्वसन तंत्र में होने वाली समस्याए कम होती है।  

सुबह के समय बार-बार छींक आने पर ऊपर बताए उपायों को अपनाने से आपको आराम मिल सकता है। लेकिन यदि आपको समस्या ज्यादा होने लगे तो डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।  

Read Next

Belly Button Cleaning: जानें क्यों जरूरी है नाभि की सफाई और क्या है सही तरीका?

Disclaimer