
एलर्जी होने पर हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कई बार बाहरी तत्वों से शरीर में विशेष तरह की प्रतिक्रिया होती है। इस समय हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है। एलर्जी में अक्सर त्वचा पर लाल रंग के पैचे हो जाते हैं, खांसी, सांस लेने में परेशानी, बार-बार छींके आना, उल्टी होना, नाक बहना और सिर दर्द जैसे कुछ लक्षण महसूस होते हैं। व्यक्ति को सबसे पहले एलर्जी के कारणों को समझना होता है इसके बाद ही उसका इलाज शुरू होता है। कई बार कुछ चीजों को खाने से भी हमें एलर्जी हो जाती है। ऐसे में हमें उन चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसलिए हमें हमारी डाइट को संतुलित रखना बेहद आवश्यक होता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आहार बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपकी एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
एलर्जी बढ़ाने वाले आहार - what foods to avoid for allergies
एलर्जी होने पर डेयर प्रोडक्ट का सेवन न करें
अगर आपको एलर्जी है तो ऐसे में आपको डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट में दूध, दही, मक्खन, पनीर आदि को शामिल कर सकती हैं। डेयरी प्रोडक्ट में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो एलर्जी के कारण को बढ़ा सकते हैं। पनीर खाने से शरीर में हिस्टामाइन के स्तर को बढ़ा सकता है। ये तत्व सेल्स द्वारा बनाया जाता है और इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : धूल-मिट्टी से हो जाती है बार-बार एलर्जी? जानें कैसे किया जाता है इसका इलाज
रेड मीट का सेवन ना करें
यदि आपको एलर्जी है तो ऐसे में लाल मीट खाने से बचना चाहिए। इसमें एलर्जी को बढ़ाने वाले तत्व मौजूद होते हैं। जिससे आपको एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। यदि आप प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करना चाहते हैं, तो आप रेड मीट की जगह पर चिकन का सेवन कर सकते हैं।
मसालेदार आहार ना खाएं
एलर्जी होने पर आपको मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। मसालेदार आहार आपकी सूजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके सेवन से आपको सर्दी जुकाम की समस्या भी हो सकती है। साथ ही ये गले में जलन के लिए भी जिम्मेदार होता है। इसलिए एलर्जी होने पर आपको अधिक मसालेदार भोजन नहीं खाना चाहिए।
सब्जियां और फ्रूट
कुछ सब्जियां और फ्रूट में पराग के कण होते हैं, जो पोलन एलर्जी की समस्या का कारण बन सकते हैं। इसलिए डॉक्टर इस समय रोगी को एलर्जी के मुख्य कारण को समझकर उस फ्रूट और सब्जी खाने को मना करते हैं। इसके अलावा एलर्जी होने पर आपको सब्जियां को अच्छी तरह से पकाकर ही खाना चाहिए। एलर्जी होने पर आप सलाद व कच्ची सब्जियों को खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें : क्या दूध पीने से प्रोस्टेट कैंसर होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
शराब का सेवन ना करें
शराब पीने से शरीर में कई तरह की प्रतिक्रियाएं होती है। यदि आपको एलर्जी है तो ऐसे में आपको कुछ दिनों शराब नहीं पीनी चाहिए। एल्कोहल आपके शरीर में हिस्टामाइन का उत्पादन बढ़ जाता है और इसकी वजह से अक्सर सिरदर्द, छींक आने और त्वचा पर रैशज की समस्या देखी जाती है। शराब खून के साथ मिलकर आपकी एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकती है। इसलिए आपको एलर्जी होने पर शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आपको एलर्जी के लक्षण गंभीर रूप से परेशान कर रहे हैं, तो ऐसे में अपने नजदीकी डॉक्टर से मिले। इससे डॉक्टर एलर्जी के मुख्य कारण को समझकर जल्द इलाज शुरू करेंगे।