बच्चों के लिए वंशलोचन: हर माता-पिता अपने बच्चों की हाइट को लेकर परेशान रहते हैं। उन्हें चिंता होती है कि कहीं उनके बच्चों की हाइट छोटी न हो जाए और जैसे-जैसे बच्चों की उम्र बढ़ती जाती है माता-पिता इसे लेकर और जागरूक हो जाते हैं। अगर उन्हें लगता है कि उम्र के अनुसार बच्चों की हाइट कम है तो वे तरह-तरह के उपयों को आजमाते हैं। जैसे कि वंशलोचन। सालों से इसे बच्चों के लिए टॉनिक की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है और माना गया है कि वंशलोचन के सेवन से उनके मस्तिष्क का विकास हो सकता और शारीरिक क्षमताएं भी बढ़ती हैं। लेकिन, क्या वंशलोचन के सेवन से बच्चों की हाइट बढ़ सकत है? जानते हैं इस बारे में Dr. Suma V Mallya. MD, PhD(Dravyaguna), Professor, SDMCA, Udupi से।
क्या वंशलोचन से बच्चे की हाइट बढ़ती है?
वंशलोचन, जिसे बांस मन्ना (Bamboo manna) भी कहते हैं, पोएसी कुल से संबंधित बांस के पौधों की खोखली गुठलियों के अंदर एकत्रित सिलिकायुक्त पदार्थ है। आयुर्वेद की शब्दावली में इसे तवाक्षीर, तुगाक्षीरी, वंश क्षीरी आदि नामों से जाना जाता है। ये क्रिस्टल नीले रंग के साथ सफेद रंग के होते हैं और सिलिका, आयरन पेरोक्साइड, पोटाश और ग्लूकोसाइड से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह कई श्वसन रोगों के उपचार में प्रभावी है और इसे बल्य (कायाकल्प), ब्राह्मण (शरीर के विकास में सुधार), वृष्य (कामोत्तेजक), मीठा स्वाद और शीतल प्रभाव वाला भी कहा जाता है। कुछ शोधों के अनुसार, इसका उपयोग पारंपरिक रूप से हड्डियों के घनत्व, त्वचा के स्वास्थ्य, बालों और नाखूनों की मजबूती में सुधार के लिए भी किया जाता है। इसके बलवर्धक और अनुकूली गुणों के कारण, आयुर्वेद में इसका उपयोग बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: अधिक मात्रा में वंशलोचन खाने से शरीर को होते हैं ये 3 नुकसान, बरतें सावधानी
बच्चों की हाइट बढ़ाने में कैसे मददगार है वंशलोचन
वंशलोचन में मिलने वाले सिलिका, आयरन पेरोक्साइड, पोटाश और ग्लूकोसाइड हड्डियों की वृद्धि और विकास के लिए जरूरी है। हालांकि, यह सीधे तौर पर लंबाई बढ़ाने वाला सप्लीट नहीं है, फिर भी यह बच्चों के समग्र विकास में सहायक हो सकता है। जैसे कि वंशलोचन हड्डियों के स्वास्थ्य और वृद्धि में मददगार है। दरअसल, वंशलोचन सिलिका का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और विकास के लिए अत्यंत जरूरी है। बचपन में पर्याप्त मात्रा में सिलिका का सेवन वृद्धि और विकास में सहायक हो सकता है और इससे बच्चों की हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं सिलिका हड्डियों के घनत्व को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा कम होता है।
बच्चों के लिए वंशलोचन के अन्य फायदे
वंशलोचन में प्रतिरक्षा-वर्धक गुण होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इससे बच्चे हर मौसम में बीमार पड़ने से बचते हैं। इसके अलावा यह पाचन में सुधार कर सकता है और कब्ज को रोक सकता है। इतना ही नहीं वंशलोचन में सूजनरोधी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और बच्चों में सूजन से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है। वंशलोचन में मौजूद सिलिका स्वस्थ बालों और नाखूनों के विकास को बढ़ावा देता है। यह मुक्त कणों से होने वाली क्षति से रक्षा कर सकता है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।
इतना ही नहीं यह कोलेजन की मात्रा बढ़ाता है और टिशूज व मांसपेशियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसलिए भी सितोपलादि चूर्ण, तालिसादि चूर्ण जैसी कुछ लोकप्रिय औषधियों का एक जरूरी इंग्रीडिएंट है, जिनका उपयोग श्वसन रोगों में किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों से बड़ों तक सबके लिए फायदेमंद है वंशलोचन (तबाशीर), जानें इसके औषधीय लाभ और प्रयोग का तरीका
बच्चों को कैसे दें वंशलोचन
बच्चों को उनकी प्रकृति के अनुसार, आयुर्वेद चिकित्सक के मार्गदर्शन में शहद या पानी के साथ दिया जा सकता है, जो उनके समग्र विकास में सहायक है।
ध्यान देने वाली बात
आजकल प्राकृतिक उत्पादों की उच्च मांग और कम उपलब्धता के कारण, वंशलोचन के बाजार में कई नकली प्रकार भी उपलब्ध हैं। असली वंशलोचन का परीक्षण और उपयोग से पहले प्रमाणीकरण जरूरी है। अच्छे क्वालिटी के ही वंशलोचन का उपयोग करें। नकली वंशलोचन के उपयोग से नुकसान भी हो सकता है।
FAQ
कौन सी चीज खाने से हाइट जल्दी बढ़ती है?
डाइट में अंडा, दाल, दूध, पनीर, दही, तिल, ड्राई फ्रूट्स, दालें और हरी सब्जियां को शामिल करना बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद कर सकती है। यानी कि जितना ज्यादा आप हाई प्रोटीन डाइट लेंगे आपके बच्चों की हाइट बढ़ने में उतनी मदद मिल सकती है।क्या अखरोट हाइट बढ़ाने के लिए अच्छा है?
अखरोट में प्रोटीन, हेल्दी फैट और मैग्नीशियम होता, जो हड्डियों के निर्माण और प्रोटीन संश्लेषण के लिए जरूरी हैं। जब आप अखरोट खाते हैं तो आपके बच्चे की हाइट बढ़ने में मदद मिल सकती है।हाइट बढ़ाने के लिए दूध में क्या मिलाकर पीना चाहिए?
हाइट बढ़ाने के लिए दूध में ड्राई फ्रूट्स पीसकर मिला लें और फिर इसे पी लें। ऐसा करने से आपकी हड्डियों की एनर्जी बढ़ती है, टिशूज व मांसपेशियों की सेहत अच्छी होती है और बच्चों की हाइट बढ़ने में भी मदद मिल सकती है।