Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में घी कब और कितना खाना चाहिए? जानें आयुर्वेद व न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की राय

How much ghee is safe to eat per day: सर्दियों के मौसम में घी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में घी को ओज बढ़ाने वाला और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने वाला आहार बताया गया है। यहां जानिए, घी खाने का सही समय क्या है और कितना खाना चाहिए?

How much ghee is safe to eat per day: सर्दियों का मौसम आते ही हमारी थाली में देसी घी की खुशबू अपने-आप जगह बना लेती है। ठंड में घी से भरे पराठे, दाल में ऊपर से डाला गया एक चम्मच घी या गर्म खिचड़ी के साथ घी, ये सब न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत से भी जुड़े होते हैं। दादी-नानी के नुस्खों में घी को ताकत, गर्माहट और लंबी उम्र का राज माना गया है लेकिन आज के समय में जब मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और लाइफस्टाइल डिजीज आम हो चुकी हैं, तब सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या रोज घी खाना सही है? और अगर हां, तो कितना और कब? इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) और जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, घी खाने का सही समय क्या है?

आयुर्वेद में घी का महत्व - What does Ayurveda say about ghee

आयुर्वेद के अनुसार घी त्रिदोष वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद करता है, खासकर सर्दियों में। यह शरीर को गर्म रखता है, पाचन शक्ति को बढ़ाता है और जोड़ों के दर्द, रूखी त्वचा व कमजोरी में लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि घी का सेवन हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है, क्योंकि यह उम्र, अग्नि क्षमता (डाइजेस्टिव फायर), लाइफस्टाइल और खानपान पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें: दोमुंहे बालों से हैं परेशान? इस्तेमाल करें घी और एलोवेरा सीरम, मिलेंगे कई फायदे

घी खाने का सही समय क्या है? - Best time to eat ghee

आयुर्वेद में घी खाने का सबसे अच्छा समय सुबह बताया गया है। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, रातभर की फास्टिंग के बाद सुबह हमारी अग्नि सबसे ज्यादा सक्रिय होती है। इस समय लिया गया घी दिनभर शरीर में अच्छे से पच जाता है और यह दीपन का काम करता है। सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ सीमित मात्रा में घी लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है।

कम और ज्यादा घी का असर - The effects of less and more ghee

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि घी की मात्रा बहुत मायने रखती है। अगर कम मात्रा में घी खाया जाए तो यह पाचन को मजबूत करता है और शरीर को पोषण देता है। वहीं, ज्यादा मात्रा में घी लेने से अग्नि मंद हो (What happens if you eat too much ghee) सकती है, जिससे गैस, अपच और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए यह सोचना गलत है कि घी जितना ज्यादा खाएंगे उतना फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चाहिए दमकती त्वचा तो इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें घी

How much ghee is safe to eat per day

1 दिन में कितने चम्मच घी खाना चाहिए? - How much ghee is safe to eat daily

डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार घी की सुरक्षित मात्रा इस प्रकार है-

  • बच्चों के लिए 1 ग्राम से 1.5 ग्राम घी पर्याप्त होता है।
  • एडल्ट्स के लिए 10 से 15 ग्राम तक घी सुरक्षित माना जाता है।
  • महिलाओं के लिए रोज करीब 5 ग्राम घी लेना काफी है।

यह मात्रा औसतन बताई गई है, लेकिन अगर किसी को मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल या पाचन संबंधी समस्या है तो मात्रा और भी कम की जा सकती है।

आयुर्वेदाचार्य की सलाह

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा स्पष्ट रूप से कहते हैं कि जो लोग वर्कआउट या शारीरिक गतिविधि नहीं करते, उन्हें रोज घी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों में घी शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकता है। हालांकि, अगर किसी बीमारी के इलाज के दौरान डॉक्टर दवाओं में घी का उपयोग बताते हैं, तब इसका सेवन किया जा सकता है।

डाइटिशियन अर्चना जैन की राय

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सर्दियों में घी शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और यह फैट-सॉल्युबल विटामिन्स के अवशोषण में सहायक होता है लेकिन संतुलन बेहद जरूरी है। वे कहती हैं कि घी को हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है, बशर्ते व्यक्ति की कैलोरी जरूरत, फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखा जाए।

निष्कर्ष

सर्दियों में घी सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसका सेवन सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से करना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद और न्यूट्रिशन दोनों ही यह मानते हैं कि घी कोई जादुई चीज नहीं है, बल्कि संतुलित आहार का हिस्सा है। इसलिए घी को दवा की तरह समझें, जरूरत से ज्यादा नहीं, और अपनी सेहत के अनुसार ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या घी खाने से वजन बढ़ता है?

    अगर घी ज्यादा मात्रा में लिया जाए और फिजिकल एक्टिविटी कम हो, तो वजन बढ़ सकता है लेकिन सीमित मात्रा में और वर्कआउट के साथ लिया गया घी वजन नहीं बढ़ाता।
  • किन लोगों को घी का सेवन नहीं करना चाहिए?

    जो लोग वर्कआउट नहीं करते, मोटापे से परेशान हैं या जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है, उन्हें घी का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
  • घी किसके साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है?

    घी को दाल, रोटी, खिचड़ी या गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है। कुछ मामलों में आयुर्वेदाचार्य पानी में घी मिलाकर लेने की सलाह भी देते हैं।

Read Next

अमरूद कैसे रखता है हार्ट को सेफ? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 14, 2025 14:58 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 14, 2025 14:58 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 14, 2025 14:58 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content