Expert

क्या आलू खिलाने से छोटे बच्चों को कब्ज हो सकता है? पेरेंट्स बरतें सावधानी

Does Potato Cause Constipation In Babies In Hindi: आलू में स्टार्च होता है, इससे कब्ज की समस्या ट्रिगर कर सकती है। इसलिए अगर बच्चे को कब्ज है, तो पेरेंट्स को चाहिए कि वे उसे आलू खाने के लिए न दें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आलू खिलाने से छोटे बच्चों को कब्ज हो सकता है? पेरेंट्स बरतें सावधानी


Does Potato Cause Constipation In Babies In Hindi: छोटे बच्चों को जब भी बाहरी खाद्य पदार्थ खिलाने की शुरुआत की जाती है, तो उसमें दाल और आलू जैसी चीजें ही शामिल होती हैं। माना जाता है कि बच्चों के लिए आलू काफी फायदेमंद है। इससे वजन बढ़ता है, इम्यूनिटी में सुधार होता है और बच्चे की सेहत भी बेहतर होती है। हालांकि, यह बात हम सभी जानते हैं कि छोटे बच्चों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। यही कारण है कि पेरेंट्स बच्चों को उन्हीं चीजों को खिलाना पसंद करते हैं, जिससे बच्चों को फाइबर मिले और उनकी कब्ज की समस्या दूर हो सके। तो क्या आलू खिलाने से बच्चों को कब्ज की शिकायत हो सकती है? आइए, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है?

क्या आलू खिलाने से छोटे बच्चों को कब्ज हो सकता है?- Can Potatoes Cause Constipation In Babies In Hindi

does-potato-cause-constipation-in-babies-1

वैसे तो आलू कई तरह के पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कई तरह के कंपाउंड भी पाए जाते हैं, जैसे फ्लेवेनॉएड्स, कैरोटीनॉयड आदि। यह ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर करने में मदद कर सकता है और डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए भी इसे अच्छा माना जा सकता है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या बच्चों को आलू खिलाने से उन्हें कब्ज की शिकायत हो सकती है? इस बारे में The Diet Xperts की सीईओ और हेड डाइटिशियन सिमरत कथूरिया का कहना है, "आलू सेहत के लिए फायदेमंद है। बच्चों को आलू जरूर खाने के लिए देना चाहिए। लेकिन, इस बात की अनदेखी करना सही नहीं है कि आलू खाने से कब्ज की समस्या बिगड़ सकती है। यह एक स्टार्च युक्त सब्जी है, जो कब्ज को बढ़ावा देती है। इसलिए, पेरेंट्स को बहुत ध्यान रखना चाहिए। अगर बच्चे को कब्ज है, तो कुछ समय के लिए उसे आलू न दें। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलने पर आलू खाने के लिए दे सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: बच्चों को आलूबुखारा की प्यूरी खिलाने के क्या फायदे होते हैं? जानें इसे बनाने का तरीका

बच्चे की कब्ज की समस्या को कैसे दूर करें- Tips To Relieve Constipation In Babies

पानी पिलाएं

कब्ज की समस्या अक्सर उनको होती हो, जो कम मात्रा में पानी पीते हैं। पेरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। बच्चा 6 माह से ज्यादा है, तो उसे लगभग 0.8 लीटर पानी पिलाना चाहिए। वहीं, एक साल से ऊपर बच्चे को लगभग 1 लीटर पानी देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को आलू खिलाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें किस उम्र से खिला सकते हैं आलू

जूस पिलाएं

छोटे बच्चों को फलों का जूस पिलाना भी लाभकारी होता है। वैसे तो बच्चे को जूस के बजाय फाइबर युक्त फल खाने के लिए दें। इससे पाचन क्षमता में सुधार होगा और कब्ज की समस्या भी दूर होगी।

सब्जियां खाने को दें

छोटे बच्चों को तरह-तरह की सब्जियां खाने के लिए देनी चाहिए। इससे उन्हें पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं और पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। यह बच्चों के विकास के लिए भी जरूरी होती है।

स्टार्च युक्त फूड सीमित करें

जिन बच्चों को कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें स्टार्च सीमित मात्रा में देना चाहिए। इसके साथ फाइबर देना अच्छा विकल्प होता है। इससे बच्चे की कब्ज की शिकायत दूर होती है और पाचन क्षमता में भी सुधार होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बच्चों की कई समस्याओं का इलाज है हींग का पानी, जानें इसके फायदे और पिलाने का तरीका

Disclaimer