Does Menopause Causes Hair Loss In Hindi: मेनोपॉज, एक ऐसी अवस्था है जब महिला के पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। हालांकि, मेनोपॉज से पहले लगभग साल भर तक यह प्रक्रिया चलती है। इस दौरान महिला को कभी कई-कई महीने पीरियड्स नहीं होते हैं, तो कभी 15 दिनों तक लगातार पीरियड्स के कारण ब्लीडिंग होती रहती है। मेनोपॉज के बाद, इस तरह की समस्या नहीं होती है। हालांकि, मेनोपॉज होने पर महिला नेचुरल तरीके से कंसीव नहीं कर सकती है। इसके साथ ही, महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं, जैसे वजाइनल ड्राईनेस, हार्मोनल बदलाव, शरीर के विभिन्न हिस्सों में बाल आना आदि। कई महिलाएं यह शिकायत करती सुनी जाती हैं कि मेनोपॉज के दौरान उनके बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं। सवाल है कि क्या मेनोपॉज और हेयर लॉस (Kya Menopause Main Hair Loss Hota Hai) का आपस में कोई संबंध है? या फिर यह महज एक मिथक है। आइए, जानते हैं सच्चाई।
क्या मेनोपॉज के कारण बाल झड़ सकते हैं?- Does Menopause Causes Hair Loss In Hindi
यह सच है कि मेनोपॉज के दौरान या इसके बाद कई महिलाओं को बालों से जुड़ी समस्या होने लगती है। यह स्थिति कई महिलाओं के लिए चिंता का विषय बन जाती है, क्योंकि इस दौरान हेयर फॉल काफी ज्यादा होने लगता है। यहां तक कि कई तरह के घरेलू उपाय और हेयर प्रोडक्ट का यूज करने के बावजूद, हेयर फॉल में विशेष फर्क नजर नहीं आता है। Balance-menopause वेबसाइट की मानें, तो करीब 40 फीसदी महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान सीवियर हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार है। जैसे, बढ़ती उम्र में अपने आप हेयर फॉल होने लगता है। इसके अलावा, मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की कमी होने लगती है। यह एक ऐसा हार्मोन है, जो बालों की मजबूती को बढ़ावा देता है। यही नहीं, 40 साल की उम्र के बाद हेयर फॉलिकल सिकुड़ने लगते हैं। नतीजतन, बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में स्कैल्प पर भी नेगेटिव असर पड़ता है।"
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद होने वाली इन 6 आम समस्याओं से ऐसे निपटें, बता रही हैं एक्सपर्ट
मेनोपॉज के दौरान बालों की केयर कैसे करें- How To Take Care Of Hair During Menopause In Hindi
मेनोपॉज के बाद बालों की केयर करने के लिए आप निम्न टिप्स अपना सकती हैं-
- मेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। इससे उनका स्ट्रेस बढ़ने गता है। बढ़ता स्ट्रेस भी हेयर फॉल का एक मुख्य कारण होता है। इसलिए, स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें।
- मेनोपॉज के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना सही रहता है। इससे बीमार होने का रिस्क भी कम होता है और इसका बालों की मजबूती पर भी अच्छा असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप रेगुलर एक्सरसाइज करें।
- मेनोपॉज हो चुकी महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी डाइट में हेल्दी विकल्प चुनें। ऐसी चीजों से दूर रहें, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को चाहिए कि वे फल, मौसमी सब्जियां, विटामिन-बी6 और फॉलिक एसिड के सप्लीमेंट्स लें। इसके लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
- अपने बॉडी को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेटेड रखें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप जूस आदि पिएं और पूरा दिन पानी पीते रहें।
All Image Credit: Freepik
Read Next
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) होने पर महिलाओं को महसूस होते हैं ये लक्षण, जानें इसके कारण भी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version