Expert

क्या नींबू पानी पीने से ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या में राहत मिल सकती है? जानें एक्सपर्ट से

Does Lemon Water Help With Bloating in Hindi: अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में नींबू पानी पी सकते हैं। नींबू में सिट्रस कंपाउंड्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नींबू पानी पीने से ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या में राहत मिल सकती है? जानें एक्सपर्ट से


Does Lemon Water Help With Bloating in Hindi: ब्लोटिंग यानि पेट फूलना एक आम समस्या है, जो आमतौर पर खराब खानपान या अनियंत्रित जीवनशैली के चलते होती है। कई बार खाने के तुरंत बाद भी कुछ लोगों का पेट फूल जाता है। कुछ मामलों में ज्यादा मूंगफली खाने, चीनी, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि का ज्यादा सेवन करने के तुरंत बाद पेट फूल सकता है। अगर आपको लगातार पेट फूलने की समस्या रहती है तो ऐसे में इसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में नींबू पानी पी सकते हैं। इसे पीने से न केवल पेट फूलने की समस्या कम होती है, बल्कि पेट साफ भी होता है। नींबू में सिट्रस कंपाउंड्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहती है साथ ही डिहाइड्रेशन से भी राहत मिलती है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं क्या वाकई पेट फूलने पर नींबू पानी पीना फायदेमंद हो सकता है? (Is Lemon Good For a Bloated Stomach in Hindi) - 

क्या नींबू पानी पीने से पेट फूलने से राहत मिलती है? (Does Lemon Water Help With Bloating in Hindi) 

प्राची के मुताबिक नींबू पानी पीना सेहत के लिए आमतौर पर काफी फायदेमंद होता है। नींबू पानी में मिलने वाले गुण पेट में मौजूद गैस्ट्रिक जूस और बाइल के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कम होती हैं। इससे शरीर में वाटर रिटेंशन (शरीर में पानी जमा होना) नहीं होता है। कई बार वाटर रिटेंशन से भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसा में नींबू पानी पीने से ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। नींबू पानी पीने के कुछ ही देर बाद पेट फूलने से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पी सकते हैं। 

bloating-inside

नींबू पानी पेट के लिए कैसे फायदेमंद होता है? (How Lemon Water is Healthy For Stomach in Hindi)

  1. नींबू पानी पेट के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  2. इसे पीने से गैस और अपच की समस्या से राहत मिलती है।
  3. इसे पीने से पेट में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है और वजन आसानी से घटता है।
  4. नींबू पानी पीने से पेट में जमा विषाक्त तत्व का सफाया होता है और पेट साफ होता है।
  5. नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
  6. इसे पीने से किडनी स्टोन से राहत मिलती है।
  7. इससे पीने से हार्टबर्न के साथ ही सीने में चुभन से भी राहत मिलती है। 

ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए नींबू पानी कैसे पिएं? (How to Drink Lemon Water to Get Rid of Bloating in Hindi)

  1. ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए आपको खाना खाने से 30 से 40 मिनट पहले नींबू पानी पीना चाहिए।
  2. अगर आप ब्लोटिंग से राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में खाना खाने से आधे घंटे पहले नींबू पानी पिएं।
  3. इसके लिए आपको गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हें।
  4. इसके लिए आपको आधा गिलास नींबू पानी पीना चाहिए। ऐसा करना ब्लोटिंग में ज्यादा कारगर हो सकता है।
  5. आप चाहें तो नींबू पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। 

Read Next

सुबह नाश्ता करने का सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट की राय और इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer