Doctor Verified

क्या डेंगू से लिवर पर असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें दोनों में संबंध

Does Dengue Affect Liver in Hindi: डेंगू, लिवर हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। इससे पीलिया जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जानें, क्या है दोनों में संबंध
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डेंगू से लिवर पर असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें दोनों में संबंध


Does Dengue Affect Liver in Hindi: दिल्ली समेत कुछ राज्यों में डेंगू के मामलों में इजाफा हो रहा है। डेंगू एक मच्छर जनित रोग है, जो बुखार और तेज सिरदर्द का कारण बन सकता है। डेंगू, एजीज मच्छरों के काटने से फैलता है। हालांकि, यह संक्रामक रोग नहीं है। यानी डेंगू एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द और जोड़ों में दर्द, डेंगू के आम लक्षण होते हैं। डेंगू, शरीर के कुछ अंगों को प्रभावित कर सकता है। यह त्वचा, रक्त प्रणाली और लिवर पर भी असर डाल सकता है। आइए, जानते हैं डेंगू में लिवर कैसे प्रभावित होता है-

क्या डेंगू से लिवर प्रभावित होता है? 

डॉ. पीयूष मिश्रा बताते हैं, “डेंगू, लिवर पर असर डाल सकता है। यह लिवर के कार्य को प्रभावित कर सकता है। डेंगू वायरस, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को निशाना बनाता है। दरअसल, डेंगू वायरस लिवर की कोशिकाओं पर सीधा आक्रमण करता है। इससे लिवर में सूजन आ सकती है। यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है।”

इसे भी पढ़ें- डेंगू बुखार क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपचार

डेंगू से लिवर प्रभावित होने पर नजर आने वाले लक्षण

डॉ. पीयूष मिश्रा बताते हैं, “डेंगू के हल्के मामलों में, बढ़े हुए लिवर एंजाइम मौजूद हो सकते हैं। इससे लिवर तनाव बढ़ कसता है। वहीं, अगर डेंगू के मामले गंभीर होते हैं, तो इससे लिवर को भी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। यह हेपेटाइटिस हो सकता है। इस स्थिति में डेंगू रोगियों में पीलिया के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जब डेंगू में लिवर प्रभावित होता है, तो ऐसे में त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है। इसमें पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। उल्टी और मतली जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। गंभीर मामलों जैसे- रक्तस्त्रावी बुखार या डेंगू शॉक सिंड्रोम में लिवर को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें- Severe Dengue Symptoms: डेंगू के इन 5 शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, वरना ले सकता है गंभीर रूप

dengue

डेंगू में लिवर प्रभावित होने का इलाज

डॉ. पीयूष मिश्रा बताते हैं, “डेंगू के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। इसे ठीक करने के लिए एंटीवायरल दवाइयां दी जाती हैं। साथ ही, बुखार को कम करने वाली दवाइयां दी जाती है। गंभीर मामलों में दर्दनिवारक दवाइयां दी जाती है। इतना ही नहीं, जब डेंगू गंभीर रूप लेता है, तो इस स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है। डेंगू से लिवर फेलियर का जोखिम भी बढ़ जाता है। डेंगू में लिवर की क्षति को रोकने के लिए समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इबुप्रोफेन जैसी दवाइयां दी जाती है।”

 

Read Next

एनीम‍िया में कमजोरी के कारण आने लगते हैं चक्‍कर, राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version