Doctor Verified

क्या रात में मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

कई लोगों का मानना होता है कि रात में मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ने लगता है। लेकिन क्या यह सच में सही है? आइये एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात में मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से


Is Mango Shake Good For Weight Loss: आम आखिर किसे पसंद नहीं होता? बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसके स्वाद का दीवाना होता है। गर्मियों को आम का सीजन भी कहा जाता है, क्योंकि इस मौसम में ही आम की कई सारी वेराइटी देखने के लिए मिल जाती है। हर किसी का आम का सेवन करने का अपना अलग तरीका होता है। किसी को आम रस ज्यादा पसंद होता है, तो कोई आम की चटनी बनाकर सेवन करता है। लेकिन आम का शेक तैयार करके पीना सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तरीका है। सड़क तक लगने वाले जूस के स्टाल्स से लेकर महंगे रेस्टोरेंट तक, आपको आम का शेक जरूर मिल जाएगा। अधिकांश लोग इसे घर पर तैयार करके पीना पसंद करते हैं, खासकर रात के समय। लेकिन क्या रात के दौरान आम के शेक का सेवन सुरक्षित है? क्या रात में  मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ सकता है? ऐसे ही कई सवालों के जवाब पाने के लिए हमने बात कि सर्टिफाइड फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से।

mango shake benefits

क्या रात में मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ता है (Does Mango Shake Gain Weight)

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप मैंगो शेक सही मात्रा में ले रहे हैं, तो इसका सेवन रोज नुकसानदायक नहीं है। लेकिन इसके लिए यह जानना जरूरी है कि आप इसका सेवन किस समय और कितनी मात्रा में कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़े- गर्मियों में जरूर पिएं मैंगो शेक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मेंगो शेक (Mango Shake Benefits In Hindi)

मेंगो शेक में विटामिन-ए के साथ आयरन, प्रोटीन और बीटा- केरोटिन पाया जाता है, जो इम्यूनिटी के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ए और बीटा-केरोटिन आखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह मसल्स क्रैम्प, चिंता, तनाव और दिल से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। 

सही पोषण के लिए मैंगो शेक का सेवन कैसे करना चाहिए (How To Make Mango Smoothie Healthy)

  • मैंगो शेक तैयार करने के लिए फेट फ्री मिल्क का इस्तेमाल न करें अन्यथा यह एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ाने का कारण बन सकता है। 
  • रात में दौरान सही मात्रा में ही इसका सेवन करें। यानी अगर आप डिनर के बाद इसका सेवन कर रहे हैं, तो कोशिश करें आधा गिलास ही लें। 
  • मैंगो शेक तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर या चीनी का प्रयोग न करें, क्योंकि रात के दौरान यह नुकसानदायक हो सकता है। 
  • अगर आप डिनर के लिए इसका सेवन कर रहे हैं तो कोशिश करें कि सोने से 2 या 3 घण्टे पहले ही मैंगो शेक पी लें। 

इसे भी पढ़े- बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

क्या डाइबिटीज के मरीज मैंगो शेक पी सकते हैं (Can Diabetics Drink Mango Shake)

अगर मैंगो शेक का सेवन कम मात्रा में किया जाए, तो यह डाइबिटीज के मरीजो के लिए भी नुकसानदायक नही है।  डाइबिटीज के मरीजो नियमित रूप से 100 ग्राम आम का सेवन कर सकते हैं, अगर इस दौरान उनकी ब्लड शुगर नॉर्मल चल रही है। ध्यान रहे कि इसके सेवन के लिए आप कोई भी आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं करें। 

लेकिन अगर आप आपको कोई स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या चल रही है, तो इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श के साथ ही करें।  

Read Next

वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version